Hastrekha :भाग्य रेखा पर 2 निशान जिसके हाथ में, उस पर होती है किस्मत मेहरबान

लाइव हिन्दुस्तान
share

‌Bhagya rekha in hindi: आपके हाथ में भाग्य रेखा में ये निशान है या नहीं, अगर हैं तो जान लें आपकी किस्मत कितनी अच्छी हो सकती है।  

hastrekha in hindi
हाथ में भाग्य रेखा पर 3 निशान

भाग्य रेखा के इन निशानों को समझने से पहले आप समझ लें कि भाग्य रेखा कहां होती है। इसके लिए इमेज में आप देख सकते हैं कि भाग्य रेखा कहां है। इसको समझने के लिए आप मणिबंध यानी हाथ की कलाई के ऊपर से भाग्य रेखा को देख सकते हैं। यह रेखा सीधी मध्यमा या तर्जनी के मूल तक जाती है। भाग्य रेखा के नाम से ही समझ में आ रहा है कि यहब भाग्य को बताती है। भाग्यरेखा को लेकर ग्रंथों में कहा गया है कि यह रेखा सुवर्ण, रत्न, राज्यश्री देने वाली है इसमें जरा सा भी शक नहीं है। इसलिए हाथों की लकीरों में सबसे प्रमुख स्थान इसी रेखा का है। आइए यहां जानें कि अगर इस रेखा पर कोई निशान है और वो निशान हैं जो हम आपको यहां बता रहे हैं तो आपकी किस्मत के तो कहने ही क्या। यहां हम आपको 2 कंडीशन के बारे में बताएंगे कि रेखा पर दो निशान और रेखा कहां से कहां तक जा रही हो तो कैसे आपके लिए भाग्य खोलने वाली है। आइए जानें इसके बारे में

शंख का निशान

1.अपना हाथ देखें और देखें कि क्या आपके हाथ में शंख का निशान है। स्कान्द शारीरक ग्रंथ के अनुसार यदि रेखा प्रारम्भ में जीवन-रेंखा से मिली हो और इस रेखा के प्रारम्भ में शंख का चिह्न हो तो उस मनुष्य की विभूति या आंशिक समृद्धि इतनी अधिक होती है कि लोगो के चित्त को मोहित कर लेती है। 2. अगर इस रेखा पर मछली का निशान हो तव भी यही फल होता है। अगर यह रेखा मध्यमा उगली के नीचे जाकर यह्‌ समाप्त न हो और अनामिका के मूल मे जाकर समाप्त हो तो भी ऐसे व्यक्ति का भाग्य खुल जाता है। आपको बहुत अच्छे फल देती है ऐसी रेखा।

कहां से कहां जा रही है रेखा , कैसी रेखा वाले को मिलेगा सोना

अगर यह रेखा अंगूठे और तर्जनी के बीच में जाकर खत्म हो जाए तो इसे बहुत ही खास माना जाता है और यह मनुष्य को राजा बनाती है। अगर तर्जनी के मूल मे समाप्त हो और कहीं से टूटी हुई न हो तो राज्याधिकार देती है।

अगर मध्यमा के भूल तक जाए तो ऐसा व्यक्ति बहुत धनी होता है। अगर व्यक्ति की यह रेखा कनिष्ठि के मूल तक जाए तो व्यक्ति सुखी, सौभाग्यवान होता है और उसके पास बहुत सोना रहता है। लेकिन इसका ध्यान रखना चाहिए कि इसी रेखा को ऊर्ध्व-रेखा भी कहते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों के पूर्णतया सत्य एवं सटीक होने का हम दावा नहीं करते हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Anuradha Pandey

लेखक के बारे में

Anuradha Pandey

शार्ट बायो

अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय और अनुभव

अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है। उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।


शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर

अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने 'आज तक' (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।


विजन

अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।


विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र

कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है। जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।


विशेषज्ञता

कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां

और पढ़ें
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़Hastrekha : भाग्य रेखा पर 2 निशान जिसके हाथ में, उस पर होती है किस्मत मेहरबान