Hindi Newsधर्म न्यूज़Astro Tips Light a oil lamp with these 6 things and you will never face a shortage of wealth and prosperity
Astro Tips: ये 6 चीजें डालकर जलाएं दीपक, नहीं रहेगी धन-धान्य की कमी!

Astro Tips: ये 6 चीजें डालकर जलाएं दीपक, नहीं रहेगी धन-धान्य की कमी!

संक्षेप:

मान्यता है कि दीपक जलाने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दीपक जलाते समय कुछ खास चीजें डालने से इसका प्रभाव और भी बढ़ जाता है। चलिए जानते हैं कि दीपक में क्या-क्या डालना शुभ होता है।

Jan 04, 2026 07:26 pm ISTDheeraj Pal लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

हिंदू धर्म में सुबह और शाम या पूजा के दौरान दीपक जलाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। दीपक को सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि दीपक जलाने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दीपक जलाते समय कुछ खास चीजें डालने से इसका प्रभाव और भी बढ़ जाता है। चलिए जानते हैं कि दीपक में क्या-क्या डालना शुभ होता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

लौंग
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक लौंग का काफी महत्व होता है। इसको धन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। दीपक में लौंग डालकर जलाने से घर में धन का आगमन होता है और आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं।

इलायची
इलायची को सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता हैष दीपक में इलायची डालकर जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और सौभाग्य में वृद्धि होती है।

केसर
हिंदू धर्म में केसर को पवित्र और शुभ माना जाता है। दीपक में केसर डालकर जलाने से घर में शांति और समृद्धि का वास होता है। साथ ही घर में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह रहता है।

चावल
हिंदू धर्म में चावल को अन्न का प्रतीक माना जाता है। दीपक में चावल के कुछ दाने डालकर जलाने से घर में अन्न की कमी नहीं होती है और बरकत बनी रहती है।

हल्दी
दीपक जलाते वक्त हल्दी भी डाल सकते हैं। हल्दी को शुभ और पवित्र माना जाता है। मान्यता है कि दीपक में हल्दी डालकर जलाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

तिल का तेल
तिल के तेल को शुभ और पवित्र माना जाता है। दीपक में तिल का तेल डालकर जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और बरकत बनी रहती है।

ध्यान रखें ये बातें

ध्यान रखें कि दीपक हमेशा साफ और स्वच्छ जगह पर ही जलाना चाहिए।

दीपक को हमेशा शाम के समय ही जलाना चाहिए।

दीपक को घर के मुख्य द्वार पर या पूजा घर में जलाना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों के पूर्णतया सत्य एवं सटीक होने का हम दावा नहीं करते हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें:इस मूलांक के लोग होते हैं बुद्धिमान और सफल बिजनेसमैन, पर प्यार में खाते हैं धोखा
ये भी पढ़ें:अंक राशिफल: 1 से 9 मूलांक वालों का 5 जनवरी का दिन कैसा रहेगा?
ये भी पढ़ें:हनुमान जी को नवनिधि के दाता क्यों कहा जाता है? जानिए इस सिद्धि का महत्व
Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal
डिजिटल जर्नलिजम में करीब 6 साल का अनुभव। एजुकेशन, स्पोर्ट्स, टेक-ऑटो और धर्म बीट पर मजबूत पकड़ है। यूट्यूब कंटेंट प्रोड्यूसर व रिपोर्टिंग का भी अनुभव। हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रैजुएट हैं। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!