कर्क राशिफल 12 मार्च: ऑफिस मीटिंग में शांति से रखें अपनी बात, पैसों के मामले में बरतें सावधानी

Mar 11, 2026 09:24 pm ISTDr JN Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share

Cancer Horoscope Today 12 march 2026 Aaj ka Kark Rashifal predictions: कर्क राशि राशि चक्र की चौथी राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा कर्क राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि कर्क मानी जाती है। जानें आज यानी 12 मार्च के दिन कर्क राशि वालों का दिन कैसा होगा?

कर्क राशिफल 12 मार्च: ऑफिस मीटिंग में शांति से रखें अपनी बात, पैसों के मामले में बरतें सावधानी

Today Cancer Horoscope Aaj ka Kark Rashifal 12 March 2026, कर्क राशिफल 12 मार्च 2026: आज आपका मन शांत रहने वाला है। आज पूरी समझदारी के साथ सारी प्लानिंग करेंगे तो चीजें सही होंगी। परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताएंगे। आज लिए गए फैसले आगे चलकर अच्छे मौके ला सकते हैं। आज आपकी एनर्जी काफी बैलेंस भी रहने वाली है। जरूरी काम पर ध्यान दें। काम को सही तरीके से मैनेज करते जाएं। अपनों के साथ प्यार से बात करें। पैसों के मामले फैसले सोच-समझकर ही लें। शांत रहें। आज नई चीजें सीखने के मौके भी मिलेंगे। बीच-बीच में थोड़ा आराम करें। आज दिन का प्लान ज्यादा हेक्टिक ना रखें।

कर्क लव राशिफल

आज आप इमोशनल फील कर सकते हैं। अपने पार्टनर की तारीफ जरूर करें। उनकी बातों को ध्यान से सुनें। इससे रिश्ते में भरोसा बढ़ता है। अगर आप सिंगल हैं तो किसी इवेंट में जाएं या फिर किसी से दोस्ताना रूप में बात करें। इससे नई जान-पहचान हो सकती है। जो लोग रिश्ते में हैं वो लोग साथ में शांति से समय बिताएं। ऐसे में खुलकर बात करें। पार्टनर के साथ हंसी-मजाक भी करें। अगर किसी बात को लेकर बहस होती है तो तीखी बातों से बचने की कोशिश करें। धैर्य बनाए रखें। छोटे-छोटे जेस्चर रिश्ता और भी मजबूत बनता है।

कर्क करियर राशिफल

ऑफिस में आज भरे धीरे-धीरे ही काम करें लेकिन चीजें सही करें। प्रियॉरिटी वाले काम पहले कर लें ताकि काम जल्दी पूरा हो जाए। जरूरत पड़ने पर मदद मांगने में कोई भी संकोच ना करें। सही प्लानिंग के साथ काम करेंगे तो कलीग्स पर भी अच्छा इम्प्रेशन पड़ने वाला है। हर कोई तारीफ करेगा। एक साथ ढेर सारा काम ना करें। बड़े काम को छोटे-छोटे हिस्से में बांट लें। मीटिंग हो तो शांति से अपनी बात सामने रख दें। अगर कोई प्रोजेक्ट बड़ा है तो चीजों को बांट लें। आज आपको ऑफिस में कोई नया मौका भी मिल सकता है। काम के बीच में आराम भी करते रहें।

कर्क मनी राशिफल

आज के दिन पैसों के मामले में सावधानी बरतेंगे तो सही होगा। हड़बड़ी में कोई भी बड़ा फैसला ना लें। महीना का पूरा हिसाब एक बार देख लें। खर्चों पर ध्यान दें। कुछ पैसा इमरजेंसी के लिए अलग रख दें। अभी के लिए बचत करते चलेंगे तो आगे के लिए सही रहेगा। अगर इन्वेस्ट करने के बारे में सोच रहे हैं तो कम रिस्क वाले विकल्प ही चुनें। किसी भरोसेमंद इंसान से सलाह लें। आज के दिन किसी को ज्यादा पैसा उधार देने से बचें। खर्चे और बचत का बैलेंस बनाकर ही चलें।

