3 हफ्ते बाद बुध होंगे मार्गी, 24 जुलाई से इन 6 राशियों की जिंदगी में लगेगी खुशियों की झड़ी
Mercury Direct 24 July Effects: 24 जुलाई से बुध सीधी चाल चलने वाले हैं और इसका लाभ कुल 6 राशियों को मिलने वाला है। पंडित जी से जानें कि इस दौरान क्या-क्या उपाय करने हैं?

24 जुलाई को बुध ग्रह मिथुन राशि में मार्गी यानी सीधी चाल में चलने लगेंगे। ज्योतिषाचार्य नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार इस परिवर्तन का लाभ वृषभ, मिथुन कन्या, तुला, मकर और वृश्चिक राशि वालों को मिलेगा। ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को बिजनेस,नौकरी, पढ़ाई, कम्युनिकेशन स्किल्स और पैसों का कारक माना जाता है। जब-जब बुध वक्री रहते हैं तो तमाम लोगों के काम अटकने लगते हैं और पैसों से जुड़े मामलों में भी रुकावटें पैदा होती हैं। हालांकि इनके मार्गी होते ही कई राशियों के लिए हालात बदलने लगते हैं। पंडित जी के अनुसार जानिए कि किस तरह से 21 दिन बाद वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला, मकर और वृश्चिक राशि वालों को इस बदलाव का लाभ मिलेगा?
बुध के मार्गी होने पर करें ये उपाय
1. बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करें।
2. हरी वस्तुओं का दान करें।
3. गाय को हरा चारा खिलाएं।
21 दिन बाद इन 6 राशियों को होगा धन लाभ
वृषभ राशि
बुध के मार्गी होने से शुक्र की राशि वृषभ को खूब फायदा होगा। धीरे-धीरे सारे काम पूरे होते दिखेंगे। नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। वहीं व्यापारियों को अपने किसी पुराने निवेश से खूब फायदा मिलने के संकेत हैं। हालांकि पैसों से जुड़े मामलों में सोच-समझकर ही फैसला लें।
मिथुन राशि
24 जुलाई से होने जा रहे इस बदलाव का असर मिथुन राशि वालों पर जरूर दिखेगा। इस राशि के स्वामी खुद बुध ही है तो ऐसे में बुध के मार्गी होने का सबसे ज्यादा असर इसी राशि पर होगा। रुका हुआ पैसा मिलने के संकेत हैं। बिजनेस में खूब लाभ होगा। वहीं नौकरी करने वालों को अच्छी खबर मिल सकती है। किसी नई योजना पर काम करने के लिए ये समय अच्छा रहेगा।
कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों के लिए भी 24 जुलाई के बाद का समय राहत लेकर आ सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। वहीं आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होने के पूरे चांस बनेंगे। बचत के अच्छे मौके मिलेंगे। स्वास्थ्य भी अच्छा होगा।
तुला राशि
बुध के मार्गी होने से तुला राशि वालों को नई शुरुआत करने का मौका मिलेगा। व्यापार अच्छा होगा। नए मौके मिलेंगे। किसी पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है। बस खर्चे पर नियंत्रण रखें। स्टूडेंट्स के लिए भी अच्छा समय है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों को इस दौरान करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। अगर कहीं लंबे समय से पैसा अटका हुआ है तो उसके मिलने की उम्मीद बढ़ सकती है। परिवार का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। किसी भी बड़े आर्थिक फैसले में परिवार के बड़ों को शामिल करेंगे तो लाभ मिलेगा।
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए ये समय आर्थिक रूप से अच्छा रहेगा। नौकरी में तरक्की के योग बनेंगे। अच्छे मौके मिलने के योग है। बिजनेस से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा। नए लोगों से जुड़ने की पूरी संभावना है जो काम को आसान बनाएंगे।
डिस्क्लेमर- इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेखक के बारे में
Garima Singhशॉर्ट बायो:
गरिमा सिंह एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में कार्यरत हैं। वह वास्तु, अंक शास्त्र, रत्न शास्त्र, फेंगशुई और राशिफल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं।
परिचय और अनुभव
गरिमा सिंह डिजिटल मीडिया में लंबे समय से सक्रिय हैं। इस समय वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपने करियर में न्यूज, फीचर और एक्सप्लेनर कंटेंट पर काम किया है। अब वह ज्योतिष से जुड़े विषयों को सरल और व्यावहारिक तरीके से पाठकों तक पहुंचाती हैं। उनके आर्टिकल की खास बात ये है कि वह जटिल ज्योतिषीय बातों को आसान भाषा में समझाने की पूरी कोशिश करती हैं ताकि जिसे एस्ट्रोलॉजी का ए भी नहीं पता है वह भी आसान तरीके से चीजों को समझ सके और उस पर अमल कर सके।
करियर
गरिमा ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत रेडियो चैनल रेड एफएम से की। यहां पर उन्होंने रेडियो से जुड़ी बारिकियों को समझने की कोशिश की और मॉर्निंग शो को प्रोड्यूस करने के साथ-साथ कॉपी राइटिंग का भी काम संभाला। साथ में कई विज्ञापनों में वॉइस ओवर भी दिया। इसके अलावा उन्होंने डीडी न्यूज, जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में डिजिटल और टीवी पत्रकारिता को करीब से जाना और समझा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का यह अनुभव आज उनके डिजिटल राइटिंग और स्टोरीटेलिंग के तरीके को और भी प्रभावशाली बनाता है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
गरिमा ने साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स और इंग्लिश विषयों में बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन दिल्ली और जामिया मिलिया इस्लामिया से टीवी और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इस दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की। वह जामिया मिलिया इस्लामिया की गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं।
एस्ट्रोलॉजी लेखन की सोच
गरिमा का मानना है कि ज्योतिष का उद्देश्य डर पैदा करना नहीं, बल्कि लोगों को सही दिशा और सकारात्मक सोच देना होना चाहिए। उनका फोकस होता है- सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और उपयोगी कंटेंट। वह शिव पुराण और कई और शास्त्रों की जटिल कथाओं को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं। गरिमा वास्तु शास्त्र और न्यूमरोलॉजी के अलावा फेंगशुई की किताबें पढ़ती रहती हैं और वहां की उपयोगी जानकारियों को पाठकों के साथ समय-समय पर साझा करती हैं।
व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा गरिमा को गार्डनिंग, कुकिंग और टेबल टेनिस खेलना पसंद है। वह कानपुर से ताल्लुक रखती हैं और एक संतुलित जीवनशैली में विश्वास करती हैं।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise)
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न शास्त्र
फेंगशुई
हस्तरेखा शास्त्र


