मेष राशिफल 27 मई: मेष राशि आज करियर की दृष्टि से दिन बेहद लाभकारी, पढ़ें आज का मेष राशिफल
Aries Horoscope Today 27 May 2026 Aaj ka Mesh Rashi Ka Rashifal: मेष राशि राशि चक्र की पहली राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा मेष राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि मेष मानी जाती है। आइए जानते हैं, मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 27 मई 2026 का दिन-

Aries Horoscope Today 27 May 2026 Aaj Ka Mesh Rashifal, मेष राशिफल 27 मई: आज के दिन मेष राशि के जातकों के लिए समय काफी पॉजिटिव और प्रगति भरा रहेगा। मानसिक रूप से थोड़ा प्रेशर या जिम्मेदारियां बनी रह सकती है, लेकिन सिचूऐशन आपके पक्ष में रहेगी। सेहत के मामले में थोड़ी-बहुत परेशानी के बावजूद लव, धन की स्थिति और प्रोफेशनल जीवन में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आज के दिन अपना कॉन्फिडेंस बनाए रखिए। सोच-समझकर डिसीजन लीजिए।
मेष राशि आज करियर की दृष्टि से दिन बेहद लाभकारी, पढ़ें आज का मेष राशिफल
मेष राशि के जातकों के लिए आज का लव राशिफल कैसा रहेगा?
लव के मामले में समय काफी अच्छा दिखाई पड़ रहा है। प्रेम जीवन में स्टेबिलिटी बनी रहेगी। साथी के साथ आपका इमोशनल बॉन्ड मजबूत होगा। जो लोग पहले से रिलेशन में हैं, उनके बीच नजदीकियां और विश्वास बढ़ेगा। परिवार में पॉजिटिव वातावरण रहेगा। नए रिलेशन बनने के संकेत भी दिखाई दे रहे हैं, हालांकि उसमें थोड़ा समय लग सकता है। संतान पक्ष से भी संतोषजनक स्थिति बनी रहेगी।
मेष राशि के जातकों के लिए आज का करियर और बिजनेस राशिफल कैसा रहेगा?
बिजनेस की दृष्टि से यह बहुत शुभ समय कहा जाएगा। नौकरी और बिजनेस दोनों क्षेत्रों में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ने के संकेत हैं। दूसरे भाव में सूर्य-बुध का प्रभाव धन से जुड़े मामलों को मजबूत कर रहा है। व्यवसाय में आपकी स्थिति मजबूत होगी। तीसरे भाव में शुक्र-गुरु का योग साहस और दफ्तर में विस्तार देने वाला रहेगा। जो कार्य आप कर रहे हैं, उसमें प्रगति क्लियर तौर पर दिखाई देगी। निवेश के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। अगर शांत और स्मार्ट तरीके से योजनाएं बनाई जाएं तो भविष्य में अच्छा लाभ मिल सकता है।
मेष राशि के जातकों के लिए आज का हेल्थ राशिफल कैसा रहेगा?
मेष राशि के लग्न में मंगल का गोचर आपको एनर्जी तो दे रही है, लेकिन छठे भाव में विराजमान चंद्रमा मानसिक और शारीरिक रूप से थोड़ा दबाव बना सकते हैं। चंद्रमा इस समय चित्रा नक्षत्र में हैं, जिसके स्वामी मंगल हैं। बुध की राशि में मंगल के नक्षत्र का यह प्रभाव सेहत में उतार-चढ़ाव तो देगा, पर किसी बड़ी प्रॉब्लम की संभावना नहीं बनेगी। कभी-कभी थकान, बेचैनी, सिरदर्द या अनावश्यक तनाव महसूस हो सकता है। हालांकि आपकी रिकवरी क्षमता मजबूत रहेगी। धीरे-धीरे सिचूऐशन संभलती चली जाएगी। खान-पान और नींद को संतुलित रखना इस समय आपके लिए जरूरी रहेगा।
मेष राशि के जातकों के लिए आज का धन राशिफल कैसा रहेगा?
आज के दिन पेमेंट करते समय आपको ध्यान देना होगा। फाइनेंशियल योजना बनाएं, जो आपके लिए खर्चों को संभालने के लिए जरूरी है। नई संपत्ति खरीदने के लिए आज का दिन चुन सकते हैं। कुछ महिला जातक ज्वेलरी खरीद सकती हैं। जो लोग बिजनेस में भाग्य आजमाने के इच्छुक हैं, वे आगे बढ़ सकते हैं लेकिन एक्सपर्ट की सलाह के साथ।
आज के दिन का उपाय- गणेश जी को प्रणाम करना आपके लिए शुभदायी रहेगा।
लेखक के बारे में
Pandit Narendra Upadhyayपंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।
अनुभव एवं कार्यक्षेत्र
- 25+ वर्षों का अनुभव - फलित ज्योतिष एवं परामर्श
- अब तक 10,00,000+ (10 लाख से अधिक) परामर्श
- विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में वैदिक ज्योतिष का प्रशिक्षण
पुरस्कार
Legend and Divine Science Award
Purvanchal Ratna Award
Jashn-e-Parivaar Achiever Award
Ratna Samman
Paramshree Award
Gems of Purvanchal Award
Achiever Award
Hindustan Shaurya Samman 2024
Akhil Bharatiya Brahman Mahasabha Samman (2009)
Purvanchal Icon Award 2024 – NB Bharat News
विशेषज्ञता
- वैदिक एवं फलित ज्योतिष
- रत्न विज्ञान (Gemology)
- वास्तुशास्त्र (Vastu Expert)
- ऊर्जा उपचार (Energy Healing)
- ज्योतिषीय परामर्श (Astro Counseling)
- ग्रह दोष विश्लेषण एवं निवारण उपाय


