Hindi Newsधर्म न्यूज़Budh Rashifal Mercury Transit in Sagittarius Horoscope after 5 days zodiacs will see change in their fortunes
5 दिन बाद से इन राशियों के बदलेंगे दिन, बुध का धनु राशि में गोचर देगा प्रॉफिट

5 दिन बाद से इन राशियों के बदलेंगे दिन, बुध का धनु राशि में गोचर देगा प्रॉफिट

संक्षेप:

Budh Rashifal Mercury Transit: धनु राशि में पहले से ही सूर्य, शुक्र और मंगल ग्रह विराजमान हैं। बुध के गोचर करते ही इन ग्रहों के साथ बुध की युति व योगों का निर्माण भी होगा, जिससे कुछ राशि के जातकों के दिन बदलने वाले हैं-

Dec 24, 2025 10:49 am ISTShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

Budh Rashifal Mercury Transit in Sagittarius: ग्रहों के राजकुमार बुध इस समय वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे हैं। कुछ ही दिनों में बुध मंगल की राशि से गुरु की राशि में एंटर करने जा रहे हैं। ग्रहों के राजकुमार का राशि परिवर्तन मेष राशि से लेकर मीन राशि पर अपना प्रभाव डालेगा। हिन्दू पंचांग के अनुसार, बुध ग्रह 29 दिसंबर के दिन 07:27 ए एम पर धनु राशि में गोचर करने जा रहे हैं। धनु राशि में पहले से ही सूर्य, शुक्र और मंगल ग्रह विराजमान हैं। बुध के गोचर करते ही इन ग्रहों के साथ बुध की युति व योगों का निर्माण भी होगा। ऐसे में आइए जानते हैं बुध ग्रह के राशि बदलने से किन राशियों को लाभ हो सकता है-

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मेष राशि

मेष राशि वालों आपके लिए धनु राशि में बुध का गोचर शुभ साबित हो सकता है।

करियर में आपको अपने बॉस का भरपूर साथ मिलेगा।

कई नए टास्क भी मिलेंगे।

इंकम और अपने फाइनेंस को बढ़ाने के लिए आपको कई अच्छे मौके मिल सकते हैं लेकिन यह आप पर है कि आप कौन सा डिसीजन कब लेते हैं।

रिसर्च करके फाइनेंशियली लिए गए डिसीजन लाभकारी साबित होंगे।

ग्लोइंग और हेल्दी बने रहने के लिए जंक फूड्स के सेवन से दूर रहें।

ये भी पढ़ें:12 साल बाद शनि के नक्षत्र में गुरु का गोचर, इन राशियों को मिलेगा पैसा ही पैसा
ये भी पढ़ें:4 राजयोग के अद्भुत संयोग में नए साल की शुरूआत, 2026 में इन राशियों की मिलेगा लाभ

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए धनु राशि में बुध का गोचर फायदेमंद साबित हो सकता है।

जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उनका सपना पूरा होने की प्रबल संभावना है।

फाइनेंशियल तौर पर स्ट्रांग रहने के लिए आपको इन्वेस्टमेंट के साथ सेविंग्स पर भी ध्यान देना चाहिए।

हेल्दी डाइट लेकर और हाइड्रेटेड रहकर स्वास्थ्य को दुरुस्त रख सकते हैं।

सिंह राशि

धनु राशि में बुध का गोचर सिंह राशि वालों के लिए शुभ परिणाम लेकर आया है।

व्यापार में कई नए अवसर आपके दरवाजे पर दस्तक दे सकते हैं।

आर्थिक स्थिति जहां मजबूत रहेगी वहीं, थोड़े बहुत उतार-चढ़ाव भी देखने को मिलेंगे।

रिसर्च कर और सोच समझ कर ही इन्वेस्टमेंट करना आपके लिए लाभकारी रहेगा।

अपनी हेल्थ पर ध्यान देना न भूलें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें:लव राशिफल: 24 दिसंबर को मेष समेत 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा?
ये भी पढ़ें:आज का राशिफल: मेष राशि से लेकर मीन का 24 दिसंबर का दिन कैसा रहेगा?
Shrishti Chaubey

लेखक के बारे में

Shrishti Chaubey
लाइव हिन्दुस्तान में बतौर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रही सृष्टि चौबे को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है। सृष्टि को एस्ट्रोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखने की अच्छी समझ है। इसके अलावा वे एंटरटेनमेंट और हेल्थ बीट पर भी काम कर चुकी हैं। सृष्टि ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, हस्तरेखा, फेंगशुई और वास्तु पर अच्छी जानकारी रखती हैं। खबर लिखने के साथ-साथ इन्हें वीडियो कॉन्टेंट और रिपोर्टिंग में भी काफी रुचि है। सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। अपने कॉलेज के दिनों में इन्होंने डाटा स्टोरी भी लिखी है। साथ ही फैक्ट चेकिंग की अच्छी समझ रखती हैं। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!