कर्क स्वास्थ्य राशिफल

आज अपना थोड़ा ध्यान रखें। दिन की शुरुआत गहरी सांस लेने के साथ करें। सुबह में छोटी सी वॉक कर आएं। इससे दिन भर आपकी एनर्जी अलग लेवल पर होगी। समय-समय पर पानी पिएं और हल्का और बैलेंस्ड भोजन ही लें। काम के बीच में थोड़ा आराम करें और रात में ज्यादा देर तक मोबाइल या स्क्रीन ना देखें। स्क्रीन टाइमिंग से आपको लाभ मिलेगा। हल्का योग या स्ट्रेचिंग करने से शरीर का तनाव कम होगा और मूड भी बेहतर होगा। अगर कोई परेशानी लंबे समय तक चल रही है तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें। रात की अच्छी नींद आपके मूड को बेहतर बनाएगी। ऐसे में नींद पूरी लें। रोज भगवान का शुक्रिया अदा करें।

डॉ. जे.एन. पांडेय

वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ

ई-मेल: djnpandey@gmail.com

फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)

Dr JN Pandey

लेखक के बारे में

Dr JN Pandey

संक्षिप्त विवरण: डॉ. जे.एन पांडेय एक वैदिक ज्योतिष और वास्तु विशेषज्ञ हैं, जिनके पास 25 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव है। ज्योतिष और धार्मिक विषयों पर उनके लेख पर दुनियाभर के पाठक भरोसा जताते आ रहे है। यही वजह है कि ज्योतिष और वास्तु के क्षेत्र में इनकी एक विशिष्ट पहचान है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

वैदिक ज्योतिष और वास्तु विशेषज्ञ डॉ. जे. एन. पांडेय ने वाराणसी के प्रतिष्ठित बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (B.H.U.) से वैदिक ज्योतिष में डॉक्टरेट और मास्टर डिग्री प्राप्त की है। शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए 1992 में भारत के यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमिशन (U.G.C.) द्वारा डॉ. पांडे को राष्ट्रीय विद्वान के रूप में चुना गया, जिससे उन्हें वैदिक ज्योतिष के क्षेत्र में गहन शोध करने का अवसर मिला।


योगदान

शोध और अकादमिक योगदान के अलावा, डॉ. पांडेय ने B.H.U. द्वारा प्रकाशित प्रतिष्ठित पंचांग (विश्व पंचांगम) में सह-संपादक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके साथ ही उन्होंने B.H.U. में स्नातक छात्रों को पढ़ाकर नई पीढ़ी के ज्योतिषियों को अपने गहन ज्ञान और शैक्षणिक दृष्टिकोण से मार्गदर्शन प्रदान किया।


उपलब्धियां

डॉ. पांडेय साइबर एस्ट्रो लिमिटेड के संस्थापक सदस्यों में से एक थे और मई 1997 में कंपनी के गठन से ही मुख्य ज्योतिषी के रूप में शामिल हुए। उन्होंने ज्योतिष टीम का नेतृत्व करते हुए उच्च गुणवत्ता वाली सेवाएं और कंटेंट प्रदान किया। 2008 में वे कंपनी के मुख्य संचालन अधिकारी बने और पूरे संगठन के संचालन और व्यवसाय की जिम्मेदारी संभाली। बाद में डॉ. पांडे साइबर मीडिया समूह की कंपनियों के शीर्ष निर्णय-निर्माण निकाय (S.F.R.M.) का हिस्सा बने। 27 वर्षों तक की लंबी सेवा के बाद उन्होंने अप्रैल 2024 में साइबर एस्ट्रो लिमिटेड से अपना रास्ता अलग कर लिया


विशेषज्ञ

वैदिक ज्योतिष के क्षेत्र में गहन शोध
वास्तु एक्सपर्ट

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!