Budh Gochar: 7 सितंबर से अगले 20 दिन 4 राशियों के लिए बहुत खास, बुध गोचर से होगा खूब लाभ

लाइव हिन्दुस्तान
share

Budh Kanya Gochar 2026: बुध 7 सितंबर को अपनी स्वराशि कन्या में आ गए हैं। जब बुध अपनी स्वराशि में आते हैं को भद्र राजयोग का निर्माण होता है। आइए जानते हैं कि भद्र राजयोग से किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ।

Budh Gochar 7 September 2026
बुध का कन्या गोचर 7 सितंबर 2026

Budh Kanya Gochar 7 September 2026: ग्रहों के राजकुमार बुध अपनी स्वराशि या उच्च की राशि कन्या में 7 सितंबर को गोचर कर रहे हैं। इस राशि में बुध 26 सितंबर तक रहेंगे। ज्योतिष शास्त्र में कई राजयोग के बारे में बताया गया है लेकिन इनमें से सबसे उत्तम और कल्याणकारी पंच महापुरुष राजयोग बताया गया है। पंच महापुरुष राजयोग में से एक है भद्रा योग। यह योग बुध से बनता है। जब बुध केंद्र में विराजमान हों या स्वगृही या अपनी ही राशि में होते हैं, तब भद्र राजयोग का निर्माण होता है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय बताते हैं कि बुध गोचर से बनने वाला भद्र राजयोग 4 राशियों की लाइफ में अच्छे बदलाव लेकर आएगा। जानें बुध का गोचर किन राशियों को देगा लाभ।

1. मिथुन राशि:

मिथुन राशि के लिए यह समय अत्यंत शुभ साबित हो सकता है। अगर आप इस समय भूमि, भवन या वाहन की खरीदारी करना चाहते हैं, तो यह समय शुभ समय है। करियर या व्यवसाय में भी बदलाव के लिए समय उत्तम कहा जाएगा। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। बड़े-बुजुर्गों की सलाह आपके काम आएगी। आपके बातचीत करने का तरीका पहले से बेहतर होगा। विद्यार्थियों के लिए यह समय बहुत अच्छा रहेगा। मार्केटिंग और सेल्स से जुड़े लोग अपने लक्ष्यों को पाने में सफल रहेंगे।

2. कन्या राशि:

कन्या राशि वालों को इस समय हर ओर से लाभ होने के संकेत हैं। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यक्तित्व में निखार आएगा। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। आय और व्यय के बीच अच्छा संतुलन बनाएंगे। परिवार में खुशियों का आगमन होगा। आप अपनी परेशानियों या दिक्कतों का हल खुद खोजेंगे। हर परिस्थिति में आप सकारात्मक सोच और धैर्य के साथ आगे बढ़ेंगे। ज्ञानार्जन होगा। अविवाहित जातकों के लिए योग्य विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। शादीशुदा जातक परिवार को आगे बढ़ाने का फैसला ले सकते हैं। धन की स्थिति में सुधार होगा। आप अपने विचारों या आइडिया को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन सकते हैं।

3. धनु राशि:

धनु राशि वालों के लिए यह समय किसी नए काम की शुरुआत के लिए अच्छा है। पिता के साथ आपके रिश्ते अच्छे होंगे। पिता को लाभ मिलने के संकेत हैं। ऑफिस में उच्चाधिकारियों से आपका तालमेल अच्छा रहेगा। भूमि, भवन या वाहन की खरीदारी के लिए बहुत अच्छा समय है। धन का आगमन होगा जिससे आर्थिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव देख सकते हैं। कोर्ट-कचहरी में विजय के संकेत हैं। व्यापारिक मामले सुलझ सकते हैं। यात्राओं को लाभ मिलेंगे। भाई-बहनों के साथ आपके संबंध सुधरेंगे। आपकी छवि में सुधार होगा।

4. मीन राशि:

मीन राशि वालों को इस समय शुभ फलों की प्राप्ति होगी। धन की स्थिति में सुधार होता नजर आ सकता है। किसी अच्छी खबर की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार करने वालों को पार्टनरशिप के नए अवसर मिलेंगे। विवाहित जातक अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। नौकरी करने वाले कुछ जातकों को बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। आय के नए-नए स्रोत बनेंगे और पुराने मार्गों से भी रुपए-पैसे आएंगे।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Saumya Tiwari

लेखक के बारे में

Saumya Tiwari

संक्षिप्त विवरण

सौम्या तिवारी लाइव हिन्दुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा हैं और इस संस्थान के साथ करीब 5 वर्षों से अधिक समय से जुड़ी हैं। इन्हें डिजिटल पत्रकारिता में करीब 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। यहां वह ग्रह राशि परिवर्तन, टैरो, वैदिक ज्योतिष, फेंगशुई, अंकराशि, रत्न शास्त्र और व्रत-त्योहार आदि से जुड़ी खबरें लिखती हैं।


विस्तृत बायो


परिचय और अनुभव

सौम्या तिवारी की ग्रह राशि परिवर्तन, व्रत-त्योहार, सामुद्रिक शास्त्र, अंकज्योतिष, वास्तु शास्त्र एवं फेंगशुई, कथा-कहानी जैसे विषयों पर अच्छी पकड़ है। उन्हें ज्योतिष एवं धार्मिक विषयों में करीब 6 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर डिप्टी कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं और धर्म व ज्योतिष (एस्ट्रोलॉजी) सेक्शन का हिस्सा हैं।


इसके अलावा उन्होंने मनोरंजन (एंटरटेनमेंट) और राजनीतिक (पॉलिटिक्स) विषयों पर भी विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम किया है। लाइव हिन्दुस्तान में सौम्या की टॉप परफॉर्मेंस रही है, जिसके लिए उन्हें कई बार पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। खाली समय में वह धार्मिक ग्रंथों और पुराणों का अध्ययन करना और पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना पसंद करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

सौम्या तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से स्नातक (बीए) किया है और जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जनसंचार एवं पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही उन्हें हैदराबाद की लोकल न्यूज वेबसाइट इंडिलिक्स से पहली नौकरी का प्रस्ताव मिला।


इसके बाद वह जनसत्ता (द इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप), द क्विंट और जी न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से जुड़ी रहीं। साल 2020 में वह लाइव हिन्दुस्तान के धर्म व ज्योतिष सेक्शन का हिस्सा बनीं।


व्यक्तिगत रुचियां

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले की रहने वाली सौम्या तिवारी को धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों की जानकारी जुटाना पसंद है। इसके अलावा उन्हें नई-नई जगहों पर घूमने का भी शौक है।


विशेषज्ञता

ग्रह और नक्षत्रों का राशि पर असर
फेंगशुई
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न विज्ञान

और पढ़ें
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़आज से 4 राशियों का अच्छा समय शुरू, बुध का भद्र योग करेगा धमाल