मेष राशिफल 2 अप्रैल 2026: मेष राशि के लिए कैसा रहेगा 2 अप्रैल का दिन, पढ़ें पूरा राशिफल

Anuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share

Aries horoscope today 2 april 2026: मेष राशि राशिचक्र की पहली राशि है। यहां पढ़ें कैसा रहेगा आपका 2 अप्रैल का दिन, करियर, बिजनेस, लव और हेल्थ के मामले में

मेष राशिफल 2 अप्रैल 2026: मेष राशि के लिए कैसा रहेगा 2 अप्रैल का दिन, पढ़ें पूरा राशिफल

Mesh Rashi ka Rashifal 2 April 2026: मेष राशि वालों के लिए समय ठीकठाक है। मेष राशि वालों के लिए सामने कोई बदलाव आ सकते हैं। आपको इस समय करियर में थोड़ा खास ध्यान देना होगा। आपके लिए समय बहुत अच्छा है, तो आपको चुपचाप काम करके अपने लंबे समय के गोल्स के लिए काम करना है, कोशिश करें कि इस समय अपने खर्च पर कंट्रोल करें। हेल्थ के मामले में आप आज अच्छा है। धन को सावधानी से संभालें। आपको किसी खास काम के लिए चुना जा सकता है। यहां पढ़ें कैसा रहेगा आपका 2 अप्रैल का दिन, करियर, बिजनेस, लव और हेल्थ के मामले में

मेष आज का राशिफल लव

मेष वालों की लवलाइफ आज अच्छी रहेगी, हो सकता है, आपको परेशानी का सामना करना पड़े, लेकिन दिन के आखिर तक चीजें वापस ट्रैक पर आ जाएंगी। लवर को सरप्राइज गिफ्ट दे सकते हैं और उनकी केयर करते हैं, इसको थोड़ा जताएं, उनके लिए छोटे-छोटे काम करें। इमोशनली आप एक दूसरे के करीब आएंगे। कुछ लोगों के रिश्ते में अनबन हो सकती है, लेकिन आप समझदारी और धैर्य से संभाल लेंगे। परिवार के लोगों से पार्टनर को मिलाएं, आपके पैरेंट्स जल्द ही आपकी शादी को मंजूरी दे देंगे। लवलाइफ में कोई गंभीर समस्या अभी नहीं है।

मेष आज का करियर राशिफल

प्रोफेशनल लाइफ में करियर पर खास फोकस करना है। आपको शार्ट टर्म गोल्स को ना देखते हुए लॉन्ग टर्म गोल्स पर ध्यान देना है, अपने काम में डेडलाइन का खास ध्यान दें। प्रोफेशनलिज्म का ध्यान रखें, ऑफिस पॉलिटिक्स और ऑफिस रोमांस से आपको दूर रहना है। आपके लिए पॉवरफुल समय है जब आप अपने टारगेट को पा सकते हैं और आगे चलकर प्रोफेशनल लाइफ में सफल हो पाएंगे। काम को थोड़ा सरल कर लें, इसके लिए आप स्टेप्स अपना सकते हैं। छोटे स्टेप्स में काम करेंगे, तो जल्दी पूरा होगा। प्रोफेशनल लाइफ में आपके लिए किसी पर विश्वास करना अभी सही नहीं।

मेष आज का मनी राशिफल

आर्थिक तौर पर आपके लिए समय अच्छा है। फाइनेंस के मामले में आप स्टेबल रहेंगे और स्थिति पहले से और भी अच्छी हो जाएगी। आपको धन को संभालना है, आवेग में आकर चीजों को नहीं खरीदना है, पैसों को संभालें। आपकी जो भी पेंडिंग पेमेंट हैं, उन पर ज्यादा फोकस करें। निवेश पर भी आपको खास ध्यान देना होगा। इससे आपकी आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी होगी। अपने और पार्टनर के इमोशनल स्पेस पर खास ध्यान दें। ऑनलाइन पेमेंट को लेकर सावधानी बरतें।

मेष हेल्थ राशिफल

हेल्थ के मामले में आपके लिए आराम को प्राथमिकता देने की सलाह देने की बात कही गई है। आपको अपनी एनर्जी को कंसर्व रखना है। मेडिटेशन और रोज की प्लानिंग आपकी हेल्थ में खास रोल प्ले करेगी।इमोशनली बैलेंस से आप तनाव से बच सकेंगे और थकान से बचने के लिए आराम करें। अपनी डाइट का खास ध्यान रखें। नींद से समझौता नहीं, अपना टाइम फिक्स करें। विटामिन और प्रोटीन को डाइट का एक हिस्सा बनाएं। आपको इस समय कफ की समस्या भी हो सकती है, इसलिए पहले से इसका ध्यान रखें। अपनी इम्युनिटी को मजबूत करें।

Anuradha Pandey

लेखक के बारे में

Anuradha Pandey

शार्ट बायो

अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय और अनुभव

अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है। उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।


शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर

अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने 'आज तक' (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।


विजन

अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।


विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र

कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है। जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।


विशेषज्ञता

कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!