मेष राशिफल 28 मई: मेष राशि आज शाम तक होगी उन्नति ही उन्नति, पढ़ें आज का मेष राशिफल

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Aries Horoscope Today 28 May 2026 Aaj ka Mesh Rashi Ka Rashifal: मेष राशि राशि चक्र की पहली राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा मेष राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि मेष मानी जाती है। आइए जानते हैं, मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 28 मई 2026 का दिन- 

मेष राशिफल 28 मई: मेष राशि आज शाम तक होगी उन्नति ही उन्नति, पढ़ें आज का मेष राशिफल

Aries Horoscope Today 28 May 2026 Aaj Ka Mesh Rashifal, मेष राशिफल 28 मई: मेष राशि के जातकों अब समय आ गया है कि आप अपने जीवन की डोर अपने हाथों में लें। आज ग्रहों की चाल आपको मोटिवेट करेगी। आप रोमांच की भावना के साथ जीवन जिएंगे। आपका सोशल सर्कल एक्टिव होगा और आपको सपोर्ट करेगा, जिससे आप अपने डीसीजन में अधिक कॉन्फिडेंट महसूस करेंगे। आज के दिन आपको हर प्रयास में सफलता मिलेगी। सेहत, प्यार और रोजगार के मोर्चे पर आज आपकी गाड़ी बिल्कुल सही और सफल दिशा में आगे बढ़ती हुई दिखाई दे रही है।

मेष राशि आज शाम तक होगी उन्नति ही उन्नति, पढ़ें आज का मेष राशिफल

मेष राशि के लिए आज का लव राशिफल कैसा रहेगा?

आपकी लव लाइफ और पर्सनल लाइफ के लिए यह समय बेहद खूबसूरत दिख रहा है। प्रेम संबंधों के लिए जो दो सबसे महत्वपूर्ण ग्रह होते हैं, उनमें से आपके पंचमेश सूर्य देव द्वितीय भाव में बुध के साथ संयोग कर रहे हैं, और आपके सप्तमेश शुक्र देव तृतीय भाव में बैठे हैं। जो लोग पहले से ही किसी रिलेशनशिप में चल रहे हैं, उनके लिए स्थिति बहुत अच्छी है और उनका यह रिश्ता बिना किसी रुकावट के जारी रहेगा। किसी भी तरह की कोई नेगेटिव बात नहीं दिख रही है। जो लोग किसी नए रिलेशनशिप में जाना चाहते हैं, उनके लिए भी यह अत्यंत शुभ समय है, आप बेझिझक आगे बढ़ सकते हैं। जो लोग मैरिड हैं, उनका आपसी पराक्रम रंग लाएगा। आप दोनों एक-दूसरे के साथ जीवन को संवारते हुए आगे बढ़ेंगे। चाहे आप प्रेम में हों या वैवाहिक जीवन में, आपकी पर्सनल लाइफ बहुत लाजवाब रहेगी। प्रेमी-प्रेमिकाओं की मुलाकातें और डेटिंग का दौर यूं ही जारी रहेगा।

मेष राशि के लिए आज का हेल्थ राशिफल कैसा रहेगा?

सेहत के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही शानदार रहने वाला है। आपकी स्वास्थ्य की स्थिति पहले के मुकाबले काफी बेहतर कही जाएगी। आपके बचाव पक्ष के मालिक, यानी आपके लग्नेश मंगल देव खुद अपनी ही राशि में, लग्न में स्वग्रही होकर बैठे हैं। ग्रहों की इस मजबूत स्थिति के कारण आपके स्वास्थ्य में एक बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। शरीर में रक्त प्रवाह की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी और आप पूरी तरीके से खुद को ऊर्जावान और अच्छे स्वास्थ्य में महसूस करेंगे। पुरानी शारीरिक दिक्कतों से राहत मिलेगी।

मेष राशि के लिए आज का करियर राशिफल कैसा रहेगा?

व्यापारिक रूप से आज का दिन उन्नति देने वाला साबित होगा। बिजनेस जगत से जुड़े लोग अगर किसी नए काम या नए बिजनेस की शुरुआत करने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए यह बिल्कुल सही और अच्छा समय है, आपको इसमें आगे बढ़ना चाहिए। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी नौकरी-चाकरी की स्थिति बहुत बढ़िया और मजबूत बनी रहेगी।

मेष राशि के लिए आज का धन राशिफल कैसा रहेगा?

आर्थिक दृष्टिकोण से आज का समय आपके लिए बेहद शुभकारी साबित होगा। जो लोग इस समय शेयर बाजार, सट्टा या लॉटरी इत्यादि में पूंजी का इन्वेस्टमेंट करना चाहते हैं, उनके लिए ग्रहों के बहुत शुभ संकेत हैं। आप बिल्कुल निवेश कर सकते हैं और कदम आगे बढ़ा सकते हैं।

ग्रहों की स्थिति- आज आपकी कुंडली के गोचर में ग्रहों की स्थिति बहुत ही विशेष बनी हुई है। मेष राशि के लग्न भाव में खुद राशि स्वामी मंगल देव स्वग्रही होकर विराजमान हैं। वहीं, द्वितीय भाव में सूर्य और बुध की युति बनी हुई है। तृतीय भाव में शुक्र और गुरु एक साथ गोचर कर रहे हैं। पंचम भाव में केतु की स्थिति है, जबकि सप्तम भाव में चंद्रमा विराजमान हैं। चंद्रमा इस समय मंगल के नक्षत्र यानी चित्रा नक्षत्र में हैं, जो कि शुक्र की तुला राशि में पड़ता है। यह स्थिति थोड़ी कंट्राडिक्ट्री जरूर लगती है, लेकिन आपके लिए बहुत अच्छी है। इससे किसी तरह की कोई दिक्कत वाली बात नहीं है। इसके अलावा, राहु आपके एकादश भाव में कुंभ राशि में हैं और शनि देव आपके द्वादश भाव में मीन राशि में गोचर कर रहे हैं।

कुल मिलाकर देखा जाए तो आज का दिन आपके लिए बेहद खुशहाल और उमंग से भरा रहने वाला है। आप मानसिक रूप से एक हल्की छुट्टी सा महसूस करेंगे और पूरे दिन रंगीन मिजाज बने रहेंगे। अपने जीवनसाथी और प्रियजनों के साथ आनंदित क्षण गुजारने का पूरा मौका मिलेगा।

Pandit Narendra Upadhyay

लेखक के बारे में

Pandit Narendra Upadhyay

पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।

अनुभव एवं कार्यक्षेत्र

  • 25+ वर्षों का अनुभव - फलित ज्योतिष एवं परामर्श
  • अब तक 10,00,000+ (10 लाख से अधिक) परामर्श
  • विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में वैदिक ज्योतिष का प्रशिक्षण

पुरस्कार

Legend and Divine Science Award
Purvanchal Ratna Award
Jashn-e-Parivaar Achiever Award
Ratna Samman
Paramshree Award
Gems of Purvanchal Award
Achiever Award
Hindustan Shaurya Samman 2024
Akhil Bharatiya Brahman Mahasabha Samman (2009)
Purvanchal Icon Award 2024 – NB Bharat News

विशेषज्ञता
  1. वैदिक एवं फलित ज्योतिष
  2. रत्न विज्ञान (Gemology)
  3. वास्तुशास्त्र (Vastu Expert)
  4. ऊर्जा उपचार (Energy Healing)
  5. ज्योतिषीय परामर्श (Astro Counseling)
  6. ग्रह दोष विश्लेषण एवं निवारण उपाय

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!