Bada Mangal: पांचवां बड़ा मंगल आज, हनुमान जी की कृपा पाने के लिए क्या करें और क्या नहीं?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Bada Mangal 2 June 2026 Upay: हिंदू पंचांग के अनुसार, 2 जून 2026 मंगलवार को ज्येष्ठ माह का पांचवां बड़ा मंगल है। मान्यता है कि इस दिन कुछ उपायों को करने से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं, जबकि कुछ कार्यों की मनाही होती है। जानें बड़े मंगलवार को क्या करें और क्या नहीं करें।

Bada Mangal: पांचवां बड़ा मंगल आज, हनुमान जी की कृपा पाने के लिए क्या करें और क्या नहीं?

Bada Mangal Upay 2 June 2026 in Hindi: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित माना जाता है। बड़ा मंगल को बुढ़वा मंगल भी कहा जाता है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, बड़े मंगल के दिन हनुमान जी की आराधना करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। कहा जाता है कि यह दिन हनुमान जी की कृपा पाने के लिए अत्यंत शुभ होता है। ज्येष्ठ माह का पांचवां बड़ा मंगल 2 जून 2026 को है। हनुमान जी की कृपा पाने के साथ जीवन में सुख-शांति और खुशहाली लाने के लिए बड़े मंगल के दिन क्या करें और किन कामों को नहीं करना चाहिए।

हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए बड़े मंगलवार को करें ये उपाय-

1. मंत्र का जाप-

बड़े मंगल को हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए 'ऊं हनुमते नम:' मंत्र का जाप करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से बजरंगबली की कृपा से संकट और कष्टों से मुक्ति मिलती है।

2. हनुमान जी को लगाएं भोग और करें दान:

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हनुमान जी को बड़े मंगलवार के दिन बूंदी या बेसन के लड्डू का भोग लगाएं। मान्यता है कि इस दिन जल दान करने से भी संकट मोचन हनुमान जी प्रसन्न होते हैं।

3. हनुमान चालीसा का पाठ:

बड़े मंगल को हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए घर पर या मंदिर में हनुमान चालीसा या सुंदरकाण्ड का पाठ करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से भय और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। बजरंगबली की कृपा से मनवांछित फल मिलता है।

4. हनुमान जी को चढ़ाएं चोला:

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए बड़े मंगलवार को चमेली के तेल में सिंदूर मिलाकर चोला चढ़ाएं और लाल लंगोट अर्पित करें। मान्यता है कि ऐसा करने से बजंरगबली की कृपा से सुख-समृद्धि आती है और संकटों से मुक्ति मिलती है।

5. राम नाम का स्मरण:

हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए बड़े मंगल को भगवान राम के नाम का जाप करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से प्रभु राम के साथ बजरंगबली की कृपा प्राप्त होती है। राम नाम जपने से जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आती है।

6. हनुमान जी को लगाएं मीठे पान का भोग:

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हनुमान जी को मीठे पान का भोग अति प्रिय है। हनुमान जी को मीठे पान का भोग लगाने से कार्यों की अड़चनें दूर होती हैं और मानसिक तनाव से राहत मिलती है।

बड़े मंगलवार के दिन क्या नहीं करें:

बड़े मंगलवार के दिन किसी को भी पैसे उधार देने या कर्ज लेने से बचना चाहिए। मान्यता है कि इस दिन दिया गया धन वापसी आसानी से नहीं आता है। इसके अलावा इस दिन मांस, मदिरा व तामसिक चीजों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। मंगलवार के दिन काले रंग के वस्त्र पहनना अशुभ माना जाता है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Saumya Tiwari

लेखक के बारे में

Saumya Tiwari

संक्षिप्त विवरण

सौम्या तिवारी लाइव हिन्दुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा हैं और इस संस्थान के साथ करीब 5 वर्षों से अधिक समय से जुड़ी हैं। इन्हें डिजिटल पत्रकारिता में करीब 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। यहां वह ग्रह राशि परिवर्तन, टैरो, वैदिक ज्योतिष, फेंगशुई, अंकराशि, रत्न शास्त्र और व्रत-त्योहार आदि से जुड़ी खबरें लिखती हैं।


विस्तृत बायो


परिचय और अनुभव

सौम्या तिवारी की ग्रह राशि परिवर्तन, व्रत-त्योहार, सामुद्रिक शास्त्र, अंकज्योतिष, वास्तु शास्त्र एवं फेंगशुई, कथा-कहानी जैसे विषयों पर अच्छी पकड़ है। उन्हें ज्योतिष एवं धार्मिक विषयों में करीब 6 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर डिप्टी कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं और धर्म व ज्योतिष (एस्ट्रोलॉजी) सेक्शन का हिस्सा हैं।


इसके अलावा उन्होंने मनोरंजन (एंटरटेनमेंट) और राजनीतिक (पॉलिटिक्स) विषयों पर भी विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम किया है। लाइव हिन्दुस्तान में सौम्या की टॉप परफॉर्मेंस रही है, जिसके लिए उन्हें कई बार पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। खाली समय में वह धार्मिक ग्रंथों और पुराणों का अध्ययन करना और पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना पसंद करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

सौम्या तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से स्नातक (बीए) किया है और जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जनसंचार एवं पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही उन्हें हैदराबाद की लोकल न्यूज वेबसाइट इंडिलिक्स से पहली नौकरी का प्रस्ताव मिला।


इसके बाद वह जनसत्ता (द इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप), द क्विंट और जी न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से जुड़ी रहीं। साल 2020 में वह लाइव हिन्दुस्तान के धर्म व ज्योतिष सेक्शन का हिस्सा बनीं।


व्यक्तिगत रुचियां

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले की रहने वाली सौम्या तिवारी को धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों की जानकारी जुटाना पसंद है। इसके अलावा उन्हें नई-नई जगहों पर घूमने का भी शौक है।


विशेषज्ञता

ग्रह और नक्षत्रों का राशि पर असर
फेंगशुई
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न विज्ञान

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!