
cancer horoscope today 8 january 2026 aaj ka kark rashifal daily future predictions
Aaj Ka Kark Rashi Ka Rashifal, Cancer Horoscope 8 January 2026: राशिचक्र में चौथे नंबर पर कर्क राशि है। जिन लोगों के जन्म समय में चन्द्रमा कर्क राशि में गोचर करता है, उनकी राशि कर्क होती है। जानें 8 जनवरी का दिन कर्क राशि वालों के लिए कैसा होगा?
Cancer Horoscope Today 8 January 2026, Aaj ka Kark Rashifal, कर्क राशिफल: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन कुल मिलाकर सही जाने वाला है। रोमांटिक लाइफ में और भी प्यार बढ़ेगा। पार्टनर के साथ हर तरह की बातें शेयर करेंगे। अगर कोई दिक्कत आए तो पार्टनर से बहस ना करें। ऑफिस में भी दिन ठीक जाएगा। आपकी परफॉर्मेंस की तारीफ होगी। वहीं पैसों की स्थिति भी सही रहने वाली है। बस आज आपको इससे जुड़े फैसले सही से लेने हैं। सेहत में थोड़ी दिक्कत आ सकती है। ऐसे में अपना ध्यान जरूर रखें। बाकी आज की पूरी राशिफल नीचे विस्तार से पढ़ें...
कर्क लव राशिफल
आज कर्क राशि के जातक पार्टनर से खुलकर बात करेंगे तो सही रहेगा। हो सकता है कि आज आपके रिश्ते में किसी तीसरे इंसान की वजह से दिक्कत आए। हालांकि आप समझदारी से काम लें। आज आप अपने पार्टनर को कोई प्यारा सा गिफ्ट देकर सरप्राइज करें। किसी चीज को लेकर फालतू में ना लड़ें। पुरानी बातों को जबरदस्ती लड़ाई में ना लाएं। इससे पार्टनर का मूड पूरी तरह से खराब हो जाएगा। वहीं कुछ जातकों के पार्टनर आज उनके साथ ज्यादा समय बिताना चाहेंगे। आप पार्टनर के साथ रोमांटिक डिनर पर जरूर जाएं। जिन लोगों का अभी ब्रेकअप हुआ है, उनकी जिंदगी में कोई खास इंसान आ सकता है।
कर्क करियर राशिफल
आज ऑफिस में दिन अच्छा जाएगा। ऑफिस में मैनेजमेंट की उम्मीदों पर आप खरे उतरने वाले हैं। अगर कोई नया काम या जिम्मेदारी मिले तो उसे मना ना करें। इससे आपके करियर में अच्छा ग्रोथ आएगा। आईटी, हेल्थकेयर, हॉस्पिटैलिटी, आर्किटेक्चर, डिजाइन और एनीमेशन की फील्ड से जुड़े लोगों को विदेश से जुड़े मौके मिलने की संभावना है। जो लोग कोई टीम लीड करते हैं या फिर मैनेजर हैं वो लोग आज किसी क्रिएटिव आइडिया पर काम करने से ना हिचके। बिजनेस से जुड़े लोग आज पार्टनरशिप बढ़ा सकते हैं। स्टूडेंट्स को आज गुड न्यूज मिल सकती है।
कर्क आर्थिक राशिफल
आज यानी 8 जनवरी को कर्क राशि के जातकों को पैसों से जुड़ी कोई दिक्कत नहीं होगी। अगर आप बहुत दिन से गाड़ी या प्रॉपर्टी को खरीदने की प्लानिंग को अब आगे बढ़ा सकते हैं। वहीं बिजनेस से जुड़े लोगों को आज कहीं ना कहीं से फंड जरूर मिलने की संभावना है। कुछ लोगों को आज प्रॉपर्टी में हिस्सा मिल सकता है। जो लोग ट्रेडिंग करते हैं, आज उन्हें अटका हुआ पैसा शायद ना मिल पाए। वहीं जो लोग विदेशी करेंसी से जुड़े काम करते हैं, उन्हें आज थोड़ा सतर्क रहना चाहिए। टैक्स के मामले में इन लोगों को थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए। साथ ही आज कर्क राशि वाले किसी भी तरह का उधार लेने या देने से बचें।
कर्क हेल्थ राशिफल
आज कर्क राशि वालों की सेहत थोड़ी नाजुक रह सकती है। जिन लोगों को लंग्स या फिर सीने से जुड़ी दिक्कत है जो आज उन्हें अपना ज्यादा ध्यान रखना चाहिए। अपने दिन की शुरुआत हल्की एक्सरसाइज या फिर योग के साथ करें। आप चाहें तो कुछ देर वॉक भी कर सकते हैं। आज के दिन पानी पर्याप्त मात्रा में लें। ज्यादा पानी पिएं। किसी भी तरह के नशे से बचें। जंक फूड बिल्कुल भी ना खाएं। साथ ही सीजनल हरी सब्जियां खाएं। साथ ही आज ड्राई फ्रूट्स का भी सेवन करें। बड़े-बुजुर्ग लोगों को आज नींद में दिक्कत आ सकती है। आज देर रात भारी खाना खाने से बचें।
