23 जनवरी से इन राशियों के अच्छे दिन शुरू, बुध 2 बार करेंगे गोचर, कुंभ राशि में प्रवेश कर देंगे मालामाल

Jan 21, 2026 01:41 pm ISTShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

Budh Rashifal Mercury Transit Budh Gochar in Kumbh Rashi 2026: 23 जनवरी को बुध नक्षत्र गोचर और 3 फरवरी को बुध राशि परिवर्तन करेंगे। बुध की इस दोहरी चाल से कुछ राशि के जातकों का गोल्डन पीरियड शुरू होने जा रहा है।

23 जनवरी से इन राशियों के अच्छे दिन शुरू, बुध 2 बार करेंगे गोचर, कुंभ राशि में प्रवेश कर देंगे मालामाल

Budh Rashifal Mercury Transit 2026: ग्रहों के राजकुमार बुध अपनी अगली चाल चलने वाले हैं। शनि की कुंभ राशि में बुध का गोचर होने जा रहा है। बुध देव मकर राशि से कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, 23 जनवरी को बुध नक्षत्र गोचर और 3 फरवरी को बुध राशि परिवर्तन करेंगे। चंद्र के नक्षत्र श्रवण में बुध का गोचर होगा। बुध के इस गोचर से सभी राशियां प्रभावित होंगी। कुछ को लाभदायक रिजल्ट्स मिलेंगे तो कुछ को सावधान रहना होगा। इसलिए आइए जानते हैं बुध के श्रवण नक्षत्र और कुंभ राशि में गोचर करने से किन राशियों के जातक मालामाल हो सकते हैं-

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

23 जनवरी से इन राशियों के अच्छे दिन शुरू, बुध 2 बार करेंगे गोचर, कुंभ राशि में प्रवेश कर देंगे मालामाल

मेष राशि

बुध के श्रवण नक्षत्र और कुंभ राशि में गोचर करने से मेष राशि वालों के लिए बेहद ही शुभ माना जा रहा है।

  • जीवन में सुख ही सुख नजर आएगा।
  • अपने करियर में आप हर टार्गेट को पूरा करने में सफल रहेंगे।
  • आपने जहां से नहीं भी सोचा होगा, वहां से भी धन का आगमन होगा।
  • वहीं, अपनी और मां की सेहत का ख्याल रखें।
  • लाइफ में रोमांस भी रहेगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बुध के श्रवण नक्षत्र और कुंभ राशि में गोचर करने से फलदायक माना जा रहा है।

  • बिजनेस कर रहे लोगों को अच्छा प्रॉफिट मिल सकता है।
  • विद्यार्थियों के लिए शुभ समय माना जा रहा है।
  • परिवार में धन-धान्य बना रहेगा।
  • वहीं, यात्रा करने के भी योग बन रहे हैं।
  • अपने जीवनसाथी का ख्याल रखें।

मकर राशि

बुध के श्रवण नक्षत्र और कुंभ राशि में गोचर करने से मकर राशि वालों के लिए लाभकारी मानी जा रही है।

  • आपको किए गए निवेश से अच्छा प्रॉफिट मिल सकता है।
  • बिजनेस में की गई प्लानिंग कोई अच्छा इन्वेस्टर अट्रैक्ट कर सकती है।
  • किस्मत आपका पूरा साथ देगी।
  • वहीं परिवार में भी शांति रहेगी।
  • सेहत भी दुरुस्त रहने वाली है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Shrishti Chaubey

लेखक के बारे में

Shrishti Chaubey

संक्षिप्त विवरण
सृष्टि चौबे पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। वह ज्योतिष, ग्रह गोचर, राशिफल, नक्षत्र परिवर्तन, अंकज्योतिष, रत्न, और वास्तु से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। पाठक-केंद्रित व आसान भाषा में जानकारी पेश करना इनके लेखन की पहचान है। धार्मिक ग्रंथों को पढ़कर लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना और उन पर शोध करना इनकी विशेष पसंद है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव
सृष्टि पिछले ढाई साल से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। ज्योतिष से जुड़े किसी भी टॉपिक को पाठकों तक आसान, प्रामाणिक और आकर्षक भाषा में पहुंचाना, सृष्टि बखूबी जानती हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए सृष्टि ने रीडर बिहेवियर,बदलते कंटेंट फॉर्मेट पर अच्छी पकड़ हासिल की है। पाठकों की रुचियों व जरूरतों को समझते हुए वे फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी पहुंचाने की कोशिश करती हैं।
अपने करियर की शुरुआत इन्होंने हिन्दी दैनिक समाचार पत्र से की। इसके बाद इन्होंने डिजिटल मीडिया में कदम रखा। सृष्टि वेब स्टोरी, यूट्यूब शॉर्ट्स व इंस्टाग्राम रील्स जैसे विभिन्न डिजिटल स्टोरीटेलिंग फॉर्मेट का अनुभव रखती हैं। मनोरंजन, खेल व सेहत पर अच्छी पकड़ के साथ अब सृष्टि ज्योतिष और धार्मिक विषयों को कवर कर अपनी पहचान बना रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान बतौर संपादक इन्होंने कैम्पस समाचार पत्र प्रकाशित किया, लाइव रिपोर्टिंग की। डाटा स्टोरी और फैक्ट चेकिंग की भी अच्छी समझ रखती हैं। सामाजिक मुद्दे पर डॉक्यूमेंट्री भी बना चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और दृष्टिकोण
सृष्टि का मानना है कि एस्ट्रोलॉजी का उद्देश्य फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाना है। इनका फोकस रहता है कि ज्योतिषीय जानकारी को आसान भाषा में रचनात्मक तरीके से पेश करें।

व्यक्तिगत रुचियां
सृष्टि को ट्रैवल करना, किताबें पढ़ना, म्यूजिक सुनना, लिखना और नई चीजें सीखने का शौक है। इनका मानना है कि पर्सनल ग्रोथ के लिए खुद को अपडेट रखना चाहिए।

विशेषज्ञता
राशिफल
साप्ताहिक राशिफल
ग्रह गोचर
नक्षत्र परिवर्तन
अंकज्योतिष
व्रत-त्योहार, पूजा-विधि
रत्न विज्ञान
ज्योतिषीय उपाय
वास्तु शास्त्र
हस्तरेखा

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!