Hindi Newsधर्म न्यूज़budh shani yog In February 2026 dashank yog ka rashifal par Prabhav these 4 zodiac signs Wealth and career benefits
फरवरी 2026 में बनेगा बुध-शनि का दशांक योग, इन 4 राशियों का लगेगा जैकपॉट, करियर में होगी तरक्की

फरवरी 2026 में बनेगा बुध-शनि का दशांक योग, इन 4 राशियों का लगेगा जैकपॉट, करियर में होगी तरक्की

संक्षेप:

ज्योतिषियों के मुताबिक जब बुध और शनि एक दूसरे से 36 डिग्री की दूरी बनाते हैं, तब दशांक योग का निर्माण होता है। इस दिन बुध कुंभ राशि में और शनि मीन राशि में स्थित रहेंगे, जिससे बुद्धिमत्ता, योजना और धैर्य का संतुलित मेल बनेगा।

Jan 25, 2026 02:06 pm ISTDheeraj Pal लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

ज्योतिष गणना के मुताबिक ग्रहों का परिवर्तन सभी 12 राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव डालता है। ऐसे में फरवरी 2026 में एक खास योग बनने जा रहा है, जिसको ज्योतिषिय नजरिए से खास माना जा रहा है। दरअसल, 3 फरवरी को बुध-शनि का दशांक योग बनने जा रहा है, जिसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा। यह योग कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित होगा। ज्योतिषियों के मुताबिक जब बुध और शनि एक दूसरे से 36 डिग्री की दूरी बनाते हैं, तब दशांक योग का निर्माण होता है। इस दिन बुध कुंभ राशि में और शनि मीन राशि में स्थित रहेंगे, जिससे बुद्धिमत्ता, योजना और धैर्य का संतुलित मेल बनेगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दशांक योग क्यों महत्वपूर्ण है
3 फरवरी को बनने वाला दशांक योग में बुध की समझदारी, योजना बनाने की क्षमता और बोलने की कला, शनि के अनुशासन, धैर्य और मेहनत के साथ मिलती है। हालांकि इस योग का असर तुरंत फल नहीं देता है, लेकिन यह धीरे-धीरे पक्की और स्थायी सफलता देता है, खासकर धन, करियर और भविष्य की योजना के मामले में। यह एक ऐसा समय होता है जब की गई मेहनत समय के साथ जरूर रंग लाती है। यही कारण है कि इस योग का प्रभाव अचानक नहीं बल्कि धीरे-धीरे स्थिर धन और मजबूत सफलता के रूप में सामने आता है। चलिए जानते हैं कि किन राशियों को होगा खूब लाभ।

मिथुन राशि
बुध और शनि का दशांक योग मिथुन राशि के जातकों के लिए शुभ साबित होग। इनके लिए यह समय करियर और व्यापार में नई उन्नति का संकेत देता है। यह योग मिथुन राशि के जातकों को बुद्धिमत्ता और मेहनत को सही दिशा देगा। नई योजना बनाकर काम करेंगे, तो सफलता जरूर प्राप्त होगी। अगर आप निवेश की सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए अच्छा समय होगा। लेकिन आपको विवेक से काम लेने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए बुध-शनि का दशांक योग काफी शुभ फलदायी होगा। मेहनत का फल पूरा मिलेगा। आपके कामकाज की खूब तारीफ होगी। आर्थिक उन्नति होगी। व्यापार में नई राणनीति लाभकारी साबित होंगी। पुराने निवेश या रुके हुए कार्य पूरा होंगे। आर्थिक मामलों में समझदारी से कदम उठाने से धन की स्थिति मजबूत होगी। धैर्य और सतत प्रयास से आपकी सफलता स्थायी होगी। ध्यान रखें कि जल्दबाजी में आपको कोई फैसला नहीं लेना है।

ये भी पढ़ें:Kal Ka Rashifal: 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर कैसा रहेगा 12 राशियों का भविष्यफल, पढ़
ये भी पढ़ें:26 जनवरी से 1 फरवरी तक का समय आपके लिए कैसा रहेगा? पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
ये भी पढ़ें:मकर राशि वालों के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह? पढ़ें 25 से 31 जनवरी तक का राशिफल
ये भी पढ़ें:आज से 6 फरवरी तक सूर्य गोचर चंद्र के नक्षत्र में, इन राशियों को रहना होगा सावधान
ये भी पढ़ें:शनि की कुंभ राशि में बुध-शुक्र का होगा गोचर, इन 3 राशियों पर होगी धन की बरसात

मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए बुध-शनि का दशांक योग काफी शुभ साबित होगा। खासकर आर्थिक और व्यावसायिक दृष्टि से। दशांक योग आपकी योजनाओं में रणनीति और मेहनत को जोड़कर परिणाम देगा। व्यापार और नौकरी में नए अवसर प्रदान होंगे। अगर आप मेहनत और समझादारी का परिचय देते हिए कोई भी निर्णय लेते हैं, तो निश्चित रुप से यह आपको धन और सम्मान दोनों दिलाएगा। बस आपको अपने जीवनशैली में धैर्य और अनुशासन बनाने क जरूरत है।

कुंभ राशि
बुध-शनि के दशांक योग से कुंभ राशि के जातकों के सबसे अधिक लाभकारी हो सकता है। आपके बुद्धिमान और रणनीतिक कदम शनि के धैर्य के साथ मिलकर आर्थिक सफलता देंगे। करियर या व्यापार में अगर आप नया करने की सोच रहे हैं, तो यह समय आपके लिए परफेक्ट है। इससे आपको तरक्की मिलेगी। व्यापार और निवेश में सावधानी और विवेक से बड़े फायदे मिल सकते है। अगर आप किसी क्षेत्र में मेहनत और खूब प्रयास किए हैं, तो घबराएं नहीं बल्कि धैर्य बनाकर रखें। देर से सही मगर यह आपको सफलता जरूर दिलाएगा।

डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal
डिजिटल जर्नलिजम में करीब 6 साल का अनुभव। एजुकेशन, स्पोर्ट्स, टेक-ऑटो और धर्म बीट पर मजबूत पकड़ है। यूट्यूब कंटेंट प्रोड्यूसर व रिपोर्टिंग का भी अनुभव। हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रैजुएट हैं। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!