
Astro Tips: इन 4 आदतों से बिगड़ सकता है आपका भाग्य, तुरंत छोड़ें
ज्यादातर लोग यही जानते हैं कि भाग्य केवल ग्रह-नक्षत्रों की चाल और किस्मत पर निर्भर करता है। लेकिन ज्योतिष शास्त्र की मानें तो कुछ ऐसी आदतें भी हैं जो हमारे भाग्य को प्रभावित करती है। इन आदतों का प्रभाव आपके धन, करियर, रिश्ते, स्वास्थ्य पर पड़ता है। चलिए जानते हैं कि किन आदतों से भाग्य खराब होता है?
ज्यादातर लोग यही जानते हैं कि भाग्य केवल ग्रह-नक्षत्रों की चाल और किस्मत पर निर्भर करता है। लेकिन ज्योतिष शास्त्र की मानें तो कुछ ऐसी आदतें भी हैं जो हमारे भाग्य को प्रभावित करती है। साथ ही नकारात्मक ऊर्जा का कारण बन सकती हैं। साथ ही सकारात्मक ऊर्जा को कमजोर कर देती हैं। इन आदतों का प्रभाव आपके धन, करियर, रिश्तों और स्वास्थ्य पर पड़ता है। चलिए जानते हैं कि किन आदतों से भाग्य खराब होता है।
देर से उठना
धार्मिक मान्यता के मुताबिक जो लोग देर से उठते हैं, उनका सूर्य कमजोर होता है। इससे आलस्य बढ़ता है, अवसर छूटते हैं और कॉन्फिडेंस में कमी आती है। करियर में रुकावट, प्रमोशन में देरी और बिजनेस में नुकसान इसके संकेत हो सकते हैं। सुबह जल्दी उठना न सिर्फ सेहत के लिए, बल्कि आर्थिक ग्रोथ के लिए भी बेहद जरूरी है।
दूसरों के कपड़े पहनना
ज्यादातर लोगों की आदत दूसरों के कपड़े पहनने की होती है, जिसे ज्योतिष के मुताबिक गलत माना है। शास्त्रों की मानें, तो वस्त्र हमेशा शुद्ध और पवित्र ही धारण करने चाहिए। यानी कि आप जो भी वस्त्र पहन रहे हैं उस वस्त्र में आपकी ही ऊर्जा होनी चाहिए न कि किसी अन्य की। ऐसा इसलिए क्योंकि ऊर्जा का शरीर पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है। मान्यता है कि जब हम किसी और के वस्त्र धारण करते हैं तो उन वस्त्रों में उस व्यक्ति की ऊर्जा समाहित होती है जो अच्छी और बुरी दोनों रूप में हो सकती है। जहां अच्छी ऊर्जा का आपके शरीर पर सकारात्मक असर पड़ता है वहीं, बुरी ऊर्जा नकारात्मकता को बढ़ाती है। ऐसे आपको किसी भी स्थिति में दूसरों के कपड़े पहनने से बचना चाहिए।
दांतों से नाखून चबाना
बहुत से लोगों की आदत दांतों से नाखून चबाने की होती है। ज्योतिष की मानें, तो इस आदत से आपका भाग्य भी खराब हो सकता है। वैज्ञानिक नजरिए से भी दांतों से नाखून नहीं चबाना चाहिए। कई लोग स्ट्रेस, एंग्जायटी या फिर कुछ सोचते हुए अपने नेल्स को दांतों से चबाते रहते हैं। ज्योतिष के अनुसार ऐसा करने से व्यक्ति के भीतर बेचैनी, चिड़चिड़ापन और नकारात्मक सोच बढ़ने लगती है। इन्हें दांतों से काटना या खाना आत्मविश्वास में कमी और मानसिक कमजोरियों को बढ़ाता है। इससे आपके निर्णय लेने की क्षमता कमजोर होती है और जीवन में स्थिरता की कमी आने लगती है।
बिस्तर पर बैठकर भोजन करना
ज्योतिषियों की मानें, तो बिस्तर पर बैठकर भोजन नहीं करना चाहिए। क्योंकि भोजन का मां अन्नपूर्णा से संबंध होता है। धार्मिक मान्यता के मुताबिक बिस्तर पर बैठकर खाने से कुंडली में राहु खराब होता है और इससे वास्तु दोष लगता है। बिस्तर पर बैठकर भोजन करने से शरीर में आलस्य, रोग और नकारात्मकता बढ़ती है। साथ ही दक्षिण दिशा में भी भोजन नहीं करना चाहिए।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों के पूर्णतया सत्य एवं सटीक होने का हम दावा नहीं करते हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।





