Astro Tips: घर में हावी हो गई है नेगेटिव एनर्जी, तो आजमाएं किचन से जुड़े ये उपाय, बढ़ेगी सुख-समृद्धि

Apr 10, 2026 04:15 pm ISTDheeraj Pal लाइव हिन्दुस्तान
share

ज्योतिष के अनुसार, किचन में मौजूद कुछ मसाले जैसे इलायची और लौंग न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाते हैं, बल्कि इनका आध्यात्मिक महत्व भी होता है। माना जाता है कि इनसे जुड़े आसान उपाय अपनाने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

Astro Tips: घर में हावी हो गई है नेगेटिव एनर्जी, तो आजमाएं किचन से जुड़े ये उपाय, बढ़ेगी सुख-समृद्धि

ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में किचन को घर का एक बेहद महत्वपूर्ण स्थान माना गया है। मान्यता है कि यहां मां अन्नपूर्णा का वास होता है, इसलिए इसकी साफ-सफाई और यहां रखी चीजों का विशेष ध्यान रखना जरूरी होता है। ज्योतिष के अनुसार, किचन में मौजूद कुछ मसाले जैसे इलायची और लौंग न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाते हैं, बल्कि इनका आध्यात्मिक महत्व भी होता है। माना जाता है कि इनसे जुड़े आसान उपाय अपनाने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

लौंग से जुड़े का उपाय

1. नजर दोष से बचने के लिए नौ लौंग का उपयोग काफी प्रचलित। कई मान्यताओं में 9 अंक को आध्यात्मिक और शक्तिशाली माना जाता है। लोग मानते हैं कि पर्स में नौ लौंग रखने या लाल कपड़े में बांधकर रखने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सुरक्षा बनी रहती है।

2. यदि आप आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं, तो मां लक्ष्मी की पूजा में कुछ सरल उपाय अपनाए जा सकते हैं। प्रतिदिन पूजा के समय उन्हें दो लौंग और गुलाब का फूल अर्पित करें। अगर रोज ऐसा करना संभव न हो, तो शुक्रवार के दिन 5 लौंग और 5 कौड़ियां लाल कपड़े में बांधकर मां लक्ष्मी को समर्पित करें। इसके बाद विधि-विधान से उनकी पूजा करें और मन ही मन अपनी समस्या प्रकट करें। पूजा पूर्ण होने पर उस लाल कपड़े को तिजोरी या धन रखने के स्थान पर रख दें। मान्यता है कि ऐसा करने से धीरे-धीरे आर्थिक परेशानियां कम होने लगती हैं और घर में समृद्धि का आगमन होता है।

इलायची से जुड़ी मान्यताएं

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इलायची का संबंध शुक्र ग्रह से जोड़ा जाता है। शुक्र और माता लक्ष्मी की कृपा होने से व्यक्ति को जीवन में धन, वैभव और हर तरह की सुख-समृद्धि मिलती है। करियर में सफलता पाने के लिए इलायची के कुछ विशेष उपाय बहुत कारगर माने गए हैं। मान्यता है कि जेब में 1-2 इलायची रखने से धन और सौभाग्य आकर्षित होता है।

दूसरा उपाय यह है कि एक लोटा जल लेकर इसमें 2 बड़ी इलायची डालकर इस पानी को आधा होने तक उबालें। इस पानी को नहाने वाले पानी में डालकर इससे स्नान करें। ऐसा करने से आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का वास होगा और आर्थिक मजबूती आएगी।

काली मिर्च से जुड़े उपाय

काली मिर्च को भी नकारात्मक ऊर्जा और बुरी नजर से बचाने वाला माना जाता है। मान्यता है कि इसे अपने पास रखने से व्यक्ति की ऊर्जा सुरक्षित रहती है और नकारात्मक प्रभाव कम होता है।

नमक से जुड़े उपाय

किचन में नमक जरूर होता है। शास्त्रों में घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर रखने के लिए कई टोटके बताए गए हैं। इन्हीं में से एक है नमक का टोटका, इसके लिए थोड़े समुद्री नमक को एक साफ वस्त्र में बांधकर पोटली बना लें। अब इसे अपने घर के मुख्य द्वार पर बांध दें। इस टोटके को करने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और घर के आसपास से नकारात्मक शक्तियां भी दूर रहती हैं।

डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal

संक्षिप्त विवरण
धीरज पाल एक डिटिजल पत्रकार है, जिन्हें इस क्षेत्र में 7 से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वो भारत की प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान लाइव हिंदुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का हिस्सा हैं। यहां वह ग्रह गोचर, वास्तु शास्त्र, न्यूमरोलॉजी, रत्न शास्त्र से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव

धीरज पाल डिजिटल मीडिया में उभरता एक ऐसा नाम है, जो पाठक को धर्म से जुड़ी खबरों को प्रमाणिक तौर पर और आमबोल चाल की भाषा परोसते हैं। वो ग्रह नक्षत्रों, वास्तु शास्त्र, अंक ज्योतिष,रत्न शास्त्र जैसे विषयों पर लेख लिखकर पाठक को उसकी अहमियत के बारे में बताते हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़े हैं और पिछले 4 सालों से काम कर रहे हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने समाचार, फीचर, और एक्सप्लेनर कंटेंट में काम करते हुए अब ज्योतिषीय विषयों को डिजिटल पाठकों तक पहुंचाने में विशेष पहचान बनाई है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान संस्थानों से विषयों को तत्थात्मक और प्रभावी तरीके से समझने का सलीका सीखा। यहीं से उन्हें पत्रकारिता की सीढ़ी मिली।

धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इसके बाद वो लाइव हिंदुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा बने। अब इनका एकमात्र उद्देश्य ज्योतिषीय जानकारी को रुचिगत, सरल, प्रमाणिक रूप में प्रस्तुत करना है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
ग्रह और नक्षत्रों का असर
वास्तु शास्त्र
न्यूमरोलॉजी
रत्न विज्ञान

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!