चौथा बड़ा मंगल आज: इन 5 में से शाम को करें कोई एक उपाय, बजरंगबली की कृपा दूर होंगे सभी दुख-दर्द
Bada Mangalwar ko kya karna chaiye: आज 26 मई, मंगलवार को जेठ माह का चौथा बड़ा मंगल है। मंगलवार के दिन हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता है कि बड़ा मंगल के दिन कुछ उपायों को करने से जीवन की सभी बाधाएं दूर हो जाती हैं।

Bada Mangal 26 May 2026 Upay to Please Lord Hanuman: हिंदू धर्म में ज्येष्ठ माह में आने वाले मंगलवार को बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल कहा जाता है। आज 26 मई 2026 को चौथा बड़ा मंगल है। मान्यता है कि इस दिन हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा करने व व्रत करने से कृपा मिलती है। संकट दूर होते हैं, साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि और शांति आती है। बड़ा मंगल के दिन भक्त बजरंगबली की कृपा पाने के लिए खास उपायों को भी करते हैं। मान्यता है कि इस दिन किए गए कुछ उपायों से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा से मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। जानें बड़ा मंगल की शाम को किन उपायों को करना चाहिए।
1. सरसों के तेल का दीपक जलाएं:
बड़ा मंगल के दिन शाम के समय हनुमान जी के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। इसमें एक लौंग डालना अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि इस उपाय को करने से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं और जीवन की सभी बाधाएं दूर होती हैं।
2. हनुमान चालीसा का पाठ:
बड़ा मंगल के दिन शाम के समय हनुमान चालीसा का पाठ अत्यंत लाभकारी माना गया है। मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन से भय और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
3. हनुमान जी को सिंदूर करें अर्पित:
हनुमान जी को चमेली का तेल और सिंदूर अर्पित करना अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि ऐसा करने से हनुमान जी की कृपा से मनोकामना पूर्ण होती हैं।
4. दान का महत्व:
ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, इस दिन बूंदी का प्रसाद लोगों में वितरित करना अत्यंत शुभ माना जाता है। इसके अलावा इस दिन अन्न, जल, काले तिल, काला कपड़ा और लोहे की वस्तुएं दान करनी चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से हनुमान जी के साथ शनिदेव की भी कृपा प्राप्त होती है।
5. पीपल के पत्तों की माला:
मान्यता है कि बाधाओं और संकटों से मुक्ति के लिए 21 पीपल के पत्तों पर श्रीराम लिखकर हनुमान जी को अर्पित करना चाहिएं।
बड़ा मंगल पूजा के सुबह और शाम के शुभ मुहूर्त 2026:
चौथे बड़ा मंगलवार को हनुमान जी की पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजकर 51 मिनट से दोपहर 12 बजकर 46 मिनट तक रहेगा। शाम के समय पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 07 बजकर 11 मिनट से रात 08 बजकर 13 मिनट तक रहेगा।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेखक के बारे में
Saumya Tiwariसंक्षिप्त विवरण
सौम्या तिवारी लाइव हिन्दुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा हैं और इस संस्थान के साथ करीब 5 वर्षों से अधिक समय से जुड़ी हैं। इन्हें डिजिटल पत्रकारिता में करीब 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। यहां वह ग्रह राशि परिवर्तन, टैरो, वैदिक ज्योतिष, फेंगशुई, अंकराशि, रत्न शास्त्र और व्रत-त्योहार आदि से जुड़ी खबरें लिखती हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव
सौम्या तिवारी की ग्रह राशि परिवर्तन, व्रत-त्योहार, सामुद्रिक शास्त्र, अंकज्योतिष, वास्तु शास्त्र एवं फेंगशुई, कथा-कहानी जैसे विषयों पर अच्छी पकड़ है। उन्हें ज्योतिष एवं धार्मिक विषयों में करीब 6 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर डिप्टी कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं और धर्म व ज्योतिष (एस्ट्रोलॉजी) सेक्शन का हिस्सा हैं।
इसके अलावा उन्होंने मनोरंजन (एंटरटेनमेंट) और राजनीतिक (पॉलिटिक्स) विषयों पर भी विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम किया है। लाइव हिन्दुस्तान में सौम्या की टॉप परफॉर्मेंस रही है, जिसके लिए उन्हें कई बार पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। खाली समय में वह धार्मिक ग्रंथों और पुराणों का अध्ययन करना और पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना पसंद करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
सौम्या तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से स्नातक (बीए) किया है और जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जनसंचार एवं पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही उन्हें हैदराबाद की लोकल न्यूज वेबसाइट इंडिलिक्स से पहली नौकरी का प्रस्ताव मिला।
इसके बाद वह जनसत्ता (द इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप), द क्विंट और जी न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से जुड़ी रहीं। साल 2020 में वह लाइव हिन्दुस्तान के धर्म व ज्योतिष सेक्शन का हिस्सा बनीं।
व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले की रहने वाली सौम्या तिवारी को धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों की जानकारी जुटाना पसंद है। इसके अलावा उन्हें नई-नई जगहों पर घूमने का भी शौक है।
विशेषज्ञता
ग्रह और नक्षत्रों का राशि पर असर
फेंगशुई
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न विज्ञान


