अगस्त में मेष, सिंह, तुला, वृश्चिक और कुंभ राशि वालों की चमक सकती है किस्मत

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

August Horoscope 2026: ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, अगस्त का महीना मेष, सिंह, तुला, वृश्चिक और कुंभ राशि के लोगों के लिए शुभ साबित हो सकता है। इस दौरान नौकरी, कारोबार, धन और मान-सम्मान के मामले में अच्छे अवसर मिलने की उम्मीद है।

august horoscope

August 2026 Horoscope: अगस्त का महीना शुरू होने वाला है। हर नया महीना अपने साथ नई उम्मीदें लेकर आता है। कोई नौकरी में तरक्की चाहता है तो कोई कारोबार में फायदा। किसी को परिवार की चिंता रहती है तो कोई अपने भविष्य को लेकर सोचता है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय ने अगस्त महीने को लेकर पांच ऐसी राशियों का जिक्र किया है, जिनका भाग्य इस महीने मजबूत रह सकता है। उनके अनुसार मेष, सिंह, तुला, वृश्चिक और कुंभ राशि के लोगों को अगस्त में अच्छे मौके मिल सकते हैं।

आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में-

मेष राशि- मेष राशि के लोगों के लिए अगस्त का महीना राहत देने वाला रह सकता है। अगर कोई काम लंबे समय से अटका हुआ है तो उसके पूरे होने की उम्मीद है। नौकरी करने वालों को अच्छी खबर मिल सकती है। कारोबार करने वाले लोगों को भी फायदा मिलने के योग बन रहे हैं। घर का माहौल भी पहले से बेहतर रह सकता है।

सिंह राशि- सिंह राशि के लोगों की मेहनत अगस्त में रंग ला सकती है। जिस काम के लिए काफी समय से कोशिश कर रहे हैं, उसमें सफलता मिलने के संकेत हैं। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। कारोबार में भी आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। परिवार का साथ मिलने से मन खुश रहेगा।

तुला राशि- तुला राशि वालों के लिए अगस्त कई अच्छे मौके लेकर आ सकता है। पैसों की स्थिति में सुधार हो सकता है। अगर कहीं पैसा फंसा हुआ है तो उसके मिलने की उम्मीद है। नए लोगों से मुलाकात होगी और उनका साथ आगे चलकर फायदा दे सकता है। परिवार में भी खुशी का माहौल बना रह सकता है।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के लोगों के लिए अगस्त अच्छा रहने की उम्मीद है। मेहनत का पूरा फल मिल सकता है। नौकरी और कारोबार दोनों में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। अगर किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं तो समय साथ दे सकता है। घर के लोग भी आपका पूरा साथ देंगे।

कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों के लिए अगस्त नई उम्मीदें लेकर आ सकता है। पुराने रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। नौकरी और कारोबार में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। किसी अच्छी खबर से मन खुश रहेगा। परिवार और दोस्तों का सहयोग भी मिलता रहेगा।

क्या कहते हैं पंडित नरेंद्र उपाध्याय?

पंडित नरेंद्र उपाध्याय के मुताबिक, अगस्त का महीना मेष, सिंह, तुला, वृश्चिक और कुंभ राशि के लोगों के लिए सबसे ज्यादा असरदार रह सकता है। इस दौरान मेहनत का अच्छा फल मिलने की उम्मीद है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Yogesh Joshi

लेखक के बारे में

Yogesh Joshi

योगेश जोशी डिजिटल पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। ज्योतिष और धार्मिक विषयों पर उनका लेखन पाठक-केंद्रित और व्यावहारिक दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है। राशिफल, ग्रह-गोचर, दशा-महादशा, अंकज्योतिष, सामुद्रिक शास्त्र, वास्तु, फेंगशुई और पूजा-विधि जैसे विषय उनके काम का प्रमुख हिस्सा हैं।


परिचय और अनुभव


योगेश जोशी ने डिजिटल मीडिया में काम करते हुए खबर और कंटेंट के बदलते स्वरूप को नजदीक से समझा है। पत्रकारिता में 8 वर्षों के अनुभव के साथ वह फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।


न्यूज़ और फीचर कंटेंट से शुरू हुआ उनका सफर आज ज्योतिष और धार्मिक विषयों तक पहुंच चुका है, जहां वह पारंपरिक ज्ञान को मौजूदा समय और डिजिटल पाठक की जरूरतों के हिसाब से प्रस्तुत करते हैं। उनका फोकस हमेशा इस बात पर रहता है कि कंटेंट जानकारी दे, उलझाए नहीं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि


योगेश जोशी ने मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की इस पढ़ाई ने उन्हें तथ्यों के साथ जिम्मेदारी और संतुलन बनाए रखने की समझ दी, जो उनके लेखन में साफ झलकती है।


करियर की शुरुआत और प्रोफेशनल सफर


योगेश ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अमर उजाला के डिजिटल प्लेटफॉर्म से की। यहां उन्होंने डिजिटल न्यूज़, कंटेंट राइटिंग और एडिटिंग पर काम करते हुए मजबूत आधार तैयार किया। इसके बाद डिजिटल मीडिया में लगातार काम करते हुए उन्होंने एस्ट्रोलॉजी और धार्मिक विषयों से जुड़े कंटेंट में विशेषज्ञता विकसित की।
पाठक किस भाषा में बात समझता है और किस तरह की जानकारी उसके लिए उपयोगी होती है—यह समझ उनके प्रोफेशनल सफर की सबसे बड़ी ताकत रही है।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और उद्देश्य


योगेश के लिए ज्योतिष केवल भविष्य बताने का जरिया नहीं है। वह इसे आत्मचिंतन और सही फैसलों में मदद करने वाले एक मार्गदर्शक के रूप में देखते हैं। इसी सोच के साथ वह राशिफल और अन्य ज्योतिषीय विषयों को संतुलित, व्यावहारिक और भरोसेमंद तरीके से प्रस्तुत करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों को डराना नहीं, बल्कि जानकारी के जरिए उन्हें सोचने और समझने की दिशा देना है।


व्यक्तिगत रुचियां


काम के अलावा योगेश को सामाजिक विषयों पर पढ़ना, लिखना और भारतीय परंपराओं को समझना पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए सीखना और खुद को अपडेट रखना सबसे जरूरी है।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राशिफल (डेली एवं वीकली)
ग्रह-गोचर
दशा-महादशा
अंकज्योतिष
सामुद्रिक शास्त्र
वास्तु शास्त्र
फेंगशुई
रत्न-उपाय
व्रत-त्योहार एवं पूजा-विधि

और पढ़ें
जानें Sawan 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Shiv Chalisa, Shiv Aarti, Shiv Mahamrityunjaya Mantra, Shiv Stuti, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan
Hindi Newsधर्म न्यूज़अगस्त में मेष, सिंह, तुला, वृश्चिक और कुंभ राशि वालों की चमक सकती है किस्मत