6 दिन बाद बुध गोचर, 22 अगस्त तक कन्या समेत इन 5 राशियों को मिलेगा प्रॉफिट
5 अगस्त को बुध राशि परिवर्तन कर रहे हैं। मिथुन राशि से निकलकर बुध कन्या राशि में गोचर करने वाले हैं। इस परिवर्तन का लाभ कन्या और तुला समेत कुल 5 राशियां उठाने वाली हैं।

अगस्त का महीना ज्योतिषीय लिहाज से काफी खास माना जा रहा है। 5 अगस्त को बुध ग्रह कर्क राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। इस राशि का संबंध चंद्रमा से है। जहां एक ओर बुध को बुद्धि, बिजनेस, कम्युनिकेशन स्किल से जुड़ा ग्रह माना जाता है तो वहीं चंद्रमा मन का कारक है। ऐसे में ये राशि परिवर्तन कुछ राशियों को नौकरी-बिजनेस में खूब लाभ दिलाने वाला है। पंडित नरेद्र उपाध्याय के अनुसार बुध गोचर का असर 12 राशियों पर किसी ना किसी रूप में दिखेगा। हालांकि मेष, कन्या, तुला मिथुन और मकर राशि वालों को इसका खूब लाभ मिलेगा। जानिए आखिर इन राशियों की जिंदगी में आज से 6 दिन बाद किस तरह से सकारात्मक बदलाव देखने को मिलने वाले हैं?
ज्योतिषीय गणना के आधार पर बुध अभी अपनी ही राशि मिथुन में 5 अगस्त तक विराजमान हैं। इसी के बाद उनका गोचर चंद्रमा की राशि यानी कर्क में होगा। कर्क राशि में बुध 5 अगस्त से लेकर 22 अगस्त तक विराजमान रहेंगे।
इन 5 राशियों को बुध गोचर से मिलेगा प्रॉफिट
मेष राशि
5 अगस्त के बाद का समय मेष राशि वालों के घर-परिवार में खुशियां लेकर आ सकता है। अगर लंबे समय से प्रॉपर्टी या फिर गाड़ी खरीदने की प्लानिंग से जुड़ा कोई काम रुका हुआ था तो उसमें रफ्तार आ सकती है। परिवार का पूरा सपोर्ट मिलने वाला है। वहीं बिजनेस से जुड़े लोगों को इस समय पॉजिटिव बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
मिथुन राशि
बुध गोचर होते ही मिथुन राशि वालों को पैसों से जुड़े मामलों में राहत मिलने वाली है। रुका हुआ पैसा वापस आने की संभावना बनेगी। वहीं इनकी बातों का असर अब ज्यादा होगा जिससे नौकरी-बिजनेस में अच्छा-खासा लाभ मिलेगा। अच्छे कम्युनिकेशन स्किल के दम पर इनके कई काम इस बीच बन सकते हैं।
कन्या राशि
कर्क राशि में जाते ही बुध कन्या राशि को भी अच्छे मौके दिलवा सकते हैं। लंबे समय से जिन चीजों का इंतजार था अब उसमें अच्छी-खासी ग्रोथ होती हुई नजर आएगी। साथ ही इस बीच नई लोगों से मुलाकात भी हो सकती है जोकि आगे चलकर काफी साथ निभाएंगे। कुछ लोगोंं को करियर में अच्छी ग्रोथ दिख सकती है। नए मौके मिलने की पूरी संभावना है।
तुला राशि
तुला राशि वालों को अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। प्रमोशन, नई जिम्मेदारी या किसी बड़े प्रोजेक्ट से जुड़ने का अवसर भी मिल सकता है। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होने के योग हैं। इस गोचर की वजह से तुला राशि वालों के अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं।
मकर राशि
इस गोचर का लाभ उठाने वाली आखिरी राशि मकर है। इन लोगों को पार्टनरशिप वाले काम में खूब लाभ मिलने के चांस हैं। वहीं रिश्ते भी मजबूत होते नजर आएंगे। बातचीत के जरिए हर किसी को अपने फेवर ले सकते हैं। लंबे समय से अटके काम धीरे-धीरे पूरे होते जाएंगे।


