Astro Tips: ज्योतिष के अनुसार अपनी ये 10 बातें कभी किसी को नहीं बतानी चाहिए
Astro Tips: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति को कुछ बातें हमेशा गोपनीय रखनी चाहिए। इन बातों को किसी के साथ शेयर करने से आर्थिक और मानसिक रूप से नुकसान पहुंच सकता है। जानें किन बातों को किसी को नहीं बताना चाहिए।

10 things never share with anyone according to astrology: ज्योतिष शास्त्र में वर्णित है कि व्यक्ति को अपनी कुछ बातों को हमेशा गुप्त रखना चाहिए। इन बातों को दूसरों के साथ शेयर करने से नुकसान हो सकता है और मान-प्रतिष्ठा पर आंच आ सकती है। ये बातें किसी को बताने से व्यक्तित्व पर बुरा प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष कहता है कि बहुत ज्यादा किसी के साथ निजी जानकारी साझा करने से नकारात्मकता जलन या बेवजह की अड़चनें आ सकती हैं। आइए जानते हैं ज्योतिष अनुसार किन 10 बातों को किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहिए।
1. बीमारी:
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति को अपनी बीमारी और कमजोरी हर किसी को नहीं बतानी चाहिए। जिनसे आप दवा लेते हैं जैसे कि डॉक्टर। यह बात अपने परिवार के उन सदस्यों को बताएं जो आपकी देखभाल करते हैं। कहते हैं कि व्यक्ति जो दवा खाता है, उसे भी किसी को नहीं बताना चाहिए। कहा जाता है कि ऐसा करने से दवाओं का प्रभाव कम हो सकता है।
2. आयु:
ज्योतिष के अनुसार, व्यक्ति को हर समय अपनी आयु का गुणगान नहीं करना चाहिए। कुछ व्यक्ति हमेशा अपनी आयु बताते रहते हैं कि अब मैं इतने वर्ष का हो गया। ज्योतिष में इसे अशुभ माना जाता है। ज्योतिष कहता है कि अगर कोई व्यक्ति आपकी आयु का अंदाजा लगा रहा है, तो उसे लगाने देना चाहिए। अपनी सही आयु सिर्फ उसे ही बताना चाहिए जिसका जानना जरूरी हो।
3. आर्थिक स्थिति:
ज्योतिष कहता है कि व्यक्ति को अपनी आर्थिक स्थिति के बारे में हर किसी को नहीं बताना चाहिए। अगर आपको धन का नुकसान हो रहा है या मुनाफा हो रहा है, यह दोनों ही परिस्थितियां आपको हर किसी से छिपाकर रखनी चाहिए। अगर आप किसी को अपनी गरीबी बताते हैं तो आप उसकी नजरों से गिर सकते हैं। अगर आप अपनी किसी के साथ अमीरी साझा करते हैं, तो आपको नजर लग सकती है। दोनों स्थितियों में आपको नुकसान हो सकता है।
5. अपने घर की बुराई:
ज्योतिष के अनुसार, व्यक्ति को कभी भी अपने घर के सदस्यों की बुराई नहीं करनी चाहिए। इसे हमेशा ठीक करने की कोशिश करनी चाहिए, लेकिन सार्वजनिक रूप से बताना नहीं चाहिए।
6. गुरु मंत्र:
ज्योतिष कहता है कि अगर कोई व्यक्ति मंत्र जप या साधना करता है, तो उसे कभी भी किसी भी स्थिति में दूसरे को नहीं बताना चाहिए। यह सिर्फ अपने गुरु के साथ ही साझा किया जाता है। मंत्र जप और साधना हमेशा छिपाकर ही करनी चाहिए।
7. अपने लक्ष्य:
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति को दूसरों के साथ अपने लक्ष्यों को शेयर नहीं करना चाहिए। अपने लक्ष्यों को पूरा करने से पहले ही उनके बारे में दूसरों को बताने से नकारात्मक ऊर्जा आ सकती है। ऐसा हो सकता है कि आपके लक्ष्य पर दूसरों का बेकार में ही ध्यान आकर्षित हो। चाहे करियर में कोई बदलाव हो, किसी नए काम की शुरुआत हो या जीवन का कोई अहम बदलाव। आपको यह बात तब तक किसी को नहीं बताना चाहिए, जब तक यह पूरी ना हो जाए।
8. दान:
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति को कभी भी अपने दान को किसी के साथ नहीं शेयर करना चाहिए। कहा जाता है कि अगर किए दान को व्यक्ति किसी को बता देता है या शेयर कर देता है तो उस दान का फल नष्ट हो जाता है। इसलिए दान को हमेशा गुप्त ही रखना चाहिए।
9. अपमान:
ज्योतिष के अनुसार, व्यक्ति को कभी भी अपने अपमान के बारे में नहीं बताना चाहिए। अपमान की चर्चा करने या सोचने से व्यक्ति मानसिक रूप से कमजोर महसूस कर सकता है। गीता के 12वें अध्याय के 16वें श्लोक में वर्णित है कि व्यक्ति को अपनी सारी व्यथाओं को भूल जाना चाहिए। व्यथाओं की कभी भी चर्चा नहीं करना चाहिए। व्यथा ही अपमान है।
10. कमजोरी:
ज्योतिष के अनुसार, व्यक्ति को कभी भी किसी के साथ अपनी कमजोरी नहीं शेयर नहीं करनी चाहिए। अगर आप किसी को कमजोरी बता देते हैं, तो समय आने पर वह व्यक्ति इस बात का फायदा उठा सकता है और आपको नुकसान पहुंचा सकता है।


