आज से गुरु के प्रभाव में बुध, 3 नवंबर तक 4 राशियों को बंपर लाभ
Budh nakshatra transit 2026: बुध गुरु के विशाखा नक्षत्र में आ रहे हैं। आज 12 अक्टूबर से अगले 23 दिन 4 राशियों के लिए बहुत अच्छे रहने वाले हैं। जानें बुध का नक्षत्र परिवर्तन किनके लिए लाभकारी रहेगा।

Budh nakshatra parivartan 12 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में विशाखा नक्षत्र में ग्रहों के राजकुमार बुध का गोचर बहुत महत्वपूर्ण और प्रभावशाली माना जाता है। 12 अक्टूबर 2026, सोमवार को शाम 06 बजकर 48 मिनट पर स्वाति नक्षत्र से निकलकर बुध विशाखा नक्षत्र में गोचर करेंगे और 3 नवंबर 2026 तक इसी नक्षत्र में रहेंगे। विशाखा नक्षत्र में आने से बुध गुरु के प्रभाव में आएंगे। विशाखा नक्षत्र के स्वामी गुरु हैं। ज्योतिष में बुध को बुद्धि, वाणी, व्यापार और तर्क शक्ति का कारक माना जाता है। जबकि विशाखा नक्षत्र के स्वामी गुरु ज्ञान, भाग्य, विलासिता और ऐश्वर्य का प्रतीक माने जाते हैं। ज्योतिष गणना के अनुसार, जब बुध गुरु के विशाखा नक्षत्र में आते हैं, तो कई राशियों को सकारात्मक परिणाम मिलते हैं। इस समय कुछ विशेष राशियों को वित्त, करियर और व्यवसाय में लाभ होता है। जानें विशाखा नक्षत्र के बुध किन राशियों को शुभ फल प्रदान करेंगे।
1. वृषभ राशि:
वृषभ राशि के लिए बुध का नक्षत्र परिवर्तन लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस समय आपके धन की स्थिति में सुधार देखने को मिल सकता है। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि के संकेत हैं। कार्यक्षेत्र में नई सफलता या उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। मेहनत के मुताबिक परिणाम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में खुशियों का आगमन होगा। व्यावसायिक तौर पर आप अच्छी स्थिति में आ सकते हैं।
2. सिंह राशि:
सिंह राशि वालों के लिए बुध का विशाखा नक्षत्र परिवर्तन अच्छे परिणाम दिला सकता है। इस समय आपकी बातचीत की शैली में सुधार होगा। व्यक्तित्व में निखार आएगा। कार्यों में सफलता पाएंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति के संपर्क में आ सकते हैं, जिसका लाभ करियर और व्यवसाय में मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में लीडरशिप क्वालिटी साबित करने के अवसर मिलेंगे, जिनका आप भरपूर लाभ उठाएंगे। धन की स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है। यात्राएं लाभकारी रहेंगी।
3. धनु राशि:
धनु राशि वालों को बुध के नक्षत्र परिवर्तन से शुभ फल प्राप्त हो सकते हैं। इस समय आपके कामकाज की स्थिति में सुधार होगा। रोजी-रोजगार में तरक्की मिल सकती है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोग जीवन में सकारात्मक बदलाव देख सकते हैं। अनुभवी व्यक्ति की सलाह काम आ सकती है। खर्चों पर लगाम लगेगी और आय में वृद्धि होगी। इस समय आप महत्वपूर्ण फैसले लेने में सफल रहेंगे। करियर को नई दिशा प्राप्त हो सकती है।
4. कन्या राशि:
कन्या राशि के जातकों के लिए बुध का नक्षत्र गोचर जीवन में अच्छे बदलाव ला सकता है। इस समय आपके निर्णय लेने की क्षमता और कार्य क्षमता में सुधार हो सकता है। नौकरी में अपनी योग्यता साबित करने के अवसरों का लाभ उठाएंगे। आर्थिक योजनाएं सफल होंगी और धन की स्थिति में सुधार के संकेत हैं। किसी नए काम की शुरुआत के लिए अच्छा समय है।

