August Ekadashi Vrat: अगस्त में कामिका और श्रावण पुत्रदा एकादशी व्रत कब हैं? जान लें सही तारीख

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

August me ekadashi vrat ki tarikh 2026: अगस्त महीने में कामिका और श्रावण पुत्रदा एकादशी व्रत रखे जाएंगे। जानें अगस्त महीने में एकादशी व्रत किस-किस दिन हैं और व्रत पारण का मुहूर्त भी।

August mein ekadashi vrat kab kab hain 2026
अगस्त में एकादशी व्रत कब-कब हैं 2026

August mein Kamika aur sawan putrada ekadashi kab hain 2026: हर महीने दो एकादशी व्रत पड़ते हैं। हिंदू कैलेंडर के अनुसार पहला कृष्ण पक्ष और दूसरा शुक्ल पक्ष में। अगस्त में कामिका एकादशी और श्रावण पुत्रदा एकादशी व्रत का संयोग बन रहा है। मान्यता है कि एकादशी व्रत करने से मनुष्य को पापों से मुक्ति मिलती है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। शास्त्रों के अनुसार, एकादशी व्रत भगवान विष्णु की कृपा पाने का उत्तम उपाय भी है। इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा का विधान है। अगर आप भी एकादशी व्रत रखते हैं या सावन महीने में एकादशी व्रत प्रारंभ करने वाले हैं, तो जान लें अगस्त में एकादशी व्रत कब-कब हैं।

अगस्त में कामिका एकादशी व्रत कब है:

हिंदू पंचांग के अनुसार, एकादशी तिथि 08 अगस्त 2026 को सुबह 10 बजकर 29 मिनट पर प्रारंभ होगी और 09 अगस्त 2026 को सुबह 07 बजकर 34 मिनट पर एकादशी तिथि का समापन होगा। हिंदू धर्म में उदया तिथि मान्य होने के कारण कामिका एकादशी व्रत 09 अगस्त 2026 को रखा जाएगा।

कामिका एकादशी व्रत पारण का शुभ मुहूर्त:

कामिका एकादशी व्रत का पारण 10 अगस्त 2026 को किया जाएगा। व्रत पारण का शुभ मुहूर्त सुबह 06 बजकर 36 मिनट से सुबह 09 बजकर 32 मिनट तक रहेगा।

अगस्त में श्रावण पुत्रदा एकादशी व्रत कब है 2026:

हिंदू पंचांग के अनुसार, एकादशी तिथि 22 अगस्त 2026 को रात 10 बजकर 30 मिनट पर प्रारंभ होगी और 23 अगस्त 2026 को देर रात 12 बजकर 48 मिनट पर एकादशी तिथि का समापन होगा। उदया तिथि में श्रावण पुत्रदा एकादशी व्रत 23 अगस्त 2026 को रखा जाएगा।

श्रावण पुत्रदा एकादशी व्रत पारण का शुभ मुहूर्त:

श्रावण पुत्रदा एकादशी व्रत का पारण 24 अगस्त 2026 को किया जाएगा। व्रत पारण का शुभ मुहूर्त सुबह 07 बजकर 19 मिनट से सुबह 09 बजकर 43 मिनट तक रहेगा।

एकादशी व्रत का फल:

हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का खास महत्व है। मान्यता है कि एकादशी व्रत करने से लक्ष्मी-नारायण की कृपा प्राप्त होती है। भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा से जीवन में सुख-शांति और खुशहाली मिलती है। व्यक्ति सभी सुखों को भोगकर अंत में विष्णु लोक को जाता है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Saumya Tiwari

लेखक के बारे में

Saumya Tiwari

संक्षिप्त विवरण

सौम्या तिवारी लाइव हिन्दुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा हैं और इस संस्थान के साथ करीब 5 वर्षों से अधिक समय से जुड़ी हैं। इन्हें डिजिटल पत्रकारिता में करीब 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। यहां वह ग्रह राशि परिवर्तन, टैरो, वैदिक ज्योतिष, फेंगशुई, अंकराशि, रत्न शास्त्र और व्रत-त्योहार आदि से जुड़ी खबरें लिखती हैं।


विस्तृत बायो


परिचय और अनुभव

सौम्या तिवारी की ग्रह राशि परिवर्तन, व्रत-त्योहार, सामुद्रिक शास्त्र, अंकज्योतिष, वास्तु शास्त्र एवं फेंगशुई, कथा-कहानी जैसे विषयों पर अच्छी पकड़ है। उन्हें ज्योतिष एवं धार्मिक विषयों में करीब 6 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर डिप्टी कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं और धर्म व ज्योतिष (एस्ट्रोलॉजी) सेक्शन का हिस्सा हैं।


इसके अलावा उन्होंने मनोरंजन (एंटरटेनमेंट) और राजनीतिक (पॉलिटिक्स) विषयों पर भी विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम किया है। लाइव हिन्दुस्तान में सौम्या की टॉप परफॉर्मेंस रही है, जिसके लिए उन्हें कई बार पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। खाली समय में वह धार्मिक ग्रंथों और पुराणों का अध्ययन करना और पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना पसंद करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

सौम्या तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से स्नातक (बीए) किया है और जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जनसंचार एवं पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही उन्हें हैदराबाद की लोकल न्यूज वेबसाइट इंडिलिक्स से पहली नौकरी का प्रस्ताव मिला।


इसके बाद वह जनसत्ता (द इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप), द क्विंट और जी न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से जुड़ी रहीं। साल 2020 में वह लाइव हिन्दुस्तान के धर्म व ज्योतिष सेक्शन का हिस्सा बनीं।


व्यक्तिगत रुचियां

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले की रहने वाली सौम्या तिवारी को धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों की जानकारी जुटाना पसंद है। इसके अलावा उन्हें नई-नई जगहों पर घूमने का भी शौक है।


विशेषज्ञता

ग्रह और नक्षत्रों का राशि पर असर
फेंगशुई
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न विज्ञान

और पढ़ें
जानें Sawan 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Shiv Chalisa, Shiv Aarti, Shiv Mahamrityunjaya Mantra, Shiv Stuti, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan
Hindi Newsधर्म न्यूज़अगस्त में कामिका और श्रावण पुत्रदा एकादशी व्रत कब हैं? जान लें सही तारीख