30 अप्रैल से मंगल की राशि मेष में बुध, किस राशि के लिए बदलाव और लाभ?
बुध का मेष राशि में गोचर कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है। सिंह और मिथुन राशि वालों के लिए तरक्की, नए अवसर और वित्तीय लाभ की संभावना है। जानें आपके लिए यह समय कैसे फायदेमंद हो सकता है।

बुध अभी शनि के साथ मीन राशि में हैं, बुध अप्रैल के आखिर में राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। बुध के मेष राशि में परिवर्तन से कई राशियों के लिए अच्छे योग और कई राशियों के लिए दिक्कतों वाले योग बनेंगे, इससे आपको लाभ तो मिलेगा ही साथ ही आपके लिए फैसले लेने की क्षमता और बिजनेस भी अच्छा होगा। बुध मई के महीने से पहले ही राशि परिवर्तन कर रहे हैं। अब बुध मई में अस्त भी होंगे। मंगल की राशि में आने से बुध के लिए अच्छे योग है। बुध का गोचर होने से मेष राशि में सूर्य के साथ बुधादित्य योग भी बनेगा, क्योंकि सूर्य भी मेष राशि में है। सूर्य मेष राशि में 15 अप्रैल तक रहेंगे, इसके बाद सूर्य वृषभ राशि में जाएंगे। इसलिए बुधादित्य योग भी 15 अप्रैल तक ही कर दें। आपको बता दें कि बुध कन्या राशि के स्वामी है। बुध अगर अच्छे हों तो आपको बिजनेस, वाणी, तर्क शक्ति, सोचने और फैसले लेने की शक्ति में लाभ दे सकते हैं। आइए जानते हैं बुध का यह गोचर आपकी राशि को भी लाभ पहुंचाएगा।
मेष राशि को बुध गोचर से क्या लाभ होगा?
बुध का गोचर मेष राशि वालों के लिए अच्छे योग लाएगा, जिन कामों पर काफी समय से ब्रैक लगा था वो आपको इस समय में पूरे होते दिखेंगे, क्योंकि मंगल की एनर्जी भी इस राशि को फेवर करेगी? बुध के कारण आप फैसले सही से ले पाएंगे। इसलिए अच्छी इनकम का लाभ आपको इस समय में मिल सकता है।
मिथुन राशि के लिए बुध गोचर से क्या लाभ?
मिथुन राशि वालों के लिए बुध का गोचर शुभ रहेगा, आपके लिए नईनौकरी के ऑफर से लेकर अच्छे रिटर्न के मौके भी मिल सकते हैं। आपकी इनकम दो पहले कम थी, उसके बढ़ने के चांस है, निवेश के जरिए भी और बिजनेस के जरिए भी।
सिंह राशि के लिए बुध गोचर से क्या लाभ?
सिंह राशि वालों के लिए भी प्रमोशन के योग हैं। आपको इस समय में तरक्की के योग हैं। आपके लिए समय उत्तम है। व्यापार या काम में फायदा मिल सकता है। आपके लिए शनि की ढ़ैय्या में लाभ तो मिलेगा लेकिन आपको अनुशासन में रहकर काम करना होगा।नए मौके बन सकते हैं, जो आगे चलकर स्थिरता देंगे। लाइफ पार्चनर का साथ भी इस समय आपके लिए ताकत बनेगा।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेखक के बारे में
Anuradha Pandeyशार्ट बायो
अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय और अनुभव
अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है। उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।
शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर
अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने 'आज तक' (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।
विजन
अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।
विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र
कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है। जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।
विशेषज्ञता
कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां


