Hindi Newsधर्म न्यूज़Avoid showing off at all costs
दिखावा करने से हर हाल में बचिए

दिखावा करने से हर हाल में बचिए

संक्षेप:

अभिमान की भावना से मुक्त हुए बिना गुरु की सेवा करना प्रदर्शन मात्र है, भक्ति नहीं। ऐसी सेवा का परिणाम कल्याणकारी नहीं हो सकता। ‘मानस’ में ऐसी गुरुभक्ति का दृष्टांत लंकाधिपति रावण के रूप में हमारे सामने आता है।

Dec 09, 2025 09:29 am ISTAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान, रामकिंकर उपाध्याय
share Share
Follow Us on

अभिमान की भावना से मुक्त हुए बिना गुरु की सेवा करना प्रदर्शन मात्र है, भक्ति नहीं। ऐसी सेवा का परिणाम कल्याणकारी नहीं हो सकता। ‘मानस’ में ऐसी गुरुभक्ति का दृष्टांत लंकाधिपति रावण के रूप में हमारे सामने आता है। रावण भगवान शंकर का शिष्य है। उसने भगवान शंकर की स्तुति में ताण्डव स्तोत्र की रचना की है। इसमें जो कामनाएं प्रकट की गई हैं, वे बड़ी उदात्त हैं। रावण के विषय में यह वर्णन भी आता है कि भगवान शंकर की पूजा में उसने अपने सिर काटकर चढ़ा दिए थे। इसे पढ़-सुनकर कोई भी व्यक्ति आश्चर्यचकित हो जाए, यह स्वाभाविक है, क्योंकि साधारणतया बिल्ब पत्र, दूर्वा एवं पुष्प आदि अर्पित कर भगवान शंकर की पूजा की जाती है। ‘मानस’ में रावण स्वयं इस घटना का बार-बार स्मरण दिलाता है। इसके पीछे रावण की गुरुभक्ति न होकर केवल यह दिखाने की चेष्टा है कि वह भगवान शंकर का कितना श्रेष्ठतम शिष्य है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

‘मानस’ में वर्णन आता है कि काकभुशुण्डि जी ने भी एक गुरु का वरण किया था। काकभुशुण्डि जी का जन्म अयोध्या में हुआ था। अकाल पड़ने पर वे उज्जैन आ गए। काकभुशुण्डि जी ऐसी दिव्य भूमि में आते हैं और दीक्षा लेते हैं। जिस गुरु से उन्होंने दीक्षा ली, उनके नाम का वर्णन कहीं नहीं किया गया है। ऐसा भी वर्णन कहीं पर नहीं मिलता कि वे बड़े महान थे, लेकिन रावण के गुरु भगवान शंकर तो श्रेष्ठतम गुरु हैं, त्रिभुवन गुरु हैं।

इस प्रकार एक ओर रावण त्रिभुवन गुरु का शिष्य है और दूसरी ओर काकभुशुण्डि जी एक ऐसे गुरु के शिष्य हैं, जिनका नाम तक ज्ञात नहीं है। कई लोग जब अपने गुरु का नाम बड़े गर्व से लेते हैं, तो केवल यह बताने के लिए कि ‘हम कितने महान हैं कि ऐसे गुरु के शिष्य हैं।’ वस्तुतः इसके द्वारा वे अपनी महिमा का ही विज्ञापन करना चाहते हैं।

गुरु का नाम कितना बड़ा है, उनकी कितनी प्रसिद्धि है, यह महत्वपूर्ण नहीं है। अनाम गुरु से भी व्यक्ति का कल्याण हो सकता है। अपनी महत्ता के प्रदर्शन के लिए विख्यात नामधारी गुरु की खोज करना या वरण करना अकल्याणकारी हो सकता है। शिष्य स्वयं को छोटा माने, तभी कल्याण होगा और कहीं दोनों महान हो गए, तो झगड़ा हो जाएगा।

Anuradha Pandey

लेखक के बारे में

Anuradha Pandey
अनुराधा पांडे लाइव हिन्दुस्तान में एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन लीड कर रही हैं। इन्हें पत्रकारिता जगत में करीब डेढ़ दशक का अनुभव है। ज्योतिष और धर्म-अध्यात्म से जुड़े विषयों पर पिछले 10 सालों से लिख रही हैं। इन्होंने हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा भारतीय जनसंचार संस्थान, दिल्ली और ग्रैजुएशन दिल्ली विश्वविद्यालय से किया है। लाइव हिन्दुस्तान में करियर का लंबा हिस्सा बीता और काम करते-करते 9 साल हो गए हैं। एस्ट्रोलॉजी और करियर से जुड़ी खबरों के अलावा हेल्थ पर लिखने शौक है। इससे पहले तीन साल तक आज तक वेबसाइट में एजुकेशन सेक्शन में भी काम किया है। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!