18 अक्टूबर की सुबह 8:29 बजे से अष्टमी तिथि शुरू, कन्या पूजन-व्रत पारण का सही समय करें नोट

लाइव हिन्दुस्तान
share

Durga Ashtami 2026 Kanya Pujan Time : दुर्गा अष्टमी का व्रत 18 या 19 अक्टूबर को रखा जाए? ये सवाल कई लोगों को कन्फ्यूजन कर रहा है। जानें अष्टमी के व्रत के कन्या पूजन के लिए शुभ मुहूर्त क्या है और व्रत का पारण कितने बजे करना है?

Durga Ashtami 2026 Kanya Pujan Time
18 अक्टूबर की सुबह 8:29 बजे से अष्टमी तिथि शुरू, कन्या पूजन-व्रत पारण का सही समय करें नोट

Ashtami Vrat Shubh Muhurat Paran Time 2026 : इस साल शारदीय नवरात्रि की अष्टमी और नवमी की तारीख और शुभ मुहूर्त को लेकर लोगों के बीच काफी कन्फ्यूजन देखा जा रहा है। कई लोग 18 अक्टूबर को अष्टमी का व्रत रख रहे हैं तो वहीं कई लोग कन्या पूजन के साथ-साथ व्रत के पारण के समय को लेकर कन्फ्यूजन में हैं। इस बार अष्टमी तिथि की शुरुआत 18 अक्टूबर की सुबह से है और इसका समापन अगले दिन 19 अक्टूबर को होना है।

ऐसे में अष्टमी का व्रत कब रखा जाए और कन्या पूजन किस दिन किया जाए और पारण के लिए किस दिन को चुनें और इसके लिए सही समय क्या है ये जानना जरूरी है ताकि कन्फ्यूजन दूर हो। पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार जानें अष्टमी की पूजा की सटीक तारीख और कन्या पूजन का शुभ समय क्या है?

अष्टमी तिथि की शुरुआत और समापन समय

पंचांग के हिसाब से दुर्गा अष्टमी की तिथि की शुरुआत 18 अक्टूबर की सुबह 8 बजकर 29 मिनट से हो रही है। वहीं इस तिथि का समापन 19 अक्टूबर की सुबह 10 बजकर 51 मिनट पर होगी।

अष्टमी-नवमी पूजा का सही समय

अष्टमी तिथि का समापन 19 अक्टूबर को हो रहा है तो ऐसे में संधि पूजा का शुभ मुहूर्त इसी तारीख की सुबह 10:27 बजे से लेकर 11:15 बजे तक रहेगा। यहां पर ध्यान रखें कि संधि पूजा के लिए अष्टमी तिथि के आखिरी 24 मिनट और नवमी तिथि के शुरुआती 24 मिनट शामिल होते हैं।

कन्या पूजन कब करें 18 या 19 अक्टूबर को?

कन्या पूजन के लिए अभिजीत मुहूर्त और अमृक काल समय को चुनना सबसे अच्छा होगा। अभिजीत मुहूर्त का समय सुबह 11: 49 बजे से लेकर दोपहर में 12:34 बजे तक है। वहीं अमृत काल सुबह 8:49 बजे से शुरू होकर सुबह 10:32 बजे तक है।

अष्टमी व्रत के लिए पारण का सही समय

पारण अगली सुबह यानी 19 अक्टूबर के दिन किया जाएगा। इस दिन सोमवार है। पंडित जी के अनुसार अष्टमी का व्रत 18 अक्टूबर की सूर्योदय से लेकर 19 अक्टूबर की सूर्योदय तक रखना सबसे शुभ होगा। हालांकि अष्टमी तिथि के समापन का समय 19 अक्टूबर की सुबह 10:51 बजे हैं। ऐसे में पारण इस समय के बाद करना ही शुभ रहेगा। इसके बाद नवमी तिथि की शुरुआत हो जाएगी।

दुर्गा अष्टमी 2026 व्रत की तारीख शुभ मुहूर्त पारण का समय

कन्या पूजन में ना करें ये गलतियां

अगर आप कन्या पूजन कर रहे हैं तो इस दौरान कुछ विशेष चीजों का ध्यान रखें। कन्या पूजन के लिए 2 से 10 साल की कन्याओं को घर बुलाएं। इसके साथ ही एक छोटे लड़के को भी बुलाएं जिसे कई जगह पर लांगुरिया भी कहा जाता है। आसन पर बिठाने से पहले सभी लोगों के पैर साफ करें। इसके बाद तिलक लगाएं। आसन पर बिठाने के बाद सबके लिए हलवा, पूरी और चने का भोग लगाएं। इसके बाद कन्याओं और लांगुरिया को अपनी श्रद्धा के हिसाब से भेंट दें और उनका आशीर्वाद लेते हुए उन्हें सम्मान के साथ विदा करें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Garima Singh

लेखक के बारे में

Garima Singh

शॉर्ट बायो: गरिमा सिंह एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में कार्यरत हैं। वह वास्तु, अंक शास्त्र, रत्न शास्त्र, फेंगशुई और राशिफल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं।

परिचय और अनुभव
गरिमा सिंह डिजिटल मीडिया में लंबे समय से सक्रिय हैं। इस समय वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपने करियर में न्यूज, फीचर और एक्सप्लेनर कंटेंट पर काम किया है। अब वह ज्योतिष से जुड़े विषयों को सरल और व्यावहारिक तरीके से पाठकों तक पहुंचाती हैं। उनके आर्टिकल की खास बात ये है कि वह जटिल ज्योतिषीय बातों को आसान भाषा में समझाने की पूरी कोशिश करती हैं ताकि जिसे एस्ट्रोलॉजी का ए भी नहीं पता है वह भी आसान तरीके से चीजों को समझ सके और उस पर अमल कर सके।

करियर
गरिमा ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत रेडियो चैनल रेड एफएम से की। यहां पर उन्होंने रेडियो से जुड़ी बारिकियों को समझने की कोशिश की और मॉर्निंग शो को प्रोड्यूस करने के साथ-साथ कॉपी राइटिंग का भी काम संभाला। साथ में कई विज्ञापनों में वॉइस ओवर भी दिया। इसके अलावा उन्होंने डीडी न्यूज, जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में डिजिटल और टीवी पत्रकारिता को करीब से जाना और समझा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का यह अनुभव आज उनके डिजिटल राइटिंग और स्टोरीटेलिंग के तरीके को और भी प्रभावशाली बनाता है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
गरिमा ने साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स और इंग्लिश विषयों में बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन दिल्ली और जामिया मिलिया इस्लामिया से टीवी और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इस दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की। वह जामिया मिलिया इस्लामिया की गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन की सोच
गरिमा का मानना है कि ज्योतिष का उद्देश्य डर पैदा करना नहीं, बल्कि लोगों को सही दिशा और सकारात्मक सोच देना होना चाहिए। उनका फोकस होता है- सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और उपयोगी कंटेंट। वह शिव पुराण और कई और शास्त्रों की जटिल कथाओं को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं। गरिमा वास्तु शास्त्र और न्यूमरोलॉजी के अलावा फेंगशुई की किताबें पढ़ती रहती हैं और वहां की उपयोगी जानकारियों को पाठकों के साथ समय-समय पर साझा करती हैं।

व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा गरिमा को गार्डनिंग, कुकिंग और टेबल टेनिस खेलना पसंद है। वह कानपुर से ताल्लुक रखती हैं और एक संतुलित जीवनशैली में विश्वास करती हैं।

विशेषज्ञता (Areas of Expertise)
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न शास्त्र
फेंगशुई
हस्तरेखा शास्त्र

और पढ़ें
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़18 अक्टूबर की सुबह से अष्टमी तिथि शुरू, नोट करें कन्या पूजन-व्रत पारण का सही समय