Astro Tips: घर में खुद उग आई है तुलसी? जानिए किस बात का संकेत?
वास्तु शास्त्र और ज्योतिष में इसे महज एक इत्तेफाक नहीं, बल्कि भविष्य में होने वाली घटनाओं का एक बहुत ही शुभ और रहस्यमयी संकेत माना जाता है। अगर आपके घर में भी बिना बीज डाले तुलसी उग आई है, तो इसके पीछे कुछ अर्थ छिपे होते हैं जिसे जानना बेहद जरूरी है।

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बेहद पवित्र और शुभ माना जाता है। मान्यता है कि जिस घर में हरा-भरा तुलसी का पौधा होता है, वहां हमेशा सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है। ऐसे में यदि आपके घर में अचानक अपने आप तुलसी का पौधा उग आए, तो इसे एक खास आध्यात्मिक संकेत माना जाता है। वास्तु शास्त्र और ज्योतिष में इसे महज एक इत्तेफाक नहीं, बल्कि भविष्य में होने वाली घटनाओं का एक बहुत ही शुभ और रहस्यमयी संकेत माना जाता है। अगर आपके घर में भी बिना बीज डाले तुलसी उग आई है, तो इसके पीछे कुछ अर्थ छिपे होते हैं जिसे जानना बेहद जरूरी है, इसके साथ ही कुछ जरूरी नियमों का पालन करना भी बेहद जरूरी होता है।
खुशहाली का संकेत
वास्तु शास्त्र में माना जाता है कि घर में तुलसी का अपने आप उगना बेहद शुभ माना जाता है। यह इस बात का संकेत होता है कि आपके घर का वातावरण सकारात्मक और सात्विक ऊर्जा से भरपूर है। जहां तुलसी आसानी से पनपती है, वहां देवी-देवताओं की विशेष कृपा बनी रहती है। ऐसे में परिवार में सुख, शांति और खुशहाली बढ़ने की संभावना रहती है।
धन लाभ और प्रगति के योग
मान्यताओं के अनुसार, यदि घर की उत्तर या पूर्व दिशा में अचानक तुलसी उग आए तो यह आर्थिक उन्नति का संकेत माना जाता है। यह दर्शाता है कि लंबे समय से रुके कार्य पूरे हो सकते हैं और आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। व्यापार करने वालों के लिए भी इसे लाभ और सफलता का शुभ संकेत माना जाता है।
शुभ समाचार
तुलसी को सुख-समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है। यदि यह घर के आंगन या मुख्य गमले में उगती है, तो इसे परिवार में किसी शुभ कार्य के होने का संकेत माना जाता है। विवाह, संतान सुख या परिवार में प्रेम और सामंजस्य बढ़ने जैसी सकारात्मक घटनाओं की संभावना बनती है।
तुलसी के साथ उगने वाले अन्य पौधों का महत्व
कई बार तुलसी के आसपास छोटे पौधे या घास भी उग आते हैं। वास्तु के अनुसार, तुलसी के गमले को साफ-सुथरा रखना चाहिए। यदि उसके साथ दूब घास उग आए तो उसे शुभ माना जाता है, क्योंकि दूब भगवान गणेश को प्रिय है। वहीं कांटेदार या जंगली पौधों को हटाना बेहतर माना जाता है, ताकि तुलसी की सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे।
गमले में लगा दें
स्वयं आपके घर में उगे तुलसी के पौधे को एक गमले में आपको लगा देना चाहिए। इसे घर की उत्तर पूर्व दिशा में आप रख सकते हैं। साथ ही ऐसे पौधे की पूजा आपको प्रतिदिन करनी चाहिए और उसकी ढंग से देखभाव करनी चाहिए।
तुलसी से जुड़े जरूरी नियम
तुलसी को कभी भी अचानक उखाड़कर नहीं फेंकना चाहिए। यदि वह गलत जगह उग गई हो, तो उसे मिट्टी सहित सावधानी से निकालकर दूसरे गमले में लगा दें।
वास्तु के अनुसार तुलसी को दक्षिण दिशा में रखने से बचना चाहिए। इसे उत्तर, पूर्व या ईशान कोण में रखना अधिक शुभ माना जाता है।
जहां तुलसी का पौधा हो, वहां साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। उस स्थान पर जूते-चप्पल या गंदगी नहीं होनी चाहिए।
डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेखक के बारे में
Dheeraj Palसंक्षिप्त विवरण:
धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।
व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।
व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।


