Hindi Newsधर्म न्यूज़Aries Horoscope Today 6 January 2026 aaj ka mesh rashi ka rashifal daily future predictions
मेष राशिफल 6 जनवरी: मेष राशि वाले प्यार में रखें धैर्य, नौकरी और पैसों को लेकर रहें सतर्क

मेष राशिफल 6 जनवरी: मेष राशि वाले प्यार में रखें धैर्य, नौकरी और पैसों को लेकर रहें सतर्क

संक्षेप:

Aaj ka Mesh Rashi Ka Rashifal, Aries Horoscope 6 January 2026: राशि चक्र की यह पहली राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा मेष राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि मेष मानी जाती है। मेष राशि वालों को आज रिश्ते में खुलकर बात करनी होगी।

Jan 05, 2026 08:38 pm ISTYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

Aries Horoscope Today 6 January 2026, Aaj ka Mesh Rashifal, मेष राशिफल: मेष राशि वालों को आज रिश्ते में खुलकर बात करनी होगी और अपने पार्टनर के प्रति समझदारी दिखानी होगी। ऑफिस में माहौल थोड़ा उलझा हुआ रह सकता है, लेकिन अगर धैर्य रखोगे तो हालात संभल जाएंगे। पैसों के मामले में सावधानी जरूरी है और सेहत को भी नजरअंदाज न करें। प्यार के मामले में आज धैर्य और समझदारी से काम लेने की जरूरत है। अगर कोई पुरानी बात या गलतफहमी चल रही है, तो उसे शांति से सुलझाने की कोशिश करें। जीवन सामान्य रूप से ठीक रहेगा। ऑफिस में आलोचना झेलनी पड़ सकती है, लेकिन उनसे सीखकर आगे बढ़ना जरूरी होगा। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी और सेहत को लेकर कोई बड़ी परेशानी नहीं दिखती।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मेष राशि का लव राशिफल: आज रिश्ते में संयम रखना बहुत जरूरी है। किसी पुरानी बात या बातचीत में कही गई किसी लाइन को लेकर विवाद हो सकता है। आपका पार्टनर किसी बात को गलत तरीके से समझकर बहस शुरू कर सकता है, जिससे आने वाले दिनों में तनाव बढ़ सकता है। ऐसे में शब्दों का चयन सोच-समझकर करें और बात को बिगड़ने न दें। कुछ लोगों की जिंदगी में पुराने प्रेमी की एंट्री भी हो सकती है, जिससे मामला और उलझ सकता है।

ये भी पढ़ें:सकट चौथ के दिन जरूर करें भगवान गणेश की ये आरती

मेष राशि का करियर राशिफल: आज कामकाज में ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। ऑफिस में काम की गति और राजनीति को लेकर तनाव रह सकता है। सीनियर आपकी परफॉर्मेंस को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया दे सकते हैं। क्लाइंट्स से बातचीत में भी सावधानी जरूरी होगी। आईटी, बैंकिंग, फाइनेंस, मीडिया, सेल्स या विज्ञापन से जुड़े लोगों के लिए दिन थोड़ा मुश्किल रह सकता है। दिन का दूसरा हिस्सा जॉब इंटरव्यू देने के लिए ठीक रहेगा। बिजनेस करने वालों को नई पार्टनरशिप के मौके मिल सकते हैं, लेकिन विदेश से जुड़ा निवेश सोच-समझकर करें।

ये भी पढ़ें:सकट चौथ पर बन रहे हैं 4 शुभ योग, इस तरह करें पूजा तो मिलेगा पूरा फल

मेष राशि का आर्थिक राशिफल: आज पैसा आ सकता है, लेकिन खर्चों पर कंट्रोल रखना बहुत जरूरी है। किसी दोस्त या भाई-बहन से आर्थिक मदद लेनी पड़ सकती है। कुछ महिलाएं इलेक्ट्रॉनिक सामान या गहनों की खरीदारी कर सकती हैं। परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर विवाद भी हो सकता है। शेयर बाजार में निवेश के लिए दिन ठीक है। व्यापारियों और कारोबारियों को अलग-अलग जगहों से आर्थिक सहयोग मिल सकता है।

ये भी पढ़ें:सूर्य, बुध और शुक्र मकर राशि में करेंगे प्रवेश, इन राशियों को होगा जबरदस्त फायदा

मेष राशि का स्वास्थ्य राशिफल: आज दिन की शुरुआत हल्की एक्सरसाइज से करें। दोस्तों के साथ समय बिताने से मानसिक तनाव कम होगा। कुछ महिलाओं को मुंह या दांत से जुड़ी परेशानी हो सकती है। आंखों या नजर से जुड़ी दिक्कत भी हो सकती है। पाचन तंत्र कमजोर रह सकता है, इसलिए खाने-पीने में सावधानी रखें। यात्रा करने वालों को खास तौर पर डाइट पर कंट्रोल रखना चाहिए।

डॉ. जे.एन. पांडेय

वैदिक ज्योतिष एवं वास्तुविशेषज्ञ

ई-मेल: djnpandey@gmail.com

फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)

Yogesh Joshi

लेखक के बारे में

Yogesh Joshi
योगेश जोशी हिंदुस्तान डिजिटल में सीनियर कंटेंट प्रड्यूसर हैं। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के मेहला गांव के रहने वाले हैं। पिछले छह सालों से पत्रकरिता कर रहे हैं। एनआरएआई स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेश से जर्नलिज्म में स्नातक किया और उसके बाद 'अमर उजाला डिजिटल' से अपने करियर की शुरुआत की, जहां धर्म और अध्यात्म सेक्शन में काम किया।लाइव हिंदुस्तान में ज्योतिष और धर्म- अध्यात्म से जुड़ी हुई खबरें कवर करते हैं। पिछले तीन सालों से हिंदुस्तान डिजिटल में कार्यरत हैं। अध्यात्म के साथ ही प्रकृति में गहरी रुचि है जिस कारण भारत के विभिन्न मंदिरों का भ्रमण करते रहते हैं। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!