
Bhai Dooj wishes photos , messages : भेजें ये खूबसूरत भाईदूज की शुभकामनाएं, फोटो मैसेज, SMS, शायरी व कोट्स
संक्षेप: Happy Bhai Dooj 2025 wishes , Photos , Messages : बहनें भाई दूज की पूजा और कथा करके भाई के माथे पर तिलक लगाकर उसकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। भाई बहनों को रक्षा के वादे के साथ तोहफा भी देते हैं।
Bhai Dooj wishes , photos , Messages : आज 23 अक्टूबर को देश भर में भाई दूज का त्योहार मनाया जा रहा है। कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भाई दूज (Bhai Dooj Date) मनाया जाता है। पांच दिन के दीपावली महापर्व का आखिरी त्योहार भाई दूज है। इस त्योहार पर भाई अपनी बहन से तिलक लगवाते हैं। इस त्योहार को यम द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है। बहनें भाई दूज की पूजा और कथा करके भाई के माथे पर तिलक लगाकर उसकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। भाई भी अपनी बहन की रक्षा का वादा करते हुए उन्हें तोहफा देते हैं। भाई दूज को मनाने के पीछे धार्मिक मान्यता है कि यमराज ने भी इसी तिथि को अपनी बहन यमुना से नोत लिया था। भाइयों द्वारा बहनों को नोत लेने के बाद यथासंभव उपहार दिया जाता है और बहनों के हाथों से भोजन ग्रहण किया जाता है।

इस दिन भाई बहन एक दूसरे को विश करते हैं। यहां हम लाएं है आपके लिए भाई दूज के ऐसे ही मैसेज। भैया दूज पर बहनें अपने भाई को और भाई अपनी बहनों को शेयर करें ये मैसेज-
चंदन का टीका रेशम का धागा, सावन की सुगंध बारिश की फुहार,
भाई की उम्मीद बहना का प्यार, मुबारक हो आपको भाई दूज का त्योहार।
हैप्पी भाई-दूज
भाई दूज का है आया शुभ त्योहार,
बहनों की दुआएं भाइयों के लिए हज़ार,
भाई बहन का यह अनमोल रिश्ता है बहुत अटूट,
बना रहे यह बंधन हमेशा खूब
भाई दूज की शुभकामनाएं
भाईदूज का त्योहार है, भईया जल्दी आओ,
अपनी प्यारी बहना से तिलक लगवाओ!!
हैप्पी भाई दूज
बहन चाहे भाई का प्यार,
नहीं चाहे महंगे उपहार,
रिश्ता अटूट रहे सदियों तक,
मिले मेरे भाई को खुशियां अपार
यह त्योहार है बहुत खास
बनी रहे बहन तुम्हारे प्यार की मिठास
भैया दूज की शुभकामनाएं
लाल गुलाबी रंग है, झूम रहा संसार,
सूरज की किरणें, खुशियों की बहार,
चांद की चांदनी, अपनों का प्यार,
बधाई हो आपको, भैया दूज का त्योहार!!
हैप्पी भाई-दूज...

कच्चा है धागा पर रिश्ते है पक्के
यही होते हैं भाई-बहन के रिश्ते सच्चे
भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं!
भाई दूज का दिन बहुत है खास
मन में आस्था और सच्चा है विश्वास
भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं!
भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं। आपकी जिंदगी खुशियों और कामयाबी से भरी हो। आप हमेशा मेरे लिए खास रहेंगे। हैप्पी भाई दूज 2024!
इस भाई दूज पर , मैं आपके लिए प्रार्थना करती हूं कि आपका जीवन खुशियों से भरा हो। जीवन में कोई बाधा न आए। भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं।
भाई-दूज की शुभकामनाएं। हमारा भाई-बहन का बंधन हमेशा मजबूत और खुशियों से भरा हो। इस रिश्ते में कोई दरार न आए।

इस भाई दूज पर, भाई मैं आपके लिए ढेरों खुशियों और मिठाई की तरह मिठास भरे जीवन की कामना करती हूं। हैप्पी भाई दूज 2025!
मेरे प्यारे भाई, इस भाई दूज पर तुम्हें हर खुशियों,तरक्की और सफलता की शुभकामनाएँ! हैप्पी भाई दूज 2025!
भाई दूज पर, मैं यही कामनी करती हूं कि आपका जीवन खुशियों और सफलताओं से भरा हो। जीवन में कोई गम न आए। हर दिन खुशियों का जश्न मनाएं। भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं!
भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं भईया! आपकी खुशियां मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण है। आप सदा मुस्कुरांते रहें। जीवन में न आए दुख की परछाई। भाई-बहन के अटूट रिश्ते का हर साल मनाएं त्योहार।





