अगस्त में बुध हो जाएंगे मार्गी, इन राशियों का शुरू होगा अच्छा समय
संक्षेप: Budh Margi : ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के वक्री और मार्गी होने को बेहद ही महत्वपूर्ण माना जाता है। ग्रहों के वक्री और मार्गी होने से सभी 12 राशियां प्रभावित होती हैं। ज्योतिषशास्त्र में बुध को विशेष स्थान प्राप्त है। बुध देव को राजकुमार कहा जाता है।

Budh Margi : ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के वक्री और मार्गी होने को बेहद ही महत्वपूर्ण माना जाता है। ग्रहों के वक्री और मार्गी होने से सभी 12 राशियां प्रभावित होती हैं। ज्योतिषशास्त्र में बुध को विशेष स्थान प्राप्त है। बुध देव को राजकुमार कहा जाता है। बुध देव को बुद्धि, तर्क, संवाद, गणित, चतुरता और मित्रता का कारक ग्रह कहा जाता है। 11 अगस्त 2025 को बुध कर्क राशि में मार्गी हो जाएंगे। बुध के मार्गी होने से कुछ राशि वालों को लाभ होगा। आइए जानते हैं, बुध का मार्गी होना किन राशियों के लिए रहेगा शुभ…
मेष राशि : आय में बढ़ोत्तरी के अवसर मिलेंगे। व्यापार में मुनाफा होगा। पुराने निवेशों से अच्छे रिटर्न मिलेगा। मानसिक शांति मिलेगी। धन का आवक बढ़ेगा। कार्यों में आने वाली अड़चने दूर होंगी। प्रतियोगी परीक्षा में अपार सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। पार्टनरशिप के साथ व्यापार में बढ़ोत्तरी के नए अवसर मिलेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
मिथुन राशि : धन आगमन के नए मार्ग प्रशस्त होंगे। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। अचानक से धन लाभ के योग बनेंगे। रिश्तों में आपसी समझ और तालमेल बेहतर होगा। सुख-सुविधाओं में जीवन गुजारेंगे।
सिंह राशि : धन-संपत्ति में वृद्धि के योग बनेंगे। कारोबार में विस्तार होगा। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। कार्यों की बाधाएं दूर होंगी। नौकरीपेशा वालों को पदोन्नति के नए अवसर मिलेंगे। ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। जीवन में तरक्की की राह आसान होगी। प्रोफेशनल लाइफ में कार्यों के मनचाहे परिणाम मिलेंगे। घर में धार्मिक कार्यों का आयोजन होगा। धार्मिक बने रहेंगे।
वृश्चिक राशि : प्रोफेशनल लाइफ में कार्यों की प्रशंसा होगी। मैरिड लाइफ में खुशहाली आएगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। बिजनेस में धन लाभ होगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। मन शांत रहेगा।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)