डॉ. जे.एन. पांडेय
वैदिक ज्योतिष एवं वास्तुविशेषज्ञ
ई-मेल: djnpandey@gmail.com
फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)

लेखक के बारे में
Garima Singhशॉर्ट बायो
गरिमा सिंह एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में कार्यरत हैं। वह वास्तु, न्यूमरोलॉजी, फेंगशुई और राशिफल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं।
परिचय और अनुभव
गरिमा सिंह डिजिटल मीडिया में लंबे समय से सक्रिय हैं। वह पिछले 8 महीनों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपने करियर में न्यूज, फीचर और एक्सप्लेनर कंटेंट पर काम किया है। अब वह ज्योतिष से जुड़े विषयों को सरल और व्यावहारिक तरीके से पाठकों तक पहुंचाती हैं। उनके आर्टिकल की खास बात ये है कि वह जटिल ज्योतिषीय बातों को आसान भाषा में समझाने की पूरी कोशिश करती हैं ताकि जिसे एस्ट्रोलॉजी का ए भी नहीं पता है वह भी आसान तरीके से चीजों को समझ सके और उस पर अमल कर सके।
करियर
गरिमा ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत रेडियो चैनल रेड एफएम से की। यहां पर उन्होंने रेडियो से जुड़ी बारिकियों को समझने की कोशिश की और मॉर्निंग शो को प्रोड्यूस करने के साथ-साथ कॉपी राइटिंग का भी काम संभाला। साथ में कई विज्ञापनों में वॉइस ओवर भी दिया। इसके अलावा उन्होंने डीडी न्यूज, जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में डिजिटल और टीवी पत्रकारिता को करीब से जाना और समझा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का यह अनुभव आज उनके डिजिटल राइटिंग और स्टोरीटेलिंग के तरीके को और भी प्रभावशाली बनाता है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
गरिमा ने साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स और इंग्लिश विषयों में बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन दिल्ली और जामिया मिलिया इस्लामिया से टीवी और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इस दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की। वह जामिया मिलिया इस्लामिया की गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं।
एस्ट्रोलॉजी लेखन की सोच
गरिमा का मानना है कि ज्योतिष का उद्देश्य डर पैदा करना नहीं, बल्कि लोगों को सही दिशा और सकारात्मक सोच देना होना चाहिए। उनका फोकस होता है- सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और उपयोगी कंटेंट। वह शिव पुराण और कई और शास्त्रों की जटिल कथाओं को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं। गरिमा वास्तु शास्त्र और न्यूमरोलॉजी के अलावा फेंगशुई की किताबें पढ़ती रहती हैं और वहां की उपयोगी जानकारियों को पाठकों के साथ समय-समय पर साझा करती हैं।
व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा गरिमा को गार्डनिंग, कुकिंग और टेबल टेनिस खेलना पसंद है। वह कानपुर से ताल्लुक रखती हैं और एक संतुलित जीवनशैली में विश्वास करती हैं।
विशेषज्ञता
वास्तु शास्त्र, न्यूमरोलॉजी, फेंगशुई, डेली और वीकली राशिफल
और पढ़ें



