कर्क राशिफल 2 अप्रैल 2026: कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? यहां पढ़ें विस्तृत राशिफल

Garima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

Cancer Horoscope Today 2 April 2026 Aaj ka Kark Rashifal predictions: कर्क राशि राशि चक्र की चौथी राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा कर्क राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि कर्क मानी जाती है। 

कर्क राशिफल 2 अप्रैल 2026: कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? यहां पढ़ें विस्तृत राशिफल

Today Cancer Horoscope Aaj ka Kark Rashifal 2 April 2026: आज कर्क राशि वालों को अपनी लव लाइफ में चल रही छोटी-मोटी परेशानियों को बात करके सुलझाने की जरूरत है। पार्टनर से प्यार से बात करें और गुस्से में कुछ भी उल्टा-सीधा बोलने से बचें नहीं तो चीजें और भी उलझ सकती हैं। आज ऑफिस के काम पर थोड़ा ज्यादा ध्यान देना होगा। पैसों के मामले में सतर्क रहें। वहीं स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना होगा। सही प्लानिंग और समझदारी के साथ आप इस दिन को बेहतर बना सकते हैं। आइए जानते हैं कि 2 अप्रैल का दिन कर्क राशि वालों के लिए कैसा जाने वाला है?

यहां पढ़ें कर्क राशि के लिए 2 अप्रैल का विस्तृत राशिफल

कर्क लव राशिफल

आज के दिन कर्क राशि वालों को समझदारी से काम लेने की जरूरत है। आज पार्टनर की फीलिंग्स का सम्मान करें। उन्हें प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ में भी सपोर्ट करें। शाम को पार्टनर के साथ में डिनर प्लान कर सकते हैं या छोटा सा सरप्राइज देकर उनका मूड अच्छा बना सकते हैं। जो लोग नए-नए रिलेशन में आए हैं, उन्हें ज्यादा पजेसिव होने से बचना चाहिए। अगर ऐसा नहीं करेंगे तो फालतू का तनाव होगा। शादीशुदा महिलाओं को आज के दिन किसी भी पुराने रिश्ते की बात नहीं छेड़नी चाहिए। चीजों को मैच्योरिटी से हैंडल करने की जरूरत है।

कर्क करियर राशिफल

आज इस बात का ध्यान रखें कि आपको काम के बीच में इमोशंस नहीं लाने हैं। हो सकता है कि किसी प्रोजेक्ट को संभालने में प्रेशर महसूस हो। हालांकि आप धैर्य से काम लेंगे तो सब सही हो सकता है। आज के दिन हो सकता है कि आपको थोड़ा ज्यादा काम करना पड़ सकता है। कुछ लोग आज काम के सिलसिले में ट्रैवल भी कर सकते हैं। जिन महिलाओं ने नई नौकरी ज्वाइन की है, उन्हें थोड़ा खुद को समय देना चाहिए। शुरुआत में तालमेल बिठाने में समय लगेगा। बिजनेस से जुड़े लोगों को आज नए मौके मिल सकते हैं।

कर्क मनी राशिफल

आज पैसों के मामले में थोड़ा संभलकर चलना बेहतर रहेगा। अनजान लोगों के साथ लेनदेन करते वक्त सावधानी रखें। शेयर मार्केट या ट्रेडिंग से जुड़े लोगों को उम्मीद के मुताबिक फायदा नहीं मिल सकता है, ऐसे में निराशा हो सकती है। बिजनेस में नई पार्टनरशिप शुरू करने से पहले अच्छे से सोच लें या फिर किसी अनुभवी इंसान से राय लें। परिवार में किसी सेलिब्रेशन पर खर्च भी हो सकता है इसलिए बजट का ध्यान रखें। बजट और खर्चे का बैलेंस सही बनाएं।

कर्क स्वास्थ्य राशिफल

आज कर्क राशि वालों की सेहत सामान्य रहेगी। हालांकि जिन लोगों को लंग्स से जुड़ी परेशानी है उन्हें खास ध्यान रखने की जरूरत है। बाहर जाते समय जरूरी दवाइयां साथ रखें। खाने में प्रोटीन, विटामिन और कार्बोहाइड्रेट का बैलेंस बनाए रखें। पानी पर्याप्त मात्रा में लें। महिला जातकों को आज माइग्रेन की समस्या हो सकती है। वहीं बड़े बुजुर्गों को नींद से जुड़ी दिक्कत महसूस हो सकती है। बस आज इस बात का ध्यान रखें कि सीढ़ियां चढ़ते समय या फिर टू-व्हीलर चलाते समय थोड़ी सावधानी बरतनी है।

Garima Singh

लेखक के बारे में

Garima Singh

शॉर्ट बायो: गरिमा सिंह एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में कार्यरत हैं। वह वास्तु, अंक शास्त्र, रत्न शास्त्र, फेंगशुई और राशिफल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं।

परिचय और अनुभव
गरिमा सिंह डिजिटल मीडिया में लंबे समय से सक्रिय हैं। इस समय वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपने करियर में न्यूज, फीचर और एक्सप्लेनर कंटेंट पर काम किया है। अब वह ज्योतिष से जुड़े विषयों को सरल और व्यावहारिक तरीके से पाठकों तक पहुंचाती हैं। उनके आर्टिकल की खास बात ये है कि वह जटिल ज्योतिषीय बातों को आसान भाषा में समझाने की पूरी कोशिश करती हैं ताकि जिसे एस्ट्रोलॉजी का ए भी नहीं पता है वह भी आसान तरीके से चीजों को समझ सके और उस पर अमल कर सके।

करियर
गरिमा ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत रेडियो चैनल रेड एफएम से की। यहां पर उन्होंने रेडियो से जुड़ी बारिकियों को समझने की कोशिश की और मॉर्निंग शो को प्रोड्यूस करने के साथ-साथ कॉपी राइटिंग का भी काम संभाला। साथ में कई विज्ञापनों में वॉइस ओवर भी दिया। इसके अलावा उन्होंने डीडी न्यूज, जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में डिजिटल और टीवी पत्रकारिता को करीब से जाना और समझा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का यह अनुभव आज उनके डिजिटल राइटिंग और स्टोरीटेलिंग के तरीके को और भी प्रभावशाली बनाता है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
गरिमा ने साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स और इंग्लिश विषयों में बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन दिल्ली और जामिया मिलिया इस्लामिया से टीवी और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इस दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की। वह जामिया मिलिया इस्लामिया की गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन की सोच
गरिमा का मानना है कि ज्योतिष का उद्देश्य डर पैदा करना नहीं, बल्कि लोगों को सही दिशा और सकारात्मक सोच देना होना चाहिए। उनका फोकस होता है- सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और उपयोगी कंटेंट। वह शिव पुराण और कई और शास्त्रों की जटिल कथाओं को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं। गरिमा वास्तु शास्त्र और न्यूमरोलॉजी के अलावा फेंगशुई की किताबें पढ़ती रहती हैं और वहां की उपयोगी जानकारियों को पाठकों के साथ समय-समय पर साझा करती हैं।

व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा गरिमा को गार्डनिंग, कुकिंग और टेबल टेनिस खेलना पसंद है। वह कानपुर से ताल्लुक रखती हैं और एक संतुलित जीवनशैली में विश्वास करती हैं।

विशेषज्ञता (Areas of Expertise)
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न शास्त्र
फेंगशुई
हस्तरेखा शास्त्र

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!