बुध वक्री 2026: कुंभ राशि में 26 फरवरी से उलटी चाल, इन राशियों को लाभ तो ये राशि वाले रहें सतर्क

Feb 23, 2026 10:42 am ISTYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

Budh Vakri 2026: ज्योतिष शास्त्र में बुद्धि, सोच-विचार और संवाद के कारक माने जाने वाले बुध ग्रह 26 फरवरी 2026 से कुंभ राशि में वक्री होने जा रहे हैं। बुध की यह उलटी चाल करीब तीन हफ्ते तक यानी 21 मार्च 2026 तक रहेगी। आइए जानते हैं, बुध की वक्री चाल से किसे होगा फायदा-नुकसान…

बुध वक्री 2026: कुंभ राशि में 26 फरवरी से उलटी चाल, इन राशियों को लाभ तो ये राशि वाले रहें सतर्क

ज्योतिष शास्त्र में बुद्धि, सोच-विचार और संवाद के कारक माने जाने वाले बुध ग्रह 26 फरवरी 2026 से कुंभ राशि में वक्री होने जा रहे हैं। बुध की यह उलटी चाल करीब तीन हफ्ते तक यानी 21 मार्च 2026 तक रहेगी। ज्योतिष के अनुसार, जब बुध वक्री होते हैं तो लोगों के फैसले लेने की क्षमता, बातचीत का तरीका, और व्यापार से जुड़े मामलों में गड़बड़ियां देखने को मिलती हैं। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, बुध वक्री के दौरान पुराने मुद्दे फिर से सामने आ सकते हैं, अधूरे काम दोबारा ध्यान मांगते हैं और कई बार रिश्तों या प्रोफेशनल लाइफ में गलतफहमियां बढ़ जाती हैं। इसलिए इस दौर में हर फैसला थोड़ा ठहरकर लेना बेहतर माना जाता है। अब जानते हैं कि बुध के कुंभ राशि में वक्री होने से कौन सी राशियों को फायदा या मिलाजुला असर मिलेगा और कौन सी राशियों को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है।

इन राशियों के लिए रहेगा शुभ और मिलाजुला असर

मेष राशि- इस दौरान मेष राशि वालों की इनकम में बढ़ोतरी के संकेत हैं। कोई पुराना अटका पैसा या रुका हुआ लाभ वापस मिल सकता है। हालांकि निवेश से जुड़े फैसले जल्दबाजी में लेने से बचें। पुराने दोस्तों से मुलाकात या उनसे जुड़ा कोई काम आगे बढ़ सकता है, जिससे मन हल्का महसूस होगा।

वृषभ राशि- करियर के लिहाज से मेहनत का अच्छा फल मिलने के योग हैं। अधिकारियों के साथ तालमेल बेहतर रहेगा और आपकी बात सुनी जा सकती है। हालांकि कामकाज में जल्दबाजी नुकसान पहुंचा सकती है, इसलिए हर काम को सोच-समझकर पूरा करें।

मिथुन राशि- रुके हुए काम पूरे होने के योग बन रहे हैं। धार्मिक यात्रा या किसी आध्यात्मिक स्थान पर जाने का मौका मिल सकता है। लेकिन डॉक्यूमेंट, कागजी काम या फॉर्म भरते समय खास सावधानी रखें, गलती होने की आशंका रहेगी।

सिंह राशि- बिजनेस पार्टनरशिप में फायदा हो सकता है और जीवनसाथी के साथ समय अच्छा बीतेगा। रिश्तों में गर्मजोशी बनी रहेगी, लेकिन अपनी ईगो को बीच में न आने दें। छोटी-छोटी बातों पर बहस से बचें, नहीं तो माहौल खराब हो सकता है।

तुला राशि- लव लाइफ और क्रिएटिव कामों के लिए समय अच्छा माना जा रहा है। अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं। कला, डिजाइन या कंटेंट से जुड़े लोगों को नए मौके मिल सकते हैं।

वृश्चिक राशि- सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। घर, गाड़ी या प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई पुराना मामला सुलझ सकता है। परिवार में चल रही किसी बात का समाधान निकल सकता है, जिससे मानसिक राहत मिलेगी।

इन राशियों को रहना होगा सावधान-

कर्क राशि- इस राशि वालों को सबसे ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। करियर में छोटी सी गलती भी भारी पड़ सकती है। कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें। सेहत को नजरअंदाज न करें, खासकर थकान और नींद की कमी से परेशानी बढ़ सकती है।

कन्या राशि- नौकरी में अचानक ट्रांसफर या जिम्मेदारियों में बदलाव हो सकता है। विदेश जाने की योजना बना रहे हैं तो उसमें देरी हो सकती है। इस दौरान धैर्य बनाए रखें और चीजों को कंट्रोल करने की कोशिश न करें।

