1 अक्टूबर से 6 राशियों के अच्छे दिन शुरू, 12 दिन तक राहु के नक्षत्र में बुध गोचर
BUDH RASHIFAL MERCURY TRANSIT 2026 Budh gochar : बुध का शुभ प्रभाव व्यक्ति को जीरो से हीरो बना सकता है। ग्रहों के राजकुमार बुध के नक्षत्र गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। जानें, कैसा रहेगा आपकी राशि का हाल

BUDH RASHIFAL MERCURY TRANSIT 2026 Budh gochar: ज्योतिषीय दृष्टि से ग्रहों के राजकुमार का गोचर बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। बुध का शुभ प्रभाव व्यक्ति को जीरो से हीरो बना सकता है। वहीं, बुध की स्थिति बिगड़ने पर व्यक्ति को जीवन में दिक्कतें झेलनी पड़ सकती है। इस समय बुध तुला राशि में बैठे हुए हैं। जल्द ही बुध अपनी चाल में बदलाव करने जा रहे हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, 1 अक्टूबर 2026 के दिन सुबह में 9 बजकर 33 मिनट पर बुध राहु के नक्षत्र स्वाती में प्रवेश करेंगे। इस नक्षत्र में बुध 12 अक्टूबर तक विराजमान रहने वाले हैं। बुध के नक्षत्र गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। आइए पंडित जी से जानते हैं बुध के राहु के नक्षत्र में गोचर करने पर किन राशियों को फायदा होने वाला है -
1 अक्टूबर से 6 राशियों के अच्छे दिन शुरू, 12 दिन तक राहु के नक्षत्र में बुध गोचर
पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, स्वाती नक्षत्र में बुध का रहना व्यवसायिक लाभ दिलाने वाला, लाभ देने वाला ग्रह हो जाता है। मार्केट के लिए भी अच्छा होता है। स्वाती नक्षत्र में बुध का गोचर करना लगभग राशियों के लिए लाभकारी रहने वाला है।
वृषभ राशि के जातकों के लिए बुध का नक्षत्र गोचर कैसा रहेगा?
राहु के स्वाती नक्षत्र में बुध का गोचर करना वृषभ राशि के जातकों के लिए उत्तम माना जा रहा है। किसी दोस्त की मदद से जीवन में आ रही मुश्किलें दूर होने लगेगी।
मिथुन राशि के जातकों के लिए बुध का नक्षत्र गोचर कैसा रहेगा?
राहु के स्वाती नक्षत्र में बुध का गोचर करना मिथुन राशि के जातकों के लिए लाभकारी माना जा रहा है। आय में वृद्धि हो सकती है। कॉम्पिटिशन की तैयारी करने वालों को शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।
कन्या राशि के जातकों के लिए बुध का नक्षत्र गोचर कैसा रहेगा?
राहु के स्वाती नक्षत्र में बुध का गोचर करना कन्या राशि के जातकों के लिए शानदार माना जा रहा है। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा।
तुला राशि के जातकों के लिए बुध का नक्षत्र गोचर कैसा रहेगा?
राहु के स्वाती नक्षत्र में बुध का गोचर करना तुला राशि के जातकों के लिए फायदेमंद माना जा रहा है। सालों से रुके हुए काम इस राशि के लोगों के बनने लगेंगे।
मकर राशि के जातकों के लिए बुध का नक्षत्र गोचर कैसा रहेगा?
राहु के स्वाती नक्षत्र में बुध का गोचर करना कुंभ राशि के जातकों के लिए शुभ माना जा रहा है। करियर में प्रमोशन होने की भी संभावना है।
कुंभ राशि के जातकों के लिए बुध का नक्षत्र गोचर कैसा रहेगा?
राहु के स्वाती नक्षत्र में बुध का गोचर करना कुंभ राशि के जातकों के लिए शुभ माना जा रहा है। धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। सुख-शांति का माहौल रहेगा।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।


