24 अक्टूबर से बुध होंगे वक्री, इन 6 राशियों को नौकरी-कारोबार में रहना होगा सावधान, पैसों पर भी असर

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

24 अक्टूबर 2026 को बुध वक्री हो जाएंगे। ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार इस दौरान नौकरी, कारोबार, बातचीत और आर्थिक मामलों में सावधानी बरतनी होगी। वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला, मकर और कुंभ राशि वालों को खास तौर पर दस्तावेज, लेनदेन और बड़े फैसलों में जल्दबाजी से बचने की सलाह दी जाती है।

budh vakri 2026
budh vakri

अक्टूबर के आखिरी दिनों में ग्रहों की चाल में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। 24 अक्टूबर 2026 को बुध वक्री हो जाएंगे। बुध की चाल बदलने का असर नौकरी, कारोबार, बातचीत और आर्थिक मामलों पर पड़ सकता है। इस दौरान कई लोगों को पुराने काम फिर से देखने पड़ सकते हैं। कुछ फैसलों में देरी होगी तो कुछ मामलों में गलतफहमी परेशानी बढ़ा सकती है। ज्योतिष में बुध को बुद्धि, वाणी, व्यापार, हिसाब-किताब और लेनदेन का कारक माना गया है। इसलिए बुध के वक्री होने पर इन क्षेत्रों में ज्यादा सावधानी रखने की सलाह दी जाती है। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय के मुताबिक, वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला, मकर और कुंभ राशि वालों को इस दौरान खास तौर पर सतर्क रहना चाहिए।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए कामकाज में कुछ ऐसा हो सकता है, जिसकी उम्मीद पहले से नहीं थी। ऑफिस में किसी पुराने काम की जिम्मेदारी दोबारा मिल सकती है। जिस काम को पूरा मान लिया गया था, उसमें भी कुछ सुधार करने पड़ सकते हैं। नौकरी में सहकर्मियों या अधिकारियों से बातचीत के दौरान सावधानी रखें। छोटी बात को लेकर गलतफहमी हो सकती है। कारोबारी किसी नई डील को लेकर जल्द फैसला न लें। सामने वाले की शर्तें अच्छी तरह पढ़ने के बाद ही आगे बढ़ें।पैसों के मामले में भी हिसाब साफ रखना जरूरी होगा। खासकर उधार या बड़े भुगतान से जुड़े मामलों को टालना बेहतर रहेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं। इसलिए इस राशि पर बुध की चाल का असर थोड़ा ज्यादा महसूस हो सकता है। नौकरी में काम का दबाव बढ़ सकता है और एक साथ कई जिम्मेदारियां संभालनी पड़ सकती हैं। ऑफिस में आपकी कही हुई बात का गलत मतलब निकाला जा सकता है। ऐसे में बहस करने के बजाय बात को साफ करना बेहतर होगा। नौकरी बदलने या कोई बड़ा करियर फैसला लेने की सोच रहे हैं तो हर पहलू पर विचार करें। कारोबार में पुराने ग्राहक या पुराने सौदे से जुड़ी बात फिर सामने आ सकती है। लेनदेन में कागजों की जांच जरूर करें। जल्दबाजी में किया गया भुगतान परेशानी बढ़ा सकता है।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए बुध वक्री का समय काम में सावधानी बरतने वाला रहेगा। रिपोर्ट, कागज, ईमेल या किसी जरूरी जानकारी में छोटी गलती भी बाद में परेशानी दे सकती है। इसलिए जरूरी काम जमा करने से पहले एक बार उसे दोबारा देख लें। ऑफिस में किसी की बात पर तुरंत प्रतिक्रिया देने के बजाय पूरी जानकारी लेना आपके लिए ठीक रहेगा। कारोबारियों के लिए भी कागजी काम महत्वपूर्ण रहेगा। कॉन्ट्रैक्ट, बिल और भुगतान की तारीखों पर नजर रखें। पैसों को लेकर किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करना ठीक नहीं होगा।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए बुध की वक्री चाल नौकरी और कारोबार दोनों में पुराने मामलों को फिर सामने ला सकती है। किसी पुराने प्रोजेक्ट या बातचीत पर दोबारा चर्चा हो सकती है। ऑफिस में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत करते समय संयम रखें। काम में देरी हो तो परेशान होने के बजाय उसे पूरा करने पर ध्यान दें। कारोबार में नई डील या साझेदारी की बात चल रही है तो शर्तों को ध्यान से पढ़ें। सिर्फ मौखिक बातचीत के आधार पर फैसला न लें। आर्थिक मामलों में भी जोखिम कम रखना बेहतर रहेगा।

मकर राशि

मकर राशि वालों को इस अवधि में कामकाज को लेकर थोड़ा धैर्य रखना होगा। कोई जरूरी काम समय पर पूरा न होने से दबाव बढ़ सकता है। पुराने कामों को दोबारा संभालना पड़ सकता है। नौकरी में जिम्मेदारी बढ़े तो इसे परेशानी की तरह न लें। सही तरीके से काम करने पर यही जिम्मेदारी आगे फायदा दे सकती है। बस जल्दबाजी में कोई ऐसा कदम न उठाएं, जिसका असर बाद में करियर पर पड़े। कारोबार में पेमेंट को लेकर देरी हो सकती है। उधारी का हिसाब रखें और बड़े लेनदेन में जरूरी दस्तावेज जरूर संभालकर रखें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए बुध की वक्री चाल पैसों और कामकाज दोनों में सावधानी मांग रही है। नौकरी में किसी बात को लेकर गलतफहमी बन सकती है। इसलिए अपनी बात सीधे और साफ तरीके से रखना बेहतर रहेगा। कारोबार में पुराने ग्राहक या पुराने भुगतान का मामला दोबारा उठ सकता है। नई डील में जल्दबाजी न करें। किसी भी दस्तावेज को पढ़े बिना साइन करने से बचें। खर्च भी बढ़ सकते हैं। इस दौरान गैरजरूरी खरीदारी से बचना आपके बजट के लिए अच्छा रहेगा। ऑनलाइन पेमेंट और बैंकिंग से जुड़े काम करते समय भी विवरण एक बार जरूर जांच लें।

