आज से 5 राशियों के अच्छे दिन शुरू, राहु के नक्षत्र में आए बुध

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Budh nakshatra parivartan: बुध 1 अक्टूबर को अपने नक्षत्र में परिवर्तन करते हुए राहु के घर (नक्षत्र) में आ गए हैं। बुध का राहु के नक्षत्र में गोचर 5 राशियों के लिए बहुत अच्छा माना जा रहा है। देखें क्या आपकी राशि लिस्ट में शामिल है।

Budh nakshatra parivartan 2026
बुध स्वाति नक्षत्र परिवर्तन 2026

Budh swati nakshatra gochar 2026: ग्रहों के राजकुमार बुध एक निश्चित समय में अपने राशि या नक्षत्र में परिवर्तन करते हैं। बुध के नक्षत्र या राशि गोचर का प्रभाव मानव जीवन से लेकर सभी राशियों पर पड़ता है। पंचांग के अनुसार, 1 अक्टूबर 2026 को सुबह 06 बजे बुध स्वाति नक्षत्र में गोचर कर गए हैं और 12 अक्टूबर तक इसी नक्षत्र में रहेंगे। स्वाति नक्षत्र के स्वामी राहु हैं। पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, जब बुध स्वाति नक्षत्र में गोचर करते हैं तो बुद्धि, तर्क, व्यापार और संवाद का संबंध राहु से जुड़ता है। बुध के स्वाति नक्षत्र गोचर से कुछ राशियों के लिए नए वित्तीय स्रोत खुल सकते हैं। विद्यार्थियों को अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। करियर में सफलता मिल सकती है। हालांकि राहु के प्रभाव के कारण कई बार विचार बहुत जल्दी-जल्दी बदल सकते हैं या निर्णय लेने में दुविधा हो सकती है। जानें बुध का स्वाति नक्षत्र परिवर्तन किन राशियों को देगा शुभ फल।

1.वृषभ राशि:

वृषभ राशि वालों के लिए यह समय तरक्की और सफलता से भरा रह सकता है। इस समय कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक परिणाम मिलेंगे। सहकर्मी और उच्चाधिकारी आपके काम से प्रभावित हो सकते हैं। नौकरी कर रहे कुछ लोगों को मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। आय में वृद्धि के संकेत हैं। व्यापारी वर्ग को मुनाफा के संकेत हैं।

2.मिथुन राशि:

मिथुन राशि को इस समय नौकरी और व्यापार में शुभ फल मिल सकते हैं। इस समय आपको भाग्य का साथ मिलेगा जिससे अटके हुए काम गति पकड़ सकते हैं। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। यात्राएं लाभकारी सिद्ध हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। आर्थिक रूप से स्थिति बेहतर होगी। अटके हुए धन की वापसी के संकेत हैं।

3.कन्या राशि:

कन्या राशि वालों को इस समय किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। व्यावसायिक स्थिति मजबूत होगी। किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए समय अच्छा है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक रूप से आप बेहतर स्थिति में आएंगे। खर्च में कमी आएगी जिससे बचत संभव हो पाएगी। व्यापारी वर्ग किसी नई डील या सौदे पर साइन कर सकते हैं।

4.तुला राशि:

तुला राशि वालों को शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां धीरे-धीरे खत्म हो जाएंगी। अचानक धन लाभ होने से कर्ज से छुटकारा मिल सकता है। वाणी प्रभावशाली रहेगी और व्यक्तित्व में निखार आएगा। लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे और राय मांग सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। किसी अच्छी खबर के मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

5.मकर राशि:

मकर राशि के लिए यह समय पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों के लिहाज से शानदार साबित हो सकता है। इस समय आपका पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। आर्थिक रूप से आप बेहतर स्थिति में आ जाएंगे। शारीरिक और मानसिक तौर पर राहत महसूस करेंगे। कार्यस्थल पर आपको प्रमोशन मिलने के साथ आय में वृद्धि मिल सकती है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Saumya Tiwari

लेखक के बारे में

Saumya Tiwari

संक्षिप्त विवरण

सौम्या तिवारी लाइव हिन्दुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा हैं और इस संस्थान के साथ करीब 5 वर्षों से अधिक समय से जुड़ी हैं। इन्हें डिजिटल पत्रकारिता में करीब 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। यहां वह ग्रह राशि परिवर्तन, टैरो, वैदिक ज्योतिष, फेंगशुई, अंकराशि, रत्न शास्त्र और व्रत-त्योहार आदि से जुड़ी खबरें लिखती हैं।


विस्तृत बायो


परिचय और अनुभव

सौम्या तिवारी की ग्रह राशि परिवर्तन, व्रत-त्योहार, सामुद्रिक शास्त्र, अंकज्योतिष, वास्तु शास्त्र एवं फेंगशुई, कथा-कहानी जैसे विषयों पर अच्छी पकड़ है। उन्हें ज्योतिष एवं धार्मिक विषयों में करीब 6 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर डिप्टी कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं और धर्म व ज्योतिष (एस्ट्रोलॉजी) सेक्शन का हिस्सा हैं।


इसके अलावा उन्होंने मनोरंजन (एंटरटेनमेंट) और राजनीतिक (पॉलिटिक्स) विषयों पर भी विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम किया है। लाइव हिन्दुस्तान में सौम्या की टॉप परफॉर्मेंस रही है, जिसके लिए उन्हें कई बार पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। खाली समय में वह धार्मिक ग्रंथों और पुराणों का अध्ययन करना और पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना पसंद करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

सौम्या तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से स्नातक (बीए) किया है और जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जनसंचार एवं पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही उन्हें हैदराबाद की लोकल न्यूज वेबसाइट इंडिलिक्स से पहली नौकरी का प्रस्ताव मिला।


इसके बाद वह जनसत्ता (द इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप), द क्विंट और जी न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से जुड़ी रहीं। साल 2020 में वह लाइव हिन्दुस्तान के धर्म व ज्योतिष सेक्शन का हिस्सा बनीं।


व्यक्तिगत रुचियां

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले की रहने वाली सौम्या तिवारी को धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों की जानकारी जुटाना पसंद है। इसके अलावा उन्हें नई-नई जगहों पर घूमने का भी शौक है।


विशेषज्ञता

ग्रह और नक्षत्रों का राशि पर असर
फेंगशुई
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न विज्ञान

और पढ़ें
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़आज से 5 राशियों के अच्छे दिन शुरू, राहु के नक्षत्र में आए बुध