30 अप्रैल को सूर्य की मजबूत स्थिति और बुध गोचर से किन राशियो की होगी बल्ले-बल्ले, बुधादित्य राजयोग का भी लाभ

Apr 21, 2026 10:01 am ISTAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share

30 अप्रैल को बुध राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। बुध मीन राशि से निकलकर मंगल की मेष राशि में जा रहे हैं। ऐसे में यहां उनकी सूर्य से युति बनेगी जो पहले से मेष राशि में हैं। आइए पढ़ें इनका क्या असर आपकी राशि पर होगा।

30 अप्रैल को सूर्य की मजबूत स्थिति और बुध गोचर से किन राशियो की होगी बल्ले-बल्ले, बुधादित्य राजयोग का भी लाभ

30 अप्रैल को बुध राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। बुध मीन राशि से निकलकर मंगल की मेष राशि में जा रहे हैं। ऐसे में यहां उनकी सूर्य से युति बनेगी जो पहले से मेष राशि में हैं। आइए पढ़ें इनका क्या असर आपकी राशि पर होगा। मंगल और बुध की युति अच्छी मानी जाती है। दोनों का अगर साथ हो तो व्यक्ति अच्छे पैसले लेता है और करियर में सफलता लाता है। आपको बता दें कि बुध मेष राशि में रहकर अच्छा लाभ देते हैं। मेष कन्या राशि में उच्च के और मीन राशि में नीच के माने जाते हैं। वहीं सूर्य की स्थिति भी अच्छी है। सूर्य अपनी उच्च राशि मेष में है। इस राशि में सूर्य मजबूती से काम करते हैं और अपना पूरा लाभ लोगों तक पहुंचाते हैं। इस प्रकार दोनों के योग से बनने वाले बुधादित्य योग से कई राशियों के लिए अच्छे योग बनेंगे और आपको लाभ होगा। यह योग भी बहुत शुभ होता है। इस योग में राशियों को करियर में सफलता, नौकरी में लाभ, सरकारी पद आदि मिलते हैं। इस प्रकार 30 अप्रैल का दिन खास होगा, क्योंकि सूर्य और बुध अपने अधिकतम लाभ राशियों को देगें,जिससे राशियों पर अच्छा असर होगा। यहां जानते हैं कि किन राशियों के लिए अच्छा और किन राशियों के लिए दिक्कत वाला समय रहेगा।

किन राशियों के लिए दिक्कत का समय

कुछ राशियों के लिए जैसे मीन और कुंभ के लिए यह योग अच्छा नहीं होगा। आपको मानसिक तौर पर दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कुछ बात गलत निकल सकती है, जो आपके लिए तनाव का कारण बन सकती है। वहीं फैसले जल्दबाजी में लेगें तो आपको और भी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

किन राशियों की बल्ले-बल्ले

बुध और सूर्य की युति से कन्या राशि के लिए भी अच्छा समय है। आपमें आत्मविश्वास अच्छा है और बुध के गोचर आप अधिक इंटेलीजेंसी से काम करेंगे। आपकी लीडरशिप क्वालिटी निखर के आएंगी। आपके फैसले पहले से अधिक दमदार दिखेगें।

सिंह राशि के लोग अगर कोई सरकारी नौकरी के लिए एग्जाम या इंटरव्यू देने जा रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती हैं। प्रोफेशनल लाइफ में आपके प्रमोशन के योग बन रहे हैं। अगर आप बिजनेस करते हैं तो सूर्य और बुध की कृपा से आपको लाभ होगा। इसके साथ मीडिया या कम्युनिकेशन वाले लोगों के लिए समय शुभ है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

राशिफल डेली मेष से लेकर मीन तक सब यहां पढ़ें

Anuradha Pandey

लेखक के बारे में

Anuradha Pandey

शार्ट बायो

अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय और अनुभव

अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है। उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।


शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर

अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने 'आज तक' (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।


विजन

अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।


विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र

कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है। जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।


विशेषज्ञता

कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!