Fengshui Tips: बेडरूम की ये 3 गलतियां आप भी करते हैं? सुख-शांति हो सकती है भंग
फेंगशुई के अनुसार बेडरूम से जुड़ी कुछ कॉमन गलतियां हैं जो अक्सर लोग जाने-अनजाने में कर देते हैं। हालांकि इससे घर की सुख-शांति भंग होती है। इन गलतियों के बारे में जानें और देखें कि कहीं आप भी तो ये गलतियां नहीं कर रहे हैं।

फेंगशुई में बेडरूम को लेकर कई तरह के नियम और मान्यताएं हैं। ये सिर्फ सोने की ही जगह नहीं होती है। दिन भर थकने के बाद हम इसी कमरे में आराम फरमाते हैं। घर में यही एक ऐसा कमरा होता है जहां पर हम सबसे ज्यादा रिलैक्स महसूस करते हैं। फेंगशुई के अनुसार सिर्फ बेडरूम की साफ-सफाई ही नहीं बल्कि कई बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है। अगर इन चीजों को नजरअंदाज किया जाए तो घर-परिवार में लोगों के बीच तनाव की स्थिति बनेगी या फिर हमेशा सुख-शांति भंग ही रहेगी। जानिए आखिर बेडरूम से जुड़ी कौन सी गलतियां करने से हमें बचना चाहिए?
बेडरूम में ना करें ये 3 गलतियां-
1. बेड के सामने शीशा
बेडरूम में वैसे तो शीशा रखना ही सही नहीं माना जाता है। हालांकि अगर रखना है तो सही तरीके से ही रखा जाना चाहिए। कई लोग बेड के सामने ही शीशे को लगा देते हैं। ऐसे में कपल्स के बीच अक्सर अनबन की स्थिति बनी रहती है। वहीं ऐसा भी हो सकता है कि बेवजह ही बैचेनी महसूस हो या फिर नींद से जुड़ी दिक्कत हो। ऐसे में शीशे को बेड से थोड़ा हटकर ही रखना चाहिए।
2. बेड के नीचे ना रखें ज्यादा सामान
आमतौर पर कम जगह होने के नाते लोग अक्सर बेड के नीचे ही इलेक्ट्रॉनिक सामान, जूते या फिर वो चीजें रख देते हैं जिनकी ज्यादा जरूरत नहीं होती है। हालांकि फेंगशुई मान्यता के अनुसार बेड के नीचे वाला हिस्सा हमेशा खाली और साफ होना चाहिए। फेंगशुई मान्यता है कि इससे कमरे में अच्छी एनर्जी बनी रहती है। अगर बेड के नीचे चीजों को भर दिया जाएगा तो इससे नेगेटिव एनर्जी स्टक भी हो सकती है और फिर मन शांत नहीं रहेगा।
3. बेडरूम में ना रखें ज्यादा पौधे
फेंगशुई के अनुसार बेडरूम के डेकॉर को लेकर हमेशा सतर्क रहना चाहिए। डेकॉर के नाम पर यहां कुछ भी रख देना सही नहीं है। यही एक ऐसी जगह है जहां हम आराम करते हैं और मन शांत रहता है। इस जगह पर फाउंटेन वाला डेकॉर और ज्यादा पौधे वगैरह नहीं रखना चाहिए। फेंगशुई में ऐसी मान्यता है कि पानी और हरे पौधों की एनर्जी कमरे की शांत एनर्जी को एक्टिवेट कर सकते हैं जिससे आराम और शांति भंग होने के चांस ज्यादा रहते हैं। वहीं ऐसा भी माना जाता है इससे रिश्ते भी काफी हद तक प्रभावित होते हैं।
बेडरूम में करें फेंगशुई के ये आसान उपाय
1. अपने बेडरूम को साफ रखें। नियमित रूप से यहां पर सफाई करते रहें।
2. अगर बेड के सामने शीशा लगा हुआ है तो उस पर कोई पर्दा लगा दें।
3. कोशिश करें कि बेड के नीचे कबाड़ ना इकट्ठा हो।
4. बेडरूम में अगर डेकॉर का सामान रख रहे हैं तो उसे जोड़ियों में ही रखें।


