मेष राशिफल 18 जुलाई 2026: मेष राशि वाले आज सोच-समझकर लें फैसले, जल्दबाजी पड़ सकती है भारी
Mesh Rashifal Today: मेष राशि वालों के लिए दिन सामान्य से बेहतर रह सकता है। सुबह के समय मन हल्का रहेगा, लेकिन दोपहर के बाद काम और जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। करियर में व्यस्तता रहेगी, पैसों के मामलों में सोच-समझकर फैसला लेना बेहतर होगा।

Aries Horoscope Today 18 July 2026, आज का मेष राशिफल: मेष राशि वालों के लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा। सुबह आपका मन अच्छा रहेगा। किसी पसंद के काम में समय बिताने का मौका मिल सकता है। घर का माहौल भी पहले से बेहतर रहेगा। अगर पिछले कुछ दिनों से किसी बात की टेंशन थी, तो आज थोड़ा सुकून महसूस होगा। लेकिन दोपहर के बाद काम बढ़ सकते हैं। कोई पुराना काम पूरा करना पड़ सकता है। ऑफिस हो या घर, जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। किसी से बात करते समय गुस्से या जल्दबाजी से बचें। सोच-समझकर बोलेंगे, तो बेवजह की बहस से बच जाएंगे। दिन की शुरुआत में ही काम की लिस्ट बना लेंगे, तो सब आसान रहेगा।
मेष राशि का लव राशिफल
पार्टनर के साथ दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। साथ बैठकर बात करने या कहीं घूमने का मौका मिल सकता है। छोटी-छोटी बातें भी रिश्ते को मजबूत करेंगी। शाम के समय किसी बात पर कहासुनी हो सकती है, इसलिए बात को ज्यादा न बढ़ाएं। घर के किसी सदस्य को भी आपकी जरूरत पड़ सकती है। अगर अभी किसी रिश्ते में नहीं हैं, तो किसी नए व्यक्ति से बात शुरू हो सकती है। हालांकि अभी कोई बड़ा फैसला लेने की जल्दी न करें।
मेष राशि का करियर राशिफल
पढ़ाई करने वाले छात्रों का मन आज पढ़ाई में लगेगा। कोई मुश्किल विषय भी आसानी से समझ आ सकता है। नौकरी करने वालों के पास काम थोड़ा ज्यादा रहेगा। पुराने काम पूरे करने पड़ सकते हैं। मीटिंग, ईमेल या जरूरी कागजों पर ध्यान देना होगा। कारोबार करने वाले लोग कोई भी बड़ा फैसला सोच-समझकर लें। कोई जरूरी दस्तावेज या मैसेज हो, तो उसे एक बार फिर जरूर देख लें। छोटी सी गलती बाद में परेशानी दे सकती है।
मेष राशि का आर्थिक राशिफल
पैसों के मामले में जल्दबाजी ठीक नहीं रहेगी। कहीं पैसा लगाने का सोच रहे हैं, तो पहले पूरी जानकारी लें। आज छोटा फायदा मिल सकता है, लेकिन बड़े जोखिम से बचना ही बेहतर रहेगा। घर या परिवार की जरूरतों पर खर्च हो सकता है। कोई पुराना बिल या उधार भी याद आ सकता है। पैसों को लेकर किसी से बहस करने से बचें।
मेष राशि का स्वास्थ्य राशिफल
सेहत ठीक रहेगी, लेकिन काम ज्यादा होने से शाम तक थकान महसूस हो सकती है। समय पर खाना खाएं और पानी पीते रहें। बीच-बीच में थोड़ा आराम भी करें। देर रात तक जागने से बचें, नहीं तो अगले दिन सुस्ती रह सकती है।
आज की सलाह: सुबह का समय अच्छे से इस्तेमाल करें और शाम को काम व जिम्मेदारियों पर पूरा ध्यान दें।
लेखक के बारे में
Anita Baranwalअनिता बरनवाल: वैदिक ज्ञान, परामर्श और संस्थागत नेतृत्व का सशक्त नाम
अनिता बरनवाल देश की प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, वास्तु विशेषज्ञ, शिक्षिका और आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। वे एस्ट्रो देवम् प्राइवेट लिमिटेड की संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक हैं। वर्ष 2007 में आरंभ हुई उनकी ज्योतिषीय यात्रा व्यक्तिगत परामर्श और अध्यापन से आगे बढ़कर एक अंतरराष्ट्रीय आध्यात्मिक परामर्श संस्थान के निर्माण तक पहुंची है। देश के अनेकानेक प्रतिष्ठित ज्योतिषी अनिता बरनवाल जी से अपने पारिवारिक मसलों, विशेषकर बच्चों के विवाह के बारे में, व्यक्तिगत सलाह लेते रहते हैं।
अनुभव एवं कार्यक्षेत्र
वर्ष 2005 से वैदिक ज्योतिष और आध्यात्मिक परामर्श में सक्रिय
एस्ट्रो देवम् प्राइवेट लिमिटेड की संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक
उत्तराखंड विश्वविद्यालय से ज्योतिष में स्नातकोत्तर उपाधि (एमए एस्ट्रोलॉजी )
‘ज्योतिