Hindi Newsधर्म न्यूज़Astro Tips Keeping the bedroom and bathroom clean strengthens these planets know benefits
बेडरूम और बाथरूम को रखते हैं गंदा, तो ये ग्रह हो जाते हैं उग्र, टेंशन, रोग, जानें और क्या-क्या होता है?

बेडरूम और बाथरूम को रखते हैं गंदा, तो ये ग्रह हो जाते हैं उग्र, टेंशन, रोग, जानें और क्या-क्या होता है?

संक्षेप:

Astro Tips: घर की साफ-सफाई स्वास्थ्य और संपन्नता से जुड़ा होता है। साथ ही घर का हर हिस्सा किसी ना किसी ग्रह से जुड़ा हुआ है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक बेडरूम और बाथरूम को साफ रखने से कौन से ग्रह मजबूत होते हैं।

Dec 10, 2025 12:01 pm ISTDheeraj Pal लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सनातम धर्म में घर को साफ-सुथरा रखने का काफी महत्व होता है। ज्योतिष और वास्तु के मुताबिक मां लक्ष्मी उसी घर में टिकती हैं, जहां साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखा गया है। घर की साफ-सफाई स्वास्थ्य और संपन्नता से जुड़ा होता है। साथ ही घर का हर हिस्सा किसी ना किसी ग्रह से जुड़ा हुआ है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक बेडरूम और बाथरूम को साफ रखने से कौन से ग्रह मजबूत होते हैं। क्योंकि घर में इन दोनों जगहों का सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बेडरूम किस ग्रह से संबंधित है?
बेडरूम और बाथरूम को विशेष रूप से साफ रखने की सलाह दी जाती है। क्योंकि इनका संबंध विशेष रूप से मन, भावनाओं, वैवाहिक जीवन और मानसिक शांति से होता है। सबसे पहले बेडरूम यानी शयनकक्ष की बात करें, तो यह स्थान चंद्रमा, शुक्र और राहु ग्रह जुड़ा होता है। ऐसे में यदि आप बेडरूम को साफ-सुथरा रखते हैं, तो इससे चंद्रमा मजबूत होता है। अगर आपका चंद्रमा मजबूत है, तो इससे भावनाएं, नींद, मानसिक शांति और भावनात्मक स्थिरता बढ़ती है।

बेडरूम का संबंध शुक्र ग्रह से है। शुक्र ग्रह प्रेम, सौंदर्य और लग्जरी का प्रतीक है। ऐसे में बेडरूम को साफ रखन से शुक्र भी मजबूत होता है, जिससे प्रेम, सौंदर्य, वैवाहिक सुख और वैवाहिक संबंधों को मधुर होते हैं। अगर आप इसे गंदा रखते हैं, तो राहु का दुष्प्रभाव बढ़ जाता है, जिससे भ्रम, नकारात्मक ऊर्जा और राहु दोष बढ़ता है। इस कारण अनिद्रा और तनाव हो सकता है।

बाथरूम से जुड़े ग्रह
वास्तु शास्त्र की मानें, तो बाथरूम घर की समग्र ऊर्जा को प्रभावित करने वाला एक शक्तिशाली स्थान होता है। यह वह जगह है जहां घर की नकारात्मक ऊर्जा एकत्रित होती है। ऐसे में इसका साफ-सुथरा रहना बेहद जरूरी है। वहीं, इस स्थान का संबंध शनि, केतु और मंगल ग्रह से है। जाहिर है कि यहां गंदगी होने से शनि का दुष्प्रभाव बढ़ेगा। इससे कर्म बाधा, मानसिक तनाव और रोग हो सकते हैं। बाथरूम के गंदा होने से राहु और केतु भी प्रभावित होते हैं, जो गुप्त रोग, त्वचा रोग और मानसिक भ्रम को जन्म देता है। बाथरूम का गंदा रहना मंगल दोष को भी जन्म दे सकता है। इसलिए, बाथरूम को प्रकाशमान और सूखा रखना इन ग्रहों को शांत करता है।

ये भी पढ़ें:साल 2026 में शनि की साढ़ेसाती वाली 3 राशियों के लिए शनि क्या बदलाव लाएंगे?

जरूर करें ये उपाय

ऐसे में जातक बेडरूम और बाथरूम से जुड़े कुछ ज्योतिष उपाय जरूर करने चाहिए। पहला उपाय है कि बेडरूम में हल्के रंग, सुगंध और संतुलित रोशनी रखें। इसे चंद्र और शुक्र को बल मिलेगा। वहीं, बाथरूम में नियमित सफाई रखें, नीम या कपूर जल रखें और व्यवस्था बनाए रखें। इससे शनि और केतु शांत होंगे।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal
डिजिटल जर्नलिजम में करीब 6 साल का अनुभव। एजुकेशन, स्पोर्ट्स, टेक-ऑटो और धर्म बीट पर मजबूत पकड़ है। यूट्यूब कंटेंट प्रोड्यूसर व रिपोर्टिंग का भी अनुभव। हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रैजुएट हैं। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!