Hindi Newsधर्म न्यूज़Budh Rashifal Mercury Transit 20-28 December 2025 these zodiacs will have a great time from Horoscope Budh Gochar
20-28 दिसंबर तक इन राशियों की होगी चांदी ही चांदी, बुध की चाल खूब देगी लाभ

20-28 दिसंबर तक इन राशियों की होगी चांदी ही चांदी, बुध की चाल खूब देगी लाभ

संक्षेप:

Budh Rashifal Mercury Transit 20-28 December 2025: कुछ ही दिनों में बुध नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं। ग्रहों के राजकुमार का नक्षत्र परिवर्तन कुछ राशियों की किस्मत पलट भी सकता है और चमका भी सकता है।   

Dec 16, 2025 08:43 pm ISTShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

Budh Rashifal Mercury Transit: हर महीने ग्रहों के राजकुमार बुध गोचर करते हैं, जो अपने अपने साथ शुभ और अशुभ परिणाम साथ लेकर आते हैं। बुध के नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव भी सभी 12 राशियों पर पड़ता है। कुछ ही दिनों में बुध नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं। ग्रहों के राजकुमार का नक्षत्र परिवर्तन स्वयं के नक्षत्र में होगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, 20 दिसंबर के दिन 06:13 ए एम पर बुध ज्येष्ठा नक्षत्र में गोचर करेंगे। ज्येष्ठा नक्षत्र के स्वामी ग्रह स्वयं बुध हैं। इस नक्षत्र में बुध का प्रभाव 29 दिसंबर सुबह 7 बजे तक रहेगा। ऐसे में बुध के स्वयं के नक्षत्र में गोचर करने से सभी राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं बुध के इस नक्षत्र गोचर से किन राशियों को लाभ और भाग्य का साथ मिल सकता है-

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

20-28 दिसंबर तक इन राशियों की होगी चांदी ही चांदी, बुध की चाल खूब देगी लाभ

मिथुन राशि

ग्रहों के राजकुमार का नक्षत्र परिवर्तन स्वयं के नक्षत्र में होना मिथुन राशि वालों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

आप हर टास्क को पूरे कॉन्फिडेंस के साथ कंप्लीट करेंगे।

व्यापारियों के काम की प्रशंसा होगी।

प्रॉफिटेबल डील भी मिल सकती है।

हेल्दी रहेंगे पर हाइड्रेटेड रहना न भूलें।

आपकी पद-प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी।

ये भी पढ़ें:सूर्य,शुक्र,बुध,चंद्र गोचर मचाएगा धमाल, जनवरी से इन राशियों का राजा जैसा जीवन
ये भी पढ़ें:सिंह राशि में केतु का गोचर शुक्र के नक्षत्र में, इन 3 राशियों का चमकेगा भाग्य

कन्या राशि

कन्या राशि ग्रहों के राजकुमार का नक्षत्र परिवर्तन स्वयं के नक्षत्र में होना आपके लिए शुभ साबित हो सकता है।

कानूनी मामले हल हो जाएंगे।

स्टूडेंट्स का फोकस पढ़ाई पर रहेगा।

आपके लिए समय शुभ माना जा रहा है।

लव लाइफ भी अच्छे रहने वाली है।

हेल्थ पर ध्यान दें।

तुला राशि

तुला राशि के लोगों के लिए ग्रहों के राजकुमार का नक्षत्र परिवर्तन स्वयं के नक्षत्र में होना लाभदायक साबित हो सकता है।

आप पॉजिटिव एनर्जी से भरपूर रहने वाले हैं।

प्रोफेशनल लाइफ में प्रमोशन के नए अवसर मिल सकते हैं।

जीवन में चल रहा स्ट्रेस कम होगा।

जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

विद्यार्थियों को कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है।

ये भी पढ़ें:राशिफल: 17 दिसंबर को मेष राशि से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा?

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Shrishti Chaubey

लेखक के बारे में

Shrishti Chaubey
लाइव हिन्दुस्तान में बतौर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रही सृष्टि चौबे को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है। सृष्टि को एस्ट्रोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखने की अच्छी समझ है। इसके अलावा वे एंटरटेनमेंट और हेल्थ बीट पर भी काम कर चुकी हैं। सृष्टि ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, हस्तरेखा, फेंगशुई और वास्तु पर अच्छी जानकारी रखती हैं। खबर लिखने के साथ-साथ इन्हें वीडियो कॉन्टेंट और रिपोर्टिंग में भी काफी रुचि है। सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। अपने कॉलेज के दिनों में इन्होंने डाटा स्टोरी भी लिखी है। साथ ही फैक्ट चेकिंग की अच्छी समझ रखती हैं। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ , Aaj ka Rashifal,Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!