5 Luckiest Nakshatra: किस नक्षत्र में जन्मी है आपकी बेटी? जानें कौन सी लड़कियां बनती हैं पिता का लकी चार्म
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुल मिलाकर 5 ऐसे नक्षत्र हैं जिनमें जन्मी बेटियां अपने पिता के लिए सौभाग्य लेकर आती हैं। इनके जन्म के बाद से ही मानो पिता का जैसे जैकपॉट लग गया हो। आइए जानते हैं कुल ऐसे ही 5 नक्षत्र में जन्मी बेटियों के बारे में-

भारतीय संस्कृकि और परंपरा में बेटियों को हमेशा घर की लक्ष्मी माना गया है। कहा जाता है कि जब किसी के घर में बेटी जन्म लेती है तो सिर्फ खुशियां ही नहीं आती हैं बल्कि कई बार किस्मत भी बदलती है। लोगों को आपने अक्सर कहता सुना होगा कि बेटी हमेशा लेकिन इस बात कहीं ना कहीं ज्योतिष शास्त्र में सपोर्ट किया जाता है। ज्योतिष के अनुसार जन्म का समय किसी भी व्यक्ति की जिंदगी से जुड़े कई राज खोलता है। वहीं नक्षत्र विशेष रूप से संकेत देता है कि कोई व्यक्ति कैसा होगा और अपने परिवार के लिए उसका आगमन कितना शुभ हो सकता है। ज्योतिष शास्त्र में कुछ खास ऐसे नक्षत्र है जिनको लेकर माना जाता है कि इनमें जन्मी बेटियां अपने घर-परिवार और पिता के लिए तरक्की के रास्ते खोल देती हैं क्योंकि इनसे शुभ कदम किसी लकी चार्म से कम नहीं होते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आखिर किन 5 नक्षत्रों में जन्मी बेटियां बेटियां पिता का लकी चार्म बनती हैं?
पिता के लिए भाग्य का द्वार खोलती हैं इन 5 नक्षत्रों में जन्मी लड़कियां-
1. उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में जन्मी लड़कियां
इस नक्षत्र में जन्मी लडकियां आत्मविश्वास से भरी होती हैं। इनमें लीडरशिप क्वालिटी कूट-कूटकर भरी होती है। ये अपने दम पर आगे बढ़ती हैं। इनके जन्म होते ही पिता के काम में ग्रोथ होने लगती हैं। माना जाता है कि इस नक्षत्र की लड़कियों की मौजूदगी से हर रुके हुए काम को पूरे हो जाते हैं। इस नक्षत्र में जन्मी लड़कियां अपने घर के लिए लकी मानी जाती हैं और पिता का सौभाग्य चमका देती हैं।
2. उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में जन्मी लड़कियां
इस नक्षत्र में जन्मी लड़कियों को काफी भाग्यशाली माना जाता है। स्वभाव से ये जिम्मेदार होती हैं और अपनी मेहनत से हर चीज हासिल कर लेती हैं। दिखावा इन्हें पसंद नहीं आता है। अपने बात-व्यवहार से ये लोग हर किसी का दिल जीत लेती हैं। इनमें सबसे खास बात ये होती है कि ये जल्दी हार नहीं मानती हैं और इनमें धैर्य बहुत होता है। पढ़ाई हो या करियर हो या फिर बात आए परिवार की तो ये लोग हर जगह अपना बेस्ट देती हैं। इस नक्षत्र में जन्मी बेटियां पिता के लिए लकी होती हैं।
3. रवि नक्षत्र में जन्मी लड़कियां
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस नक्षत्र को सूर्य के प्रभाव वाला माना जाता है। इनके जन्म के बाद पिता का भाग्य मजबूत होता जाता है। इस नक्षत्र में जन्मी बेटियां सौभाग्य लेकर आती हैं। सूर्य की तरह ही ये साहसी होती हैं। जिंदगी से जुड़े फैसले लेने में ये जल्दबाजी भी नहीं करती हैं और हमेशा सही फैसला लेती हैं। इनकी मौजूदगी मात्र से ही आसपास के लोगों को अच्छा लगता है। पिता का आत्मविश्वास भी इनसे आने से ही बढ़ता है। ऐसे में अपने पिता के लिए रवि नक्षत्र में जन्मी लड़कियां भी सौभाग्यशाली होती हैं।
4. रोहिणी नक्षत्र में जन्मी लड़कियां
ज्योतिष शास्त्र में माना जाता है कि इन नक्षत्रों में जन्मी बेटियां स्वभाव से बहुत ही प्यारी होती हैं। ये काफी इमोशनल होती हैं। साथ ही अपनी समझदारी से ये हर किसी की जिंदगी आसान बनाती हैं। इनकी मौजूदगी से घर में खुशहाली बनी रहती है। इनके शुभ कदम घर के लिए लकी माने जाते हैं। इनकी वजह से पिता को समाज में लोगों से खूब मान-सम्मान मिलता है। ऐसे में इस नक्षत्र में जन्मी लड़कियां भी पिता के लिए शुभ मानी जाती हैं।
