जन्माष्टमी के ठीक 2 दिन बाद से 4 राशियों का चमकेगा भाग्य, 20 दिन बीतेंगे शानदार
Budh Rashi Parivartan 2026: बुध जन्माष्टमी के बाद अपनी ही राशि में गोचर करने वाले हैं। बुध के स्वराशि में आने से 4 राशियों के अच्छे दिनों की शुरुआत हो सकती है। जानें बुध गोचर का फल।

Budh Rashi Parivartan 7 September 2026: ग्रहों के राजकुमार बुध 7 सितंबर 2026 को अपनी स्वराशि कन्या में गोचर करने वाले हैं और 26 सितंबर तक इसी राशि में रहेंगे। बुध के अपनी उच्च राशि में आने से भद्र राजयोग बनेगा। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में यह योग अत्यंत शुभ और शक्तिशाली माना जाता है। इस योग के प्रभाव से बुद्धि, व्यापार, वाणी और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। इस समय चार भाग्यशाली राशियों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ मिलने के साथ ही धन की स्थिति में सुधार होगा। जन्माष्टमी का पर्व 4 सितंबर 2026, शुक्रवार को है। इस तरह से जन्माष्टमी के बाद बुध कन्या राशि में गोचर करेंगे। जानें पंडित नरेंद्र उपाध्याय से बुध का कन्या गोचर किन राशियों के लिए अच्छा रहेगा।
वृषभ राशि:
वृषभ राशि के पंचम भाव में बुध रहेंगे। बुध गोचर के प्रभाव से आपको शिक्षा से जुड़े क्षेत्रों में अच्छे परिणाम मिलेंगे। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। व्यापारिक स्थिति में अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पारिवारिक सुख में बढ़ोतरी के संकेत हैं। धन लाभ के प्रबल योग बनेंगे। किसी अटके हुए धन की वापसी हो सकती है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साहस और पराक्रम रंग लाएगा। संतान पक्ष का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार के संकेत हैं।
सिंह राशि:
बुध के कन्या गोचर से सिंह राशि वालों को सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। इस समय आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। किसी सुखद समाचार के मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। अपनों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में विस्तार के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में मनमुताबिक परिणाम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। वाणी आपकी मधुर रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। किसी अटके हुए धन की वापसी हो सकता है। लंबे समय से अटका कार्य पूर्ण हो सकता है।
मकर राशि:
मकर राशि वालों को पारिवारिक सुख में वृद्धि हो सकती है। व्यक्तित्व में निखार आएगा। आप अपने दम पर कार्यों में सफलता पाने में सफल रहेंगे। बिजनेस करने वालों को मुनाफा मिल सकता है। कार्यों में गति आएगी और सफलता की ओर बढ़ेंगे। लक्ष्यों को पाने के लिए समय अनुकूल है। निवेश के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। किसी पुराने निवेश का अच्छा रिटर्न मिल सकता है। मानसिक तौर पर राहत मिलेगी।
कुंभ राशि:
कुंभ राशि के लिए बुध का कन्या गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। इस समय आपके द्वारा लिए गए फैसले या निर्णय सही साबित हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी बुद्धि या रणनीतियों की तारीफ हो सकती है। किसी बड़ी डील या सौदे पर साइन करने के लिए समय अनुकूल है। भौतिक सुखों में वृद्धि का अनुभव करेंगे। परिवार से जुड़ी परेशानियां दूर होते नजर आएंगी। धन लाभ के मजबूत योग बन रहे हैं। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। भूमि, भवन या वाहन की खरीदारी के लिए समय अनुकूल रहने वाला है।
इन राशियों को भी होगा लाभ:
पंडित नरेंद्र उपाध्या के अनुसार, बुध के कन्या राशि में आने से मिथुन, कर्क, वृश्चिक और मीन राशि वालों को भी अच्छे या सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। बुध गोचर के करीब 20 दिन की अवधि में यह राशियां धन की स्थिति और करियर में अच्छे बदलाव देख सकती हैं।


