मेष राशिफल 4 जून 2026: आज अचानक पास आ सकता है पैसा, ऑफिस पॉलिटिक्स से रहें दूर

Pandit Narendra Upadhyay लाइव हिन्दुस्तान
share

Aaj ka Mesh Rashi Ka Rashifal, Aries Horoscope Today 4 June 2026: मेष राशि वालों के लिए आज 4 जून 2026, गुरुवार को सितारों का साथ मिलेगा या नकारात्मक परिणाम मिलेंगे। पढ़ें मेष राशि का आज का विस्तृत राशिफल।

मेष राशिफल 4 जून 2026: आज अचानक पास आ सकता है पैसा, ऑफिस पॉलिटिक्स से रहें दूर

Aaj ka mesh rashifal 4 June 2026, Today Aries Horoscope: मेष राशि वाले आज रिश्तों में सामंजस्य बैठाने में सफल रहेंगे। आपकी बातचीत प्रभावशाली रहेगी, लोग आपसे आकर्षित होंगे। व्यक्तिगत जीवन में सुधार देखने को मिल सकता है। हालांकि सेहत से जुड़ी छोटी-मोटी कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक मामलों में आने वाले समय में अच्छे संकेत हैं। आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं। शारीरिक ऊर्जा अच्छी रहेगी। फिजूलखर्ची से बचें और खर्चें पर नजर बनाए रखें।

पढ़ें आज का मेष राशिफल 4 जून 2026-

मेष लव राशिफल-

मेष राशि वालों के लिए प्रेम की स्थिति अच्छी रहने वाली है। आज आपका प्रेम नयापन ला सकता है। जो लोग पुराने प्रेम में हैं, उनकी भी स्थिति अच्छी है। नए प्रेम में भी आप जाने के लिए तैयार हैं। परिवार में धीरे-धीरे शांति और खुशियां लौटेंगी। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी खास शख्स की एंट्री हो सकती है। कुछ लोगों के लिए योग्य विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं।

मेष आर्थिक राशिफल-

आज मेष राशि वालों के लिए धन की स्थिति अच्छी रहने वाली है। निवेश के नए-नए अवसर मिल सकते हैं। निवेश के लिए आज का दिन अच्छा है, इसलिए आप कर सकते हैं। हालांकि धन के मामले में थोड़ी सावधानी बरतनी जरूरी है, वरना नुकसान हो सकता है। किसी भी तरह का जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लें। भूमि, भवन या वाहन की खरीदारी करने में धन खर्च कर सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है।

मेष करियर राशिफल-

मेष राशि वालों के लिए आज चंद्रमा दशम भाव का होकर व्यावसायिक स्थिति को सुदृढ़ कर रहा है। किसी नए काम की शुरुआत के लिए दिन उत्तम रहने वाला है। नौकरी करने वालों के आज काम में निखार आएगा। किसी नए काम की जिम्मेदारी मिलने से उत्साह बढ़ सकता है। सहकर्मी आपसे प्रभावित होंगे। हालांकि ऑफिस पॉलिटिक्स से दूरी बनाकर रखें, वरना आपकी छवि खराब हो सकती है।

मेष स्वास्थ्य राशिफल-

स्वास्थ्य के लिहाज से शाम का समय उत्तम रहने वाला है। स्वास्थ्य की स्थिति में निरंतर सुधार हो रहा है। किसी भी तरीके की कोई दिक्कत वाली बात नहीं दिखाई पड़ रही है। मंगल स्वग्रही भरणी नक्षत्र में चल रहे हैं, जो आपके अंदर उत्साह और शारीरिक ऊर्जा प्रदान कर रहे हैं। हालांकि खान-पान पर नजर रखें। योग और ध्यान से दिन की शुरुआत करने से आपको मानसिक मजबूती प्राप्त होगी। दिन की शुरुआत में सिरदर्द या नेत्रपीड़ा हो सकती है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

कुल मिलाकर मेष राशि के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी भी तरह की कोई बड़ी परेशानी सामने नहीं आएगी। बस सेहत के लिहाज से दिन की शुरुआत थोड़ी मध्यम हो सकती है। मां काली को प्रणाम करना आपके लिए शुभ रहेगा।

Pandit Narendra Upadhyay

लेखक के बारे में

Pandit Narendra Upadhyay

पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।

अनुभव एवं कार्यक्षेत्र

  • 25+ वर्षों का अनुभव - फलित ज्योतिष एवं परामर्श
  • अब तक 10,00,000+ (10 लाख से अधिक) परामर्श
  • विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में वैदिक ज्योतिष का प्रशिक्षण

पुरस्कार

Legend and Divine Science Award
Purvanchal Ratna Award
Jashn-e-Parivaar Achiever Award
Ratna Samman
Paramshree Award
Gems of Purvanchal Award
Achiever Award
Hindustan Shaurya Samman 2024
Akhil Bharatiya Brahman Mahasabha Samman (2009)
Purvanchal Icon Award 2024 – NB Bharat News

विशेषज्ञता
  1. वैदिक एवं फलित ज्योतिष
  2. रत्न विज्ञान (Gemology)
  3. वास्तुशास्त्र (Vastu Expert)
  4. ऊर्जा उपचार (Energy Healing)
  5. ज्योतिषीय परामर्श (Astro Counseling)
  6. ग्रह दोष विश्लेषण एवं निवारण उपाय

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!