15 से 31 जुलाई तक इन राशियों को रहना होगा सतर्क, अगले 17 दिन तक रखें इन बातों का ध्यान
जुलाई के बचे हुए 17 दिनों में कुछ राशियों को सतर्क रहने की जरूरत है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय से जानें कि 15 से 31 जुलाई के बीच किन राशियों को सतर्क रहने की जरूरत है?

आधी जुलाई खत्म हो चुकी है और अब बचे हुए कुल 17 दिन कुछ राशियों के लिए अच्छे होने वाले हैं। तो वहीं कुछ लोगों को थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। 15 से 31 जुलाई के बीच ग्रहों की स्थिति का असर कुछ राशियों के स्वास्थ्य, लव लाइफ, संतान और बिजनेस पर देखने को मिल सकता है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार सिंह और कन्या समेत कुल 7 राशियों को इस दौरान सतर्क रहने की जरूरत है। ग्रहों-नक्षत्रों की बदलती स्थिति के बीच इन लोगों को जल्दबाजी में फैसले लेने से बचना है। वहीं सोच-समझकर कदम उठाना भी सही नहीं है। जानिए आखिर जुलाई के बचे हुए दिनों में किन राशियों को सतर्क रहना है।
अगले 17 दिन संभलकर रहें ये 7 राशियां-
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को 15 से 31 जुलाई के बीच अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना है। इस बीच काम का प्रेशर भी बहुत हो सकता है। ऐसे में बहुत ज्यादा थकान महसूस हो सकती है। खानपान पर पूरा ध्यान दें और अपने रूटीन को बैलेंस्ड रखें। छोटी परेशानियों को नजरअंदाज करने से बचें। हर एक चीज पर ध्यान दें। अगर स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत होती है तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
कन्या राशि
इस टाइम पीरियड में कन्या राशि वालों को भी स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। हालांकि ये बहुत बड़ी समस्या नहीं होगी लेकिन नजरअंदाज करना भी ठीक नहीं है। बदलते मौसम के हिसाब से अपने रूटीन में भी बदलाव करें। जरूर पड़ने पर रेस्ट जरूर करें। अगर पहले से कोई हेल्थ इश्यू है तो रेगुलर चेकअप में कोई लापरवाही ना करें।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों को 15 से 31 जुलाई के बीच अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। भागदौड़ और तनाव का असर कहीं ना कहीं पूरी बॉडी पर पड़ सकता है। समय पर भोजन करने की आदत डालें। नींद पर्याप्त लें। जरूरत से ज्यादा का प्रेशर अपने ऊपर ना लें। मन को शांत रखें।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों को इस दौरान अपनी फिटनेस और खानपान पर विशेष रूप से ध्यान देना है। बाहर का भोजन कम करें और अपनी बॉडी को पर्याप्त आराम दें। रेगुलर एक्सरसाइज और बैलेंस्ड रूटीन अपनाने से बेहतर महसूस होगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों को भी स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही नहीं करनी है। अगर लंबे समय से किसी बात को टाल रहे हैं तो इस दौरान उसका सॉल्यूशन निकालने की कोशिश करें। समय पर जांच और सही रूटीन अपनाने से फायदा होगा।
मिथुन राशि
15 से 31 जुलाई वाला समय मिथुन राशि वालों के लिए भी थोड़ा सावधानी बरतने वाला ही है। लव लाइफ और संतान से जुड़े मामलों में धैर्य बनाकर रखें। छोटी-छोटी बात पर नाराज ना हो। किसी भी रिश्ते में गलतफहमी ना बढ़ने दें। जल्दबाजी में कोई भी फैसला ना लें।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों को जुलाई के बचे हुए 17 दिनों में बिजनेस और संतान से जुड़े मामलों में थोड़ा संभलकर चलना है। बिजनेस में कोई बड़ा निवेश या नया फैसला लेने से पहले सोच-विचार करना ही सही होगा।। परिवार के साथ समय बिताने की कोशिश करें और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
डिस्क्लेमर- इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेखक के बारे में
Garima Singhशॉर्ट बायो:
गरिमा सिंह एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में कार्यरत हैं। वह वास्तु, अंक शास्त्र, रत्न शास्त्र, फेंगशुई और राशिफल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं।
परिचय और अनुभव
गरिमा सिंह डिजिटल मीडिया में लंबे समय से सक्रिय हैं। इस समय वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपने करियर में न्यूज, फीचर और एक्सप्लेनर कंटेंट पर काम किया है। अब वह ज्योतिष से जुड़े विषयों को सरल और व्यावहारिक तरीके से पाठकों तक पहुंचाती हैं। उनके आर्टिकल की खास बात ये है कि वह जटिल ज्योतिषीय बातों को आसान भाषा में समझाने की पूरी कोशिश करती हैं ताकि जिसे एस्ट्रोलॉजी का ए भी नहीं पता है वह भी आसान तरीके से चीजों को समझ सके और उस पर अमल कर सके।
करियर
गरिमा ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत रेडियो चैनल रेड एफएम से की। यहां पर उन्होंने रेडियो से जुड़ी बारिकियों को समझने की कोशिश की और मॉर्निंग शो को प्रोड्यूस करने के साथ-साथ कॉपी राइटिंग का भी काम संभाला। साथ में कई विज्ञापनों में वॉइस ओवर भी दिया। इसके अलावा उन्होंने डीडी न्यूज, जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में डिजिटल और टीवी पत्रकारिता को करीब से जाना और समझा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का यह अनुभव आज उनके डिजिटल राइटिंग और स्टोरीटेलिंग के तरीके को और भी प्रभावशाली बनाता है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
गरिमा ने साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स और इंग्लिश विषयों में बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन दिल्ली और जामिया मिलिया इस्लामिया से टीवी और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इस दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की। वह जामिया मिलिया इस्लामिया की गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं।
एस्ट्रोलॉजी लेखन की सोच
गरिमा का मानना है कि ज्योतिष का उद्देश्य डर पैदा करना नहीं, बल्कि लोगों को सही दिशा और सकारात्मक सोच देना होना चाहिए। उनका फोकस होता है- सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और उपयोगी कंटेंट। वह शिव पुराण और कई और शास्त्रों की जटिल कथाओं को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं। गरिमा वास्तु शास्त्र और न्यूमरोलॉजी के अलावा फेंगशुई की किताबें पढ़ती रहती हैं और वहां की उपयोगी जानकारियों को पाठकों के साथ समय-समय पर साझा करती हैं।
व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा गरिमा को गार्डनिंग, कुकिंग और टेबल टेनिस खेलना पसंद है। वह कानपुर से ताल्लुक रखती हैं और एक संतुलित जीवनशैली में विश्वास करती हैं।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise)
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न शास्त्र
फेंगशुई
हस्तरेखा शास्त्र


