कल से शनि के नक्षत्र में बुध गोचर, इन राशियों को होगा जबरदस्त लाभ
Budh Rashifal Mercury Transit 2026: बुध का गोचर शुभ न हो तो फैसले लेने की क्षमता में कमी और गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। इस समय बुध मीन राशि और पूर्व भाद्रपद नक्षत्र में विराजमान रहकर गोचर कर रहे हैं। जल्द ही बुध एक नक्षत्र से दूसरे नक्षत्र में एंटर करने वाले हैं।

Budh Rashifal Mercury Transit 2026, बुध का नक्षत्र गोचर राशिफल : ग्रहों के राजकुमार बुध समय-समय पर अपनी चाल में बदलाव करते रहते हैं। बुध का राशि परिवर्तन हो या नक्षत्र परिवर्तन सभी 12 राशियों पर अपना प्रभाव डालता है। ग्रहों के राजकुमार बुध की चाल बदलने पर जीवन में कई बदलाव देखने को मिलते हैं। बुध ग्रह शुभ हो तो करियर में क्रिएटिविटी और प्रोडक्टिविटी में वृद्धि होती है। वहीं, बुध का गोचर शुभ न हो तो फैसले लेने की क्षमता में कमी और गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। इस समय बुध मीन राशि और पूर्व भाद्रपद नक्षत्र में विराजमान रहकर गोचर कर रहे हैं। जल्द ही बुध एक नक्षत्र से दूसरे नक्षत्र में एंटर करने वाले हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, 13 अप्रैल 2026 के दिन बुध का गोचर दोपहर में 02 बजकर 26 मिनट पर उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में होने जा रहा है। उत्तर भाद्रपद नक्षत्र के स्वामी ग्रह शनि माने जाते हैं। ऐसे में बुध के शनि के उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में गोचर करने से कुछ राशियों का अच्छा टाइम शुरू हो सकता है। आइए जानते हैं उन लकी राशियों के बारे में-
कल से शनि के नक्षत्र में बुध गोचर, इन राशियों को होगा जबरदस्त लाभ
धनु राशि के जातकों के लिए शनि के नक्षत्र में बुध का गोचर करना कैसा रहेगा?
शनि के उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में बुध का गोचर करना धनु राशि के जातकों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। कारोबार से जुड़ी आपको अच्छी खबर मिल सकती है। धन-संपदा में वृद्धि के योग बन रहे हैं। संतान पक्ष की ओर से खुशखबरी मिल सकती है। काम के मामले में आपको जिम्मेदारियों पर फोकस करना चाहिए। विवेश का कोई अच्छा मौका मिल सकता है।
मिथुन राशि के जातकों के लिए शनि के नक्षत्र में बुध का गोचर करना कैसा रहेगा?
मिथुन राशि के जातकों के लिए शनि के उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में बुध का गोचर करना लाभदायक साबित हो सकता है। आपकी क्रिएटिव एनर्जी में वृद्धि देखने को मिलेगी। पैसे कमाने के नए स्रोत आपको मिल सकते हैं। पॉजिटिव एनर्जी का संचार भी बना रहेगा।
वृषभ राशि के जातकों के लिए शनि के नक्षत्र में बुध का गोचर करना कैसा रहेगा?
शनि के उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में बुध के गोचर करने से वृषभ राशि के जातकों को शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है। बिजनेस में आपको कोई नई डील मिल सकती है। प्रॉफिट कमाने के योग बन रहे हैं। लव लाइफ भी अच्छी रहने वाली है। काम के मामले में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहेगी।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेखक के बारे में
Shrishti Chaubeyसंक्षिप्त विवरण
सृष्टि चौबे पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। वह ज्योतिष, ग्रह गोचर, राशिफल, नक्षत्र परिवर्तन, अंकज्योतिष, रत्न, और वास्तु से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। पाठक-केंद्रित व आसान भाषा में जानकारी पेश करना इनके लेखन की पहचान है। धार्मिक ग्रंथों को पढ़कर लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना और उन पर शोध करना इनकी विशेष पसंद है।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव
सृष्टि पिछले ढाई साल से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। ज्योतिष से जुड़े किसी भी टॉपिक को पाठकों तक आसान, प्रामाणिक और आकर्षक भाषा में पहुंचाना, सृष्टि बखूबी जानती हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए सृष्टि ने रीडर बिहेवियर,बदलते कंटेंट फॉर्मेट पर अच्छी पकड़ हासिल की है। पाठकों की रुचियों व जरूरतों को समझते हुए वे फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी पहुंचाने की कोशिश करती हैं।
अपने करियर की शुरुआत इन्होंने हिन्दी दैनिक समाचार पत्र से की। इसके बाद इन्होंने डिजिटल मीडिया में कदम रखा। सृष्टि वेब स्टोरी, यूट्यूब शॉर्ट्स व इंस्टाग्राम रील्स जैसे विभिन्न डिजिटल स्टोरीटेलिंग फॉर्मेट का अनुभव रखती हैं। मनोरंजन, खेल व सेहत पर अच्छी पकड़ के साथ अब सृष्टि ज्योतिष और धार्मिक विषयों को कवर कर अपनी पहचान बना रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान बतौर संपादक इन्होंने कैम्पस समाचार पत्र प्रकाशित किया, लाइव रिपोर्टिंग की। डाटा स्टोरी और फैक्ट चेकिंग की भी अच्छी समझ रखती हैं। सामाजिक मुद्दे पर डॉक्यूमेंट्री भी बना चुकी हैं।
एस्ट्रोलॉजी लेखन और दृष्टिकोण
सृष्टि का मानना है कि एस्ट्रोलॉजी का उद्देश्य फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाना है। इनका फोकस रहता है कि ज्योतिषीय जानकारी को आसान भाषा में रचनात्मक तरीके से पेश करें।
व्यक्तिगत रुचियां
सृष्टि को ट्रैवल करना, किताबें पढ़ना, म्यूजिक सुनना, लिखना और नई चीजें सीखने का शौक है। इनका मानना है कि पर्सनल ग्रोथ के लिए खुद को अपडेट रखना चाहिए।
विशेषज्ञता
राशिफल
साप्ताहिक राशिफल
ग्रह गोचर
नक्षत्र परिवर्तन
अंकज्योतिष
व्रत-त्योहार, पूजा-विधि
रत्न विज्ञान
ज्योतिषीय उपाय
वास्तु शास्त्र
हस्तरेखा