5. मृगशिरा नक्षत्र में जन्मी लड़कियां
शास्त्र के हिसाब से इस नक्षत्र में जन्मी लड़कियां बुद्धिमान होती हैं। इनका दिमाग बहुत तेज होती है। ये बड़े सपने देखती भी हैं और उन्हें पूरा भी करती हैं। ये हर किसी को समझती हैं। इनमें आगे बढ़ने की खूब चाह होती है। मेहनत से ये हर चीज हासिल भी करती हैं और पिता की जिंदगी में रौनक ले आती हैं। इनकी मौजूदगी मात्र से ही पिता के सारे काम बनने लगते हैं।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)
लेखक के बारे में
Garima Singhशॉर्ट बायो:
गरिमा सिंह एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में कार्यरत हैं। वह वास्तु, अंक शास्त्र, रत्न शास्त्र, फेंगशुई और राशिफल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं।
परिचय और अनुभव
गरिमा सिंह डिजिटल मीडिया में लंबे समय से सक्रिय हैं। इस समय वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपने करियर में न्यूज, फीचर और एक्सप्लेनर कंटेंट पर काम किया है। अब वह ज्योतिष से जुड़े विषयों को सरल और व्यावहारिक तरीके से पाठकों तक पहुंचाती हैं। उनके आर्टिकल की खास बात ये है कि वह जटिल ज्योतिषीय बातों को आसान भाषा में समझाने की पूरी कोशिश करती हैं ताकि जिसे एस्ट्रोलॉजी का ए भी नहीं पता है वह भी आसान तरीके से चीजों को समझ सके और उस पर अमल कर सके।
करियर
गरिमा ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत रेडियो चैनल रेड एफएम से की। यहां पर उन्होंने रेडियो से जुड़ी बारिकियों को समझने की कोशिश की और मॉर्निंग शो को प्रोड्यूस करने के साथ-साथ कॉपी राइटिंग का भी काम संभाला। साथ में कई विज्ञापनों में वॉइस ओवर भी दिया। इसके अलावा उन्होंने डीडी न्यूज, जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में डिजिटल और टीवी पत्रकारिता को करीब से जाना और समझा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का यह अनुभव आज उनके डिजिटल राइटिंग और स्टोरीटेलिंग के तरीके को और भी प्रभावशाली बनाता है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
गरिमा ने साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स और इंग्लिश विषयों में बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन दिल्ली और जामिया मिलिया इस्लामिया से टीवी और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इस दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की। वह जामिया मिलिया इस्लामिया की गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं।
एस्ट्रोलॉजी लेखन की सोच
गरिमा का मानना है कि ज्योतिष का उद्देश्य डर पैदा करना नहीं, बल्कि लोगों को सही दिशा और सकारात्मक सोच देना होना चाहिए। उनका फोकस होता है- सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और उपयोगी कंटेंट। वह शिव पुराण और कई और शास्त्रों की जटिल कथाओं को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं। गरिमा वास्तु शास्त्र और न्यूमरोलॉजी के अलावा फेंगशुई की किताबें पढ़ती रहती हैं और वहां की उपयोगी जानकारियों को पाठकों के साथ समय-समय पर साझा करती हैं।
व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा गरिमा को गार्डनिंग, कुकिंग और टेबल टेनिस खेलना पसंद है। वह कानपुर से ताल्लुक रखती हैं और एक संतुलित जीवनशैली में विश्वास करती हैं।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise)
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न शास्त्र
फेंगशुई
हस्तरेखा शास्त्र


