Bada Mangal 2026: पहले बड़े मंगल पर इस विधि करें सुंदर कांड का पाठ, जान लें नियम और लाभ

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ महीने के एक मंगलवार को ही भगवान राम और भगवान हनुमान की पहली मुलाकात हुई थी। मान्यता यह भी है कि ज्येष्ठ मास में ही हनुमान जी को अमरता का वरदान मिला था।

Bada Mangal 2026: पहले बड़े मंगल पर इस विधि करें सुंदर कांड का पाठ, जान लें नियम और लाभ

ज्येष्ठ महीने के दौरान पड़ने वाले मंगलवार को 'बड़ा मंगल' या बुढ़वा मंगल कहा जाता है, जो हनुमान जी की कृपा पाने का विशेष दिन माना जाता है। पौराणिक कथा के अनुसार, ज्येष्ठ महीने के एक मंगलवार को ही भगवान राम और भगवान हनुमान की पहली मुलाकात हुई थी। मान्यता यह भी है कि ज्येष्ठ मास में ही हनुमान जी को अमरता का वरदान मिला था। इस कारण इस महीने के सभी मंगलवार शुभ होते हैं। इस दिन हनुमान चालीसा के अलावा सुंदरकांड का पाठ करने से कई गुना फल की प्राप्ति भी होती है। चलिए जानते हैं कि सुंदरकांड का पाठ करने से क्या फायदा मिलता है और किन नियमों का पालन करना चाहिए।

8 बुढ़वा मंगल पड़ेंगे

इस बार अधिक मास होने के कारण यह दुर्लभ संयोग बना रहा है। आमतौर पर बड़ा मंगल के शुभ दिन 4-5 ही होते हैं लेकिन इस बार ज्येष्ठ माह में कुल 8 मंगलवार पड़ रहे हैं। इस बार ज्येष्ठ माह 2 मई से 29 जून तक रहेगा। पहला बड़ा मंगल 5 मई को है।

सुंदरकांड क्या है

गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रचित रामचरितमानस के सात कांडों में पांचवां कांड सुंदरकांड कहलाता है। इस कांड में भगवान राम की भक्ति और हनुमान जी की महिमा का अत्यंत सुंदर वर्णन मिलता है। मान्यता है कि यदि बड़ा मंगल के दिन सुंदरकांड का पाठ किया जाए, तो जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आने लगते हैं। साथ ही भगवान राम और हनुमान जी की विशेष कृपा भी बनी रहती है।

थोड़ा-थोड़ा पढ़ें

सुंदरकांड का पाठ आप रोज थोड़ा-थोड़ा करके भी कर सकते हैं, लेकिन बेहतर यही माना जाता है कि इसके लिए अलग से समय निकालकर श्रद्धा और एकाग्रता के साथ पाठ किया जाए। मान्यता है कि केवल सुंदरकांड का पाठ करने मात्र से ही भगवान राम और हनुमान जी प्रसन्न हो जाते हैं। राम भक्त, रामदूत और भक्तवत्सल श्री हनुमान जी सुंदरकांड के पाठ से शीघ्र ही प्रसन्न होकर भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।

कितनी बार करें पाठ

अगर आप 11 दिन 21 दिन 31 दिन और 41 दिन सुंदरकांड का पाठ करते हैं, तो ऐसा करने से अद्भुत चमत्कार भी देखने को मिलेगा। जीवन में कई तरह के शुभ परिणाम मिलेंगे। अगर ब्रह्म मुहूर्त में सुंदरकांड का पाठ किया जाए तो यह अत्यंत शुभ माना जाता है।

सुंदरकांड का पाठ कैसे करें

सुंदरकांड का पाठ करते समय हनुमान जी की मूर्ति या फोटो सामने होनी चाहिए।
प्रतिमा ऐसी रखें जिसमें प्रभु राम लक्ष्मण और माता सीता भी हो ।
उत्तर की ओर मुंह करके या पूर्व की ओर मुंह करके सुंदरकांड का पूरी श्रद्धा और सच्चे मनोभाव से पाठ करना चाहिए।
पाठ करते समय मन में पूरी तरह से सात्विकता के भाव होने चाहिए।
मन पूरी तरह से सात्विक, निर्मल और शुद्ध होना चाहिए।

लाभ

धार्मिक मान्यता के अनुसार सुंदरकांड का पाठ करने से कई तरह के लाभ मिलते हैं। इससे जीवन में चल रही तमाम तरह की परेशानियों से मुक्ति मिलती है।

डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal

संक्षिप्त विवरण: धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!