धनु राशि- छोटी यात्राओं में परेशानी या देरी हो सकती है। भाई-बहनों से विवाद की संभावना है, इसलिए अपनी वाणी पर कंट्रोल रखें। बातचीत में तल्खी रिश्तों को नुकसान पहुंचा सकती है।

मकर राशि- आपकी बातों का गलत मतलब निकाला जा सकता है। ऑफिस में किसी से उलझने से बचें। गले, कान या आवाज से जुड़ी समस्या हो सकती है, इसलिए सेहत को लेकर सतर्क रहें।

कुंभ राशि- बुध आपकी ही राशि में वक्री हो रहे हैं, इसलिए कन्फ्यूजन बढ़ सकता है। फैसले लेने में दुविधा रहेगी और मन भटक सकता है। खुद पर ध्यान दें, ज्यादा ओवरथिंक न करें और तनाव से बचें।

मीन राशि- बिना सोचे-समझे निवेश करने से नुकसान हो सकता है। पैसों से जुड़े मामलों में खास सतर्क रहें। ड्राइविंग करते समय ध्यान रखें और परिवार की सेहत का भी ख्याल रखें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Yogesh Joshi

लेखक के बारे में

Yogesh Joshi

संक्षिप्त विवरण


योगेश जोशी डिजिटल पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। ज्योतिष और धार्मिक विषयों पर उनका लेखन पाठक-केंद्रित और व्यावहारिक दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है। राशिफल, ग्रह-गोचर, दशा-महादशा, अंकज्योतिष, सामुद्रिक शास्त्र, वास्तु, फेंगशुई और पूजा-विधि जैसे विषय उनके काम का प्रमुख हिस्सा हैं।


विस्तृत बायो


परिचय और अनुभव


योगेश जोशी ने डिजिटल मीडिया में काम करते हुए खबर और कंटेंट के बदलते स्वरूप को नजदीक से समझा है। पत्रकारिता में 8 वर्षों के अनुभव के साथ वह फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।


न्यूज़ और फीचर कंटेंट से शुरू हुआ उनका सफर आज ज्योतिष और धार्मिक विषयों तक पहुंच चुका है, जहां वह पारंपरिक ज्ञान को मौजूदा समय और डिजिटल पाठक की जरूरतों के हिसाब से प्रस्तुत करते हैं। उनका फोकस हमेशा इस बात पर रहता है कि कंटेंट जानकारी दे, उलझाए नहीं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि


योगेश जोशी ने मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की इस पढ़ाई ने उन्हें तथ्यों के साथ जिम्मेदारी और संतुलन बनाए रखने की समझ दी, जो उनके लेखन में साफ झलकती है।


करियर की शुरुआत और प्रोफेशनल सफर


योगेश ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अमर उजाला के डिजिटल प्लेटफॉर्म से की। यहां उन्होंने डिजिटल न्यूज़, कंटेंट राइटिंग और एडिटिंग पर काम करते हुए मजबूत आधार तैयार किया। इसके बाद डिजिटल मीडिया में लगातार काम करते हुए उन्होंने एस्ट्रोलॉजी और धार्मिक विषयों से जुड़े कंटेंट में विशेषज्ञता विकसित की।
पाठक किस भाषा में बात समझता है और किस तरह की जानकारी उसके लिए उपयोगी होती है—यह समझ उनके प्रोफेशनल सफर की सबसे बड़ी ताकत रही है।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और उद्देश्य


योगेश के लिए ज्योतिष केवल भविष्य बताने का जरिया नहीं है। वह इसे आत्मचिंतन और सही फैसलों में मदद करने वाले एक मार्गदर्शक के रूप में देखते हैं। इसी सोच के साथ वह राशिफल और अन्य ज्योतिषीय विषयों को संतुलित, व्यावहारिक और भरोसेमंद तरीके से प्रस्तुत करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों को डराना नहीं, बल्कि जानकारी के जरिए उन्हें सोचने और समझने की दिशा देना है।


व्यक्तिगत रुचियां


काम के अलावा योगेश को सामाजिक विषयों पर पढ़ना, लिखना और भारतीय परंपराओं को समझना पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए सीखना और खुद को अपडेट रखना सबसे जरूरी है।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राशिफल (डेली एवं वीकली)
ग्रह-गोचर
दशा-महादशा
अंकज्योतिष
सामुद्रिक शास्त्र
वास्तु शास्त्र
फेंगशुई
रत्न-उपाय
व्रत-त्योहार एवं पूजा-विधि

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!