Astro Tips: घर में चाहते हैं सुख और समृद्धि, तो आजमाएं दालचीनी से जुड़े ये उपाय
ज्योतिष शास्त्र या वास्तु शास्त्र में कई मसालों का जिक्र मिलता है, जिसका संबंध सुख और समृद्धि से जुड़ा हुआ होता है। इन्हीं में से एक मसाला है दालचीनी। इस मसाले का इस्तेमाल सिर्फ स्वाद के लिए नहीं, बल्कि ऊर्जा और माहौल बदलने के लिए भी किया जा सकता है।

ज्योतिष शास्त्र या वास्तु शास्त्र में कई मसालों का जिक्र मिलता है, जिसका संबंध सुख और समृद्धि से जुड़ा हुआ होता है। इन्हीं में से एक मसाला है दालचीनी। इस मसाले का इस्तेमाल सिर्फ स्वाद के लिए नहीं, बल्कि ऊर्जा और माहौल बदलने के लिए भी किया जा सकता है। साथ ही इसका इस्तेमाल नकारात्मकता और बुरी नजर को दूर करने के लिए किया जाता रहा है। आज हम आपको दालचीनी से जुड़े कुछ उपाय बताएंगे, जिन्हें आजमाने से घर में सकरात्मकता का माहौल छा जाता है।
दालचीनी का महत्व
दालचीनी का स्वाद मीठा, बनावट कठोर और इसकी प्रकृति गर्म होती है। इसकी ऊर्जावान और अग्नि तत्व से जुड़ी शक्ति नकारात्मकता को खत्म कर घर में समृद्धि लाने में सहायक मानी जाती है। चीनी परंपराओं और फेंगशुई में इसे रुकी हुई ऊर्जा (ची) को शुद्ध करने वाला माना गया है, जो घर में संतुलन और सुरक्षा लाती है। मान्यता है कि दालचीनी की खुशबू इतनी तेज और प्रभावशाली होती है कि ये आसपास की नकारात्मकता को खींच लेती है।
दालचीनी पाउडर के उपाय
इससे जुड़े उपाय की बात करें, तो आप इसका पाउडर बना लें। इस पाउडर का इस्तेमाल अलग-अलग तरीके से कर सकते हैं। आप एक छोटा सा दीया लें और उसमें थोड़ा दालचीनी पाउडर डालें। फिर इसे घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में रख दें। यह दिशा आग और ऊर्जा की मानी जाती है, जहां दालचीनी रखने से नकारात्मक ताकतें दूर होती हैं। साथ ही घर में सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इस उपाय से धन भी आकर्षित होता है।
कपूर संग इस्तेमाल
यदि पाउडर बना रहे हैं तो तीन दालचीनी की लकड़ियों को हल्का पीस लें। फिर इसके पाउडर को आप जलते हुए कपूर में डाल दें। इसके बाद आप इससे पूरे घर को शुद्ध करें और मन में कहते रहें कि नकारात्मकता दूर हो, सकारात्मकता का आगमन हो। यह उपाय हर सप्ताह सोमवार या शुक्रवार को करें। मुख्य दरवाजे से शुरू करके घर के अंदर के कमरों तक जाएं। ताकि इसका धुंआ पूरे घर में फैल जाए।
मुख्य द्वार पर छिड़काव करें
इसके अलावा आप शनिवार या पूर्णिमा के दिन थोड़ा दालचीनी पाउडर लें। फिर इसे पानी में मिलाकर घर के मुख्य द्वार पर छिड़क दें। इसे बाद में पोछा न लगाएं। इससे बाहर से आने वाली बुरी शक्तियों पर रोक लग जाती है।
सुख समृद्धि के लिए उपाय
अगर आप चाहते हैं कि घर में सकारात्मक ऊर्जाओं का संचार हो, तो एक कटोरी में थोड़ा दालचीनी पाउडर डालकर अपने ड्रॉइंग रूम की किसी कोने में रखें। यह ऊर्जा को संतुलित करता है और मेहमानों पर भी अच्छा प्रभाव डालता है। इसके लोगों की खूब तरक्की भी होती है और रिश्तों में मजबूती भी मिलती है।
डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियों के पूर्णतया सत्य एवं सटीक होने का हम दावा नहीं करते हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेखक के बारे में
Dheeraj Palसंक्षिप्त विवरण
धीरज पाल एक डिटिजल पत्रकार है, जिन्हें इस क्षेत्र में 7 से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वो भारत की प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान लाइव हिंदुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का हिस्सा हैं। यहां वह ग्रह गोचर, वास्तु शास्त्र, न्यूमरोलॉजी, रत्न शास्त्र से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव
धीरज पाल डिजिटल मीडिया में उभरता एक ऐसा नाम है, जो पाठक को धर्म से जुड़ी खबरों को प्रमाणिक तौर पर और आमबोल चाल की भाषा परोसते हैं। वो ग्रह नक्षत्रों, वास्तु शास्त्र, अंक ज्योतिष,रत्न शास्त्र जैसे विषयों पर लेख लिखकर पाठक को उसकी अहमियत के बारे में बताते हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़े हैं और पिछले 4 सालों से काम कर रहे हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने समाचार, फीचर, और एक्सप्लेनर कंटेंट में काम करते हुए अब ज्योतिषीय विषयों को डिजिटल पाठकों तक पहुंचाने में विशेष पहचान बनाई है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान संस्थानों से विषयों को तत्थात्मक और प्रभावी तरीके से समझने का सलीका सीखा। यहीं से उन्हें पत्रकारिता की सीढ़ी मिली।
धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इसके बाद वो लाइव हिंदुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा बने। अब इनका एकमात्र उद्देश्य ज्योतिषीय जानकारी को रुचिगत, सरल, प्रमाणिक रूप में प्रस्तुत करना है।
व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
ग्रह और नक्षत्रों का असर
वास्तु शास्त्र
न्यूमरोलॉजी
रत्न विज्ञान



