29 अगस्त से 4 राशियों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, शुक्र के नक्षत्र में आ रहे बुध

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Budh in purva phalguni nakshatra: बुध 29 अगस्त को अपने मित्र ग्रह के नक्षत्र में आ रहे हैं। बुध के नक्षत्र परिवर्तन से 4 राशियों के भाग्य का सितारा चमक सकता है। जानें किन राशियों को होगा लाभ।

budh in purva phalguni nakshatra 2026
बुध का पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में गोचर 29 अगस्त 2026

Budh nakshatra parivartan 29 August 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में बुध को ग्रहों का राजकुमार माना गया है। यह बुद्धि, शिक्षा, व्यापार, तर्क और संवाद के कारक हैं। बुध जब राशि परिवर्तन या नक्षत्र गोचर करते हैं, तो इन क्षेत्रों को सबसे अधिक प्रभावित करते हैं। बुध का नक्षत्र परिवर्तन एक निश्चित समय में होता है जिससे मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियां प्रभावित होती हैं। पंचांग के अनुसार 29 अगस्त को बुध पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में गोचर करने वाले हैं। 28 अगस्त को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगेगा। इस तरह से बुध का गोचर चंद्र ग्रहण के ठीक एक दिन बाद होगा। पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के स्वामी शुक्र हैं। पंडित नरेंद्र उपाध्याय बताते हैं कि शुक्र और बुध के बीच मित्रता का भाव है। शुक्र को धन, वैभव, ऐश्वर्य और संपदा का कारक माना गया है। अपने मित्र शुक्र के नक्षत्र में आने से बुध का शुभ प्रभावों में वृद्धि होगी। बुध के पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में आने से कई राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं। इस समय धन, करियर, व्यवसाय और लव लाइफ में अच्छे परिणाम मिलने के संकेत हैं। जानें पंडित जी से किन राशियों को होगा लाभ।

1. वृषभ राशि:

वृषभ राशि के लिए बुध का नक्षत्र गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। इस समय आपको माता-पिता का भरपूर सहयोग मिलेगा। अपने लक्ष्यों को पाने में सफल रहेंगे। छात्रों के लिए समय अनुकूल रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। मानसिक तनाव दूर होगा। भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी के योग हैं। व्यावसायिक स्थिति में सुधार होगा।

2.मिथुन राशि:

मिथुन राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा और भाग्यवश अटके हुए काम बनेंगे। व्यापारिक सफलता मिलने के योग हैं। साहस और पराक्रम में वृद्धि का अनुभव करेंगे। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। नौकरी पेशा करने वालों के लिए यह शानदार समय रहेगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी। कुछ जातकों को नौकरी में प्रमोशन या पदोन्नति मिल सकती है। आय में वृद्धि मिलने के संकेत हैं। इस समय आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा।

3.तुला राशि:

तुला राशि के लिए यह समय बेहतर परिणाम दिला सकता है। इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नई नौकरी के योग बन रहे हैं। रोजी रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। बुद्धि के बल पर कार्यों में सफलता हासिल करेंगे। पुराने मित्र के सहयोग से व्यापार में वृद्धि मिल सकती है। आय के नए स्रोत बनेंगे और पुराने मार्गों से भी रुपए-पैसे आएंगे।

4.कुंभ राशि:

कुंभ राशि के लिए यह समय अनुकूल रहने वाला है। इस समय सकारात्मक परिणाम और समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। व्यापारिक सफलता मिल सकती है। कामकाज के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है, जो कि फलीभूत रहेगी। अपनों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। किसी अटके हुए धन की वापसी हो सकती है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Saumya Tiwari

लेखक के बारे में

Saumya Tiwari

संक्षिप्त विवरण

सौम्या तिवारी लाइव हिन्दुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा हैं और इस संस्थान के साथ करीब 5 वर्षों से अधिक समय से जुड़ी हैं। इन्हें डिजिटल पत्रकारिता में करीब 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। यहां वह ग्रह राशि परिवर्तन, टैरो, वैदिक ज्योतिष, फेंगशुई, अंकराशि, रत्न शास्त्र और व्रत-त्योहार आदि से जुड़ी खबरें लिखती हैं।


विस्तृत बायो


परिचय और अनुभव

सौम्या तिवारी की ग्रह राशि परिवर्तन, व्रत-त्योहार, सामुद्रिक शास्त्र, अंकज्योतिष, वास्तु शास्त्र एवं फेंगशुई, कथा-कहानी जैसे विषयों पर अच्छी पकड़ है। उन्हें ज्योतिष एवं धार्मिक विषयों में करीब 6 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर डिप्टी कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं और धर्म व ज्योतिष (एस्ट्रोलॉजी) सेक्शन का हिस्सा हैं।


इसके अलावा उन्होंने मनोरंजन (एंटरटेनमेंट) और राजनीतिक (पॉलिटिक्स) विषयों पर भी विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम किया है। लाइव हिन्दुस्तान में सौम्या की टॉप परफॉर्मेंस रही है, जिसके लिए उन्हें कई बार पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। खाली समय में वह धार्मिक ग्रंथों और पुराणों का अध्ययन करना और पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना पसंद करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

सौम्या तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से स्नातक (बीए) किया है और जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जनसंचार एवं पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही उन्हें हैदराबाद की लोकल न्यूज वेबसाइट इंडिलिक्स से पहली नौकरी का प्रस्ताव मिला।


इसके बाद वह जनसत्ता (द इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप), द क्विंट और जी न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से जुड़ी रहीं। साल 2020 में वह लाइव हिन्दुस्तान के धर्म व ज्योतिष सेक्शन का हिस्सा बनीं।


व्यक्तिगत रुचियां

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले की रहने वाली सौम्या तिवारी को धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों की जानकारी जुटाना पसंद है। इसके अलावा उन्हें नई-नई जगहों पर घूमने का भी शौक है।


विशेषज्ञता

ग्रह और नक्षत्रों का राशि पर असर
फेंगशुई
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न विज्ञान

और पढ़ें
जानें Navratri 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़चंद्र ग्रहण के ठीक एक दिन बाद बुध 4 राशियां करेंगे प्रभावित, चमकेगा भाग्य