Vastu Shastra: बेड के आसपास या नीचे इन चीजों को रखने की ना करें भूल, जानें सही नियम, रखें इन बातों का ध्यान

Garima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

Bedroom Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के हिसाब से बेड में रखी हुई हर एक चीज हमारी एनर्जी को प्रभावित करती है। ऐसे में ये जानना जरूरी है कि बेडरूम में हमें कौन सी चीजें नहीं रखनी चाहिएय़ 

Vastu Shastra: बेड के आसपास या नीचे इन चीजों को रखने की ना करें भूल, जानें सही नियम, रखें इन बातों का ध्यान

Bed Vastu Tips in Hindi: वास्तु शास्त्र का संबंध सिर्फ हमारे घर से नहीं बल्कि हमारी एनर्जी से भी होता है। अगर घर में रखी हुई चीजों की दिशा और प्लेसमेंट में गड़बड़ी है तो इसका असर हमारी जिंदगी पर साफ तौर पर पड़ेगा। बात की जाए बेडरूम की तो यहां पर रखी हुई हर एक चीज का असर ना सिर्फ हमारी जिंदगी पर पड़ता है बल्कि वास्तु दोष लगने का भी खतरा रहता है।

आम तौर पर आपने देखा होगा कि कई लोग अपने बेड के नीचे कई सारी चीजें रख देते हैं ताकि कमरा ऊपरी तरीके से आर्गनाइज्ड दिखें। हालांकि ये हमारे लिए सही नहीं है। आज जानें कि बेड के नीचे वो कौन सी चीजें हैं जिसे कभी नहीं रखना चाहिए। दरअसल कुछ चीजें ऐसी हैं, जिन्हें बेड के नीचे या फिर बेडरूम में रखने से नेगेटिविटी बढ़ती है।

बेड के नीचे भूलकर भी ना रखें ये चीजें

1. वास्तु शास्त्र के नियम के अनुसार बेड के नीचे कभी भी लोहे का सामान नहीं रखना चाहिए। कई बार लोग लोहे की बनी ऐसी चीजें बेड के नीचे रख देते हैं, जिसका इस्तेमाल कम ही होता है। ऐसा करने से बचना चाहिए।

2. बेड के नीचे कई लोग झाड़ू भी रख देते हैं जोकि बिल्कुल भी सही नहीं है। अगर कोई ऐसा करता है तो इसका बुरा असर उसकी हेल्थ पर पड़ेगा।

3. बेड के नीचे कभी भी गोल्ड या फिर सिल्वर ज्वेलरी नहीं रखनी चाहिए। इसे शुभ नहीं माना जाता है। इससे वास्तु दोष लगता है और घर के सभी सदस्यों की आर्थिक स्थिति पर इसका असर पड़ता है।

4. अक्सर लोग किताबें पढ़ते-पढ़ते सो जाते हैं। ऐसे में किताब बेड पर ही रह जाती है। ये तरीका नहीं है क्योंकि इससे जिंदगी में नेगेटिव एनर्जी जल्दी एक्टिव होने का खतरा रहता है।

बेड के पास ना हो ये चीजें

सोते वक्त जूते-चप्पल कमरे में ना हो। बेड के पास इसे रखने की गलती बिल्कुल भी नहीं करनी चाहिए। बेड के पास पानी की बोतल ना रखें। अक्सर लोग सोते वक्त ऐसा करते हैं ताकि नींद खुलने पर आसानी से पानी पिया जा सके लेकिन ये सही नहीं है। पानी की बोलत को बेड से थोड़ा दूर ही रखना चाहिए। अगर आप पानी को पास में रखकर सोएंगे तो इसका असर मेंटल हेल्थ पर पड़ता है। बेड पर कभी भी कोई इलेक्ट्रॉनिक चीज नहीं रखनी चाहिए। कई बार लोग बेड पर घड़ी या फिर लैपटॉप वगैरह छोड़ देते हैं जोकि सही नहीं है। अगर इन चीजों पर ध्यान ना दिया जाए तो इन चीजों से ही वास्तु दोष लगता है।

इस दिशा में हो बेड

जो लोग घर का डेकॉर कराने में इंटरेस्ट लेते हैं, वो इस बात का जिक्र बार-बार करते हैं कि आखिर बेड किस दिशा में होगा? बता दें कि वास्तु शास्त्र की नजर में बेड की दिशा काफी महत्वपूर्ण है। अगर बेड सही दिशा में रखा हो तो इससे पॉजिटिव एनर्जी हमारी जिंदगी में आती है। वास्तु शास्त्र के नियम के अनुसार बेडरूम हमेशा उत्तर पश्चिम या दक्षिण पश्चिम दिशा में होना चाहिए। वहीं इसमें रखे हुए बेड की दिशा दक्षिण या पूर्व होनी चाहिए।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए वास्तुशास्त्र विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

Garima Singh

लेखक के बारे में

Garima Singh

शॉर्ट बायो: गरिमा सिंह एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में कार्यरत हैं। वह वास्तु, अंक शास्त्र, रत्न शास्त्र, फेंगशुई और राशिफल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं।

परिचय और अनुभव
गरिमा सिंह डिजिटल मीडिया में लंबे समय से सक्रिय हैं। इस समय वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपने करियर में न्यूज, फीचर और एक्सप्लेनर कंटेंट पर काम किया है। अब वह ज्योतिष से जुड़े विषयों को सरल और व्यावहारिक तरीके से पाठकों तक पहुंचाती हैं। उनके आर्टिकल की खास बात ये है कि वह जटिल ज्योतिषीय बातों को आसान भाषा में समझाने की पूरी कोशिश करती हैं ताकि जिसे एस्ट्रोलॉजी का ए भी नहीं पता है वह भी आसान तरीके से चीजों को समझ सके और उस पर अमल कर सके।

करियर
गरिमा ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत रेडियो चैनल रेड एफएम से की। यहां पर उन्होंने रेडियो से जुड़ी बारिकियों को समझने की कोशिश की और मॉर्निंग शो को प्रोड्यूस करने के साथ-साथ कॉपी राइटिंग का भी काम संभाला। साथ में कई विज्ञापनों में वॉइस ओवर भी दिया। इसके अलावा उन्होंने डीडी न्यूज, जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में डिजिटल और टीवी पत्रकारिता को करीब से जाना और समझा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का यह अनुभव आज उनके डिजिटल राइटिंग और स्टोरीटेलिंग के तरीके को और भी प्रभावशाली बनाता है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
गरिमा ने साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स और इंग्लिश विषयों में बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन दिल्ली और जामिया मिलिया इस्लामिया से टीवी और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इस दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की। वह जामिया मिलिया इस्लामिया की गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन की सोच
गरिमा का मानना है कि ज्योतिष का उद्देश्य डर पैदा करना नहीं, बल्कि लोगों को सही दिशा और सकारात्मक सोच देना होना चाहिए। उनका फोकस होता है- सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और उपयोगी कंटेंट। वह शिव पुराण और कई और शास्त्रों की जटिल कथाओं को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं। गरिमा वास्तु शास्त्र और न्यूमरोलॉजी के अलावा फेंगशुई की किताबें पढ़ती रहती हैं और वहां की उपयोगी जानकारियों को पाठकों के साथ समय-समय पर साझा करती हैं।

व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा गरिमा को गार्डनिंग, कुकिंग और टेबल टेनिस खेलना पसंद है। वह कानपुर से ताल्लुक रखती हैं और एक संतुलित जीवनशैली में विश्वास करती हैं।

विशेषज्ञता (Areas of Expertise)
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न शास्त्र
फेंगशुई
हस्तरेखा शास्त्र

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!