Bada Mangal 2026: तीसरे बड़े मंगल की शाम कर लें ये 5 अचूक उपाय, हनुमान जी की कृपा से दूर होगी हर बाधा, संवर जाएगी जिंदगी
19 मई 2026 को अधिकमास का पहला मंगलवार और ज्येष्ठ मास का तीसरा बड़ा मंगल है। इस दिन शाम के समय किए गए उपाय बजरंगबली की कृपा से जीवन की कई बाधाओं को दूर कर सकते हैं। आइए जानते हैं हनुमान जी की कृपा पाने वाले उपायों और शक्तिशाली मंत्रों के बारे में।

19 मई 2026 को यानी आज ज्येष्ठ माह तीसरा और अधिकमास का पहला बड़ा मंगलवार है। आज शाम का समय हनुमान जी की विशेष आराधना और उपाय करने के लिए बेहद शुभ है। पुरुषोत्तम मास में पड़ने वाला यह बड़ा मंगल सामान्य दिनों से कहीं अधिक फलदायी माना जा रहा है। यदि आप जीवन में बाधाएं, आर्थिक तंगी, विवाह में रुकावट या अन्य परेशानियां झेल रहे हैं, तो आज शाम इन 5 अचूक उपायों को जरूर करें। बजरंगबली की कृपा से आपकी समस्याएं दूर हो सकती हैं।
पुरुषोत्तम मास में तीसरे बड़े मंगल का महत्व
अधिकमास भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इसमें हनुमान जी की पूजा का अपना अलग महत्व है। पुरुषोत्तम मास में बड़ा मंगल करने से हनुमान जी की कृपा शीघ्र और मजबूती से प्राप्त होती है। आज शाम का समय इस दुर्लभ संयोग का लाभ उठाने के लिए आदर्श है।
शाम के समय हनुमान जी की पूजा विधि
आज शाम सूर्यास्त के आसपास या प्रदोष काल में हनुमान जी की पूजा करें। स्नान करके साफ कपड़े पहनें और मंदिर जाएं। हनुमान जी को सिंदूर, चमेली का तेल, लाल फूल, बूंदी के लड्डू, केला और पान का बीड़ा अर्पित करें। घी का दीपक जलाएं और हनुमान चालीसा का 11 या 21 बार पाठ करें। आरती के बाद अपनी मनोकामना सच्चे मन से कहें।
अगर आप किसी वजह से मंदिर नहीं जा सकते हैं, तो आप घर पर भी पूजा कर सकते हैं। इसके लिए घर के पूजा स्थल को साफ करें। लाल कपड़ा बिछाकर हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित करें। इसके बाद सही विधि से बजरंगबली की पूजा और आरती करें।
तीसरे बड़े मंगल पर शाम में करें ये 5 अचूक उपाय
1.विवाह बाधा दूर करने के लिए: आज शाम हनुमान मंदिर में सिंदूर चढ़ाएं और चमेली के तेल का दीपक जलाएं। इसके बाद हनुमान चालीसा पढ़ें। मान्यता है कि इससे विवाह संबंधी रुकावटें दूर होती हैं।
2.मंगल दोष निवारण के लिए: शाम को लाल मसूर की दाल और गुड़ का दान करें। हनुमान जी के मंदिर में लाल फूल चढ़ाकर बजरंग बाण का पाठ करें। इससे मंगल दोष का प्रभाव कम होता है।
3.नौकरी और तरक्की के लिए: शाम के समय हनुमान जी के मंदिर में जाकर पान का बीड़ा चढ़ाएं। इसके बाद हनुमान अष्टक का पाठ करें। इस उपाय से बजरंगबली की कृपा से नौकरी संबंधी बाधाएं दूर होती हैं और नए अवसर प्राप्त होते हैं।
4.व्यापार में नुकसान दूर करने के लिए: व्यापार में लगातार नुकसान हो रहा हो या कारोबार में रुकावटें आ रही हों, तो शाम के समय हनुमान जी को लाल फूल चढ़ाएं और गुड़-चने का भोग लगाएं। इसके बाद बजरंग बाण का पाठ करें। इस उपाय से व्यापार में स्थिरता आती है, नुकसान रुकता है और लाभ की स्थिति बनती है।
5.धन तंगी दूर करने के लिए: शाम के समय बंदरों को गुड़, चना, मूंगफली या केला खिलाएं। अगर बंदर ना मिलें, तो इन चीजों को गरीबों को दान कर दें। हनुमान जी बंदर रूप में भी पूजे जाते हैं, इसलिए यह उपाय उन्हें विशेष रूप से प्रसन्न करता है और आर्थिक संकट से मुक्ति दिलाता है।
हनुमान जी के विशेष मंत्र
बड़े मंगल की शाम हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए उनके कुछ विशेष मंत्रों का भी जाप कर सकते हैं।
ॐ हं हनुमते नमः
साहस और आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए 108 बार जप करें।
ॐ रामदूताय विद्महे, कपिराजाय धीमहि, तन्नो हनुमान प्रचोदयात्
बाधाओं को दूर करने और सफलता पाने के लिए इस मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करें।
ॐ हनुमते नमः
शत्रु भय और नकारात्मक ऊर्जा से रक्षा के लिए हनुमान जी के इस आसान मंत्र का जाप कर सकते हैं।
ॐ अंजनेयाय विद्महे, वायुपुत्राय धीमहि, तन्नो हनुमत् प्रचोदयात्
स्वास्थ्य और बल प्राप्ति के लिए इस मंत्र का 11, 21 या 108 बार जाप करना शुभ माना जाता है।
19 मई 2026 को तीसरे बड़े मंगल की शाम हनुमान जी की कृपा पाने का उत्तम अवसर है। आज शाम इन 5 उपायों को श्रद्धा के साथ करें। बजरंगबली हर संकट में साथ देते हैं और जीवन को संवार देते हैं। सच्चे मन से पूजा करें, उनकी कृपा जरूर प्राप्त होगी।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों के पूर्णतया सत्य एवं सटीक होने का हम दावा नहीं करते हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेखक के बारे में
Navaneet Rathaurसंक्षिप्त विवरण
नवनीत राठौर नए युग के डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें इस क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव है। वर्तमान में वो भारत की प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान लाइव हिंदुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन के हिस्सा हैं। यहां वह अंक ज्योतिष, हस्तरेखा विज्ञान, वास्तु शास्त्र, वैदिक ज्योतिष से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
विस्तृत बायो परिचय और अनुभव
डिजिटल मीडिया में अपनी अलग पहचान बना रहे नवनीत राठौर धर्म से जुड़ी खबरों को प्रमाणिक तौर पर और आमबोल चाल की भाषा में पाठकों के लिए परोसते हैं। वो अंक ज्योतिष, हस्तरेखा विज्ञान, वास्तु शास्त्र, वैदिक ज्योतिष जैसे विषयों पर लेख लिखकर पाठक को उसकी अहमियत के बारे में बताते हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़े हैं और करीब 5 सालों से काम कर रहे हैं। अपने करियर के दौरान नवनीत ने वेबस्टोरी, फीचर, और एक्सप्लेनर कंटेंट में काम करते हुए अब ज्योतिषीय विषयों को डिजिटल पाठकों तक पहुंचाने में विशेष पहचान बनाई है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
नवनीत ने शारदा विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा से जनसंचार एवं पत्रकारिता में स्नातक और शुभारती विश्वविद्यालय से परास्नातक की पढ़ाई की। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान संस्थानों से विषयों को तत्थात्मक और प्रभावी तरीके से समझने का सलीका सीखा। यहीं से उन्हें पत्रकारिता की सीढ़ी मिली।
नवनीत राठौर ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत जनतंत्र न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने सूर्या समाचार और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इसके बाद नवनीत लाइव हिंदुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा बने। पाठकों को सरल, विश्वसनीय और प्रेरणादायक जानकारी प्रदान करना ही नवनीत राठौर का मुख्य उद्देश्य है।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise)
अंक ज्योतिष
हस्तरेखा विज्ञान
वास्तु शास्त्र
वैदिक ज्योतिष


