आज से शुरू इन 3 राशियों के अच्छे दिन, 15 फरवरी तक बुध का गोचर राहु के नक्षत्र में
Budh Rashifal Mercury Transit 2026: आज के दिन बुध ने नक्षत्र परिवर्तन किया है, जिसका शुभ और अशुभ दोनों तरह के परिणाम राशियों को झेलने पड़ेंगे। राहु के नक्षत्र में बुध का गोचर कुछ राशियों को जबरदस्त लाभ दे सकता है।

Budh Rashifal Mercury Transit 2026, बुध का नक्षत्र गोचर: इस साल फरवरी के महीने में कई ग्रहों का राशि व नक्षत्र परिवर्तन होने जा रहा है , जो काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 9 ग्रहों की बदलती चाल व्यक्ति के जीवन को भी प्रभावित करती है। आज के दिन ग्रहों के राजकुमार ने नक्षत्र परिवर्तन किया है, जिसका शुभ और अशुभ दोनों तरह के परिणाम राशियों को झेलने पड़ेंगे। हिंदू पंचांग के अनुसार, शाम को 04:32 मिनट पर धनिष्ठा नक्षत्र से शतभिषा नक्षत्र में बुध ने गोचर किया है। इस समय ग्रहों के राजकुमार बुध कुंभ राशि में बैठे हुए हैं। शतभिषा नक्षत्र के स्वामी ग्रह राहु माने जाते हैं। राहु के नक्षत्र में बुध का गोचर 15 फरवरी की शाम तक रहेगा। इसलिए आइए जानते हैं राहु के नक्षत्र में बुध का ये गोचर किन राशियों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है-
आज से शुरू इन 3 राशियों के अच्छे दिन, 15 फरवरी तक बुध का गोचर राहु के नक्षत्र में
धनु राशि के लिए बुध का ये नक्षत्र गोचर कैसा रहेगा?
धनु राशि के जातकों के लिए राहु के नक्षत्र में बुध का ये नक्षत्र परिवर्तन बेहद ही गुणकारी साबित हो सकता है। विद्यार्थियों को गुड न्यूज मिल सकती है। घर परिवार की समृद्धि में वृद्धि होगी। लव लाइफ में रोमांस बरकरार रहेगा। अपने रिश्ते को और मजबूत बनाने के लिए पार्टनर के साथ डेट पर जाएं। वहीं, सेहत भी दुरुस्त नजर आ रही है।
मकर राशि के लिए बुध का ये नक्षत्र गोचर कैसा रहेगा?
राहु के नक्षत्र में बुध का ये परिवर्तन मकर राशि के लोगों के लिए लाभकारी माना जा रहा है। आपके परिवार में शांति बनी रहेगी। व्यापारियों को नए इन्वेस्टर मिल सकते हैं। आर्थिक दिक्कतें भी धीरे-धीरे सही होने लगेंगी। काम के सिलसिले में यात्रा संभव है। स्वास्थ्य का ख्याल रखने की जरूरत है।
कुंभ राशि के लिए बुध का ये नक्षत्र गोचर कैसा रहेगा?
कुंभ राशि वालों के लिए राहु के नक्षत्र में बुध का ये परिवर्तन फायदेमंद माना जा रहा है। बिजनेस कर रहे लोगों के लिए धन प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं। परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताना आपके लिए शुभ रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होना भी संभव है। वहीं, सालों से चली आ रही आपकी दिक्कतें खुद-ब-खुद सॉल्व होने लगेगी।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेखक के बारे में
Shrishti Chaubeyसंक्षिप्त विवरण
सृष्टि चौबे पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। वह ज्योतिष, ग्रह गोचर, राशिफल, नक्षत्र परिवर्तन, अंकज्योतिष, रत्न, और वास्तु से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। पाठक-केंद्रित व आसान भाषा में जानकारी पेश करना इनके लेखन की पहचान है। धार्मिक ग्रंथों को पढ़कर लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना और उन पर शोध करना इनकी विशेष पसंद है।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव
सृष्टि पिछले ढाई साल से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। ज्योतिष से जुड़े किसी भी टॉपिक को पाठकों तक आसान, प्रामाणिक और आकर्षक भाषा में पहुंचाना, सृष्टि बखूबी जानती हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए सृष्टि ने रीडर बिहेवियर,बदलते कंटेंट फॉर्मेट पर अच्छी पकड़ हासिल की है। पाठकों की रुचियों व जरूरतों को समझते हुए वे फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी पहुंचाने की कोशिश करती हैं।
अपने करियर की शुरुआत इन्होंने हिन्दी दैनिक समाचार पत्र से की। इसके बाद इन्होंने डिजिटल मीडिया में कदम रखा। सृष्टि वेब स्टोरी, यूट्यूब शॉर्ट्स व इंस्टाग्राम रील्स जैसे विभिन्न डिजिटल स्टोरीटेलिंग फॉर्मेट का अनुभव रखती हैं। मनोरंजन, खेल व सेहत पर अच्छी पकड़ के साथ अब सृष्टि ज्योतिष और धार्मिक विषयों को कवर कर अपनी पहचान बना रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान बतौर संपादक इन्होंने कैम्पस समाचार पत्र प्रकाशित किया, लाइव रिपोर्टिंग की। डाटा स्टोरी और फैक्ट चेकिंग की भी अच्छी समझ रखती हैं। सामाजिक मुद्दे पर डॉक्यूमेंट्री भी बना चुकी हैं।
एस्ट्रोलॉजी लेखन और दृष्टिकोण
सृष्टि का मानना है कि एस्ट्रोलॉजी का उद्देश्य फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाना है। इनका फोकस रहता है कि ज्योतिषीय जानकारी को आसान भाषा में रचनात्मक तरीके से पेश करें।
व्यक्तिगत रुचियां
सृष्टि को ट्रैवल करना, किताबें पढ़ना, म्यूजिक सुनना, लिखना और नई चीजें सीखने का शौक है। इनका मानना है कि पर्सनल ग्रोथ के लिए खुद को अपडेट रखना चाहिए।
विशेषज्ञता
राशिफल
साप्ताहिक राशिफल
ग्रह गोचर
नक्षत्र परिवर्तन
अंकज्योतिष
व्रत-त्योहार, पूजा-विधि
रत्न विज्ञान
ज्योतिषीय उपाय
वास्तु शास्त्र
हस्तरेखा


