Astro Tips: कर्ज से पाना चाहते हैं छुटकारा, तो आजमाएं ये ज्योतिष उपाय, धन में होगी वृद्धि
ज्योतिष के अनुसार, यदि किसी की कुंडली में ग्रहों की स्थिति ठीक नहीं होती, तो उसे बचत में कठिनाई, कर्ज बढ़ना या धन हानि जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन कर्ज से मुक्ति के कुछ ज्योतिष उपाय भी बताए गए हैं, जिनको आजमाने से कर्ज के जाल से मुक्ति मिल सकती है और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

पैसों की कमी और कर्ज आज के समय की एक गंभीर समस्या बन चुकी है। कई लोग इस परेशानी से जूझ रहे हैं और चाहकर भी जल्दी इससे बाहर नहीं निकल पाते। कई बार व्यक्ति पूरी कोशिश करता है, फिर भी कर्ज से मुक्ति नहीं मिलती। ज्योतिष के अनुसार, इसके पीछे ग्रहों की स्थिति भी एक अहम कारण हो सकती है। अगर कुंडली में ग्रह कमजोर या अशुभ स्थिति में हों, तो बचत में बाधा, कर्ज बढ़ना और धन हानि जैसी समस्याएं सामने आ सकती हैं। हालांकि, ज्योतिष में कुछ ऐसे सरल उपाय बताए गए हैं, जिन्हें अपनाकर कर्ज से राहत पाई जा सकती है और आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाया जा सकता है।
कर्ज और ग्रहों का संबंध
ज्योतिषियों के मुताबिक शनि, मंगल और राहु ग्रह का संबंध कर्ज और आर्थिक समस्याओं से होता है। इसके अलावा बृहस्पति यानी गुरु ग्रह भी इसकी वजह बनता है। इस ग्रह को धन और सफलता का कारक माना जाता है। अगर किसी जातक की कुंडली में गुरु ग्रह कमजोर है, तो उसकी आर्थिक दिक्कतें बढ़ सकती हैं। जब ये ग्रह संतुलित नहीं होते, तो व्यक्ति बेवजह खर्च करता है, कर्ज लेता है या लंबे समय तक पैसों की परेशानी झेलता है। चलिए जानते हैं कि इन ग्रहों को केसै मजबूत करें, जिससे कर्ज की समस्या से मुक्ति मिल जाए।
कर्ज से मुक्ति और धन वृद्धि के उपाय
बृहस्पति ग्रह को करें मजबूत
- अगर आप गुरु ग्रह को मजबूत करना चाहते हैं, तो हर गुरुवार पीले वस्त्र, हल्दी या चने की दाल का दान करें।
- इसके अलावा इस दिन घी का दीपक जलाएं।
- घर में सुख और समृद्धि के लिए हर गुरुवार भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूरे विधि-विधान से पूजा करें। इससे गुरु दोष का बुरा प्रभाव भी कम होगा।
- आर्थिक तंगी से निजात पाने और गुरु को मजबूत बनाने के लिए गुरुवार को विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
- अगर आपकी कुंडली में गुरु दोष है, जिसके चलते आर्थिक और निजी जिंदगी में दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं तो गुरुवार के दिन पानी में एक-दो चुटकी हल्दी मिलाकर नहाएं।
- ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः मंत्र का 108 बार रोजाना जाप करने से जीवन के कष्टों को दूर कर कुंडली में गुरु की स्थिति को सुधारा जा सकता है।
शनि ग्रह को करें मजबूत
- शनि ग्रह को मजबूत करने के लिए हर शनिवार को शनिदेव की पूजा करें और तिल के तेल का दीपक जलाएं।
- इस दिन काले तिल या लोहे की वस्तुओं का दान करें।
- साथ ही हर शनिवार गरीबों को नियमित रूप से भोजन कराएं।
- कमजोर, अशुभ या पीड़ित शनि को मजबूत करने के लिए शनि यंत्र की पूजा करें और शनि मंत्र का जाप करें लाभ मिलेगा
राहु के प्रभाव को नियंत्रित करें
- राहु के प्रभाव को कम करने के लिए हर शनिवार को नीले या भूरे रंग की वस्तुएं दान करें।
- पैसों के मामलों में ईमानदारी और पारदर्शिता रखें
- साथ ही जहां धन रखते हैं जैसे-आलमारी या तिजोरी, वाली जगहों को साफ-सुथरा रखें।
मंगल ग्रह के लिए उपाय
ज्योतिष के अनुसार मंगलवार के दिन व्रत रखना और मंगल ग्रह के मंत्रों का जप करना लाभकारी माना जाता है। इस दिन अपनी सामर्थ्य के अनुसार लाल रंग की वस्तुओं का दान करना भी शुभ होता है। ऐसा करने से कुंडली में मंगल ग्रह मजबूत होता है और हनुमान जी की कृपा प्राप्त होती है। इसके प्रभाव से नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग बनते हैं, साथ ही धीरे-धीरे कर्ज से भी राहत मिल सकती है।
डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेखक के बारे में
Dheeraj Palसंक्षिप्त विवरण
धीरज पाल एक डिटिजल पत्रकार है, जिन्हें इस क्षेत्र में 7 से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वो भारत की प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान लाइव हिंदुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का हिस्सा हैं। यहां वह ग्रह गोचर, वास्तु शास्त्र, न्यूमरोलॉजी, रत्न शास्त्र से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव
धीरज पाल डिजिटल मीडिया में उभरता एक ऐसा नाम है, जो पाठक को धर्म से जुड़ी खबरों को प्रमाणिक तौर पर और आमबोल चाल की भाषा परोसते हैं। वो ग्रह नक्षत्रों, वास्तु शास्त्र, अंक ज्योतिष,रत्न शास्त्र जैसे विषयों पर लेख लिखकर पाठक को उसकी अहमियत के बारे में बताते हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़े हैं और पिछले 4 सालों से काम कर रहे हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने समाचार, फीचर, और एक्सप्लेनर कंटेंट में काम करते हुए अब ज्योतिषीय विषयों को डिजिटल पाठकों तक पहुंचाने में विशेष पहचान बनाई है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान संस्थानों से विषयों को तत्थात्मक और प्रभावी तरीके से समझने का सलीका सीखा। यहीं से उन्हें पत्रकारिता की सीढ़ी मिली।
धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इसके बाद वो लाइव हिंदुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा बने। अब इनका एकमात्र उद्देश्य ज्योतिषीय जानकारी को रुचिगत, सरल, प्रमाणिक रूप में प्रस्तुत करना है।
व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
ग्रह और नक्षत्रों का असर
वास्तु शास्त्र
न्यूमरोलॉजी
रत्न विज्ञान