बुध वक्री में इन बातों का रखें ध्यान

पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, बुध वक्री के दौरान सबसे ज्यादा ध्यान बातचीत, दस्तावेज और पैसों के लेनदेन पर देना चाहिए। नौकरी में किसी बात को लेकर भ्रम हो तो तुरंत निष्कर्ष निकालने के बजाय स्थिति साफ करें। कारोबार में पुरानी डील या अधूरे कामों को दोबारा देखने का मौका मिल सकता है। इस अवधि में जरूरी नहीं कि हर चीज का परिणाम खराब ही हो। कई बार वक्री ग्रह पुराने कामों को सुधारने और गलतियों को ठीक करने का मौका भी देते हैं। इसलिए अगर कोई काम अटक रहा है तो उसे छोड़ने के बजाय उसकी कमियां तलाशना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है।

24 अक्टूबर से बुध की वक्री चाल के दौरान इन छह राशियों के जातकों को खास तौर पर नौकरी, कारोबार और पैसों के मामलों में संयम रखना होगा। जल्दबाजी से बचेंगे और जरूरी चीजों की दोबारा जांच करेंगे तो कई परेशानियों को पहले ही टाला जा सकता है।

Yogesh Joshi

लेखक के बारे में

Yogesh Joshi

योगेश जोशी डिजिटल पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। ज्योतिष और धार्मिक विषयों पर उनका लेखन पाठक-केंद्रित और व्यावहारिक दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है। राशिफल, ग्रह-गोचर, दशा-महादशा, अंकज्योतिष, सामुद्रिक शास्त्र, वास्तु, फेंगशुई और पूजा-विधि जैसे विषय उनके काम का प्रमुख हिस्सा हैं।


परिचय और अनुभव


योगेश जोशी ने डिजिटल मीडिया में काम करते हुए खबर और कंटेंट के बदलते स्वरूप को नजदीक से समझा है। पत्रकारिता में 8 वर्षों के अनुभव के साथ वह फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।


न्यूज़ और फीचर कंटेंट से शुरू हुआ उनका सफर आज ज्योतिष और धार्मिक विषयों तक पहुंच चुका है, जहां वह पारंपरिक ज्ञान को मौजूदा समय और डिजिटल पाठक की जरूरतों के हिसाब से प्रस्तुत करते हैं। उनका फोकस हमेशा इस बात पर रहता है कि कंटेंट जानकारी दे, उलझाए नहीं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि


योगेश जोशी ने मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की इस पढ़ाई ने उन्हें तथ्यों के साथ जिम्मेदारी और संतुलन बनाए रखने की समझ दी, जो उनके लेखन में साफ झलकती है।


करियर की शुरुआत और प्रोफेशनल सफर


योगेश ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अमर उजाला के डिजिटल प्लेटफॉर्म से की। यहां उन्होंने डिजिटल न्यूज़, कंटेंट राइटिंग और एडिटिंग पर काम करते हुए मजबूत आधार तैयार किया। इसके बाद डिजिटल मीडिया में लगातार काम करते हुए उन्होंने एस्ट्रोलॉजी और धार्मिक विषयों से जुड़े कंटेंट में विशेषज्ञता विकसित की।
पाठक किस भाषा में बात समझता है और किस तरह की जानकारी उसके लिए उपयोगी होती है—यह समझ उनके प्रोफेशनल सफर की सबसे बड़ी ताकत रही है।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और उद्देश्य


योगेश के लिए ज्योतिष केवल भविष्य बताने का जरिया नहीं है। वह इसे आत्मचिंतन और सही फैसलों में मदद करने वाले एक मार्गदर्शक के रूप में देखते हैं। इसी सोच के साथ वह राशिफल और अन्य ज्योतिषीय विषयों को संतुलित, व्यावहारिक और भरोसेमंद तरीके से प्रस्तुत करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों को डराना नहीं, बल्कि जानकारी के जरिए उन्हें सोचने और समझने की दिशा देना है।


व्यक्तिगत रुचियां


काम के अलावा योगेश को सामाजिक विषयों पर पढ़ना, लिखना और भारतीय परंपराओं को समझना पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए सीखना और खुद को अपडेट रखना सबसे जरूरी है।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राशिफल (डेली एवं वीकली)
ग्रह-गोचर
दशा-महादशा
अंकज्योतिष
सामुद्रिक शास्त्र
वास्तु शास्त्र
फेंगशुई
रत्न-उपाय
व्रत-त्योहार एवं पूजा-विधि

और पढ़ें
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़24 अक्टूबर से बुध होंगे वक्री, इन 6 राशियों को नौकरी-कारोबार में रहना होगा सकर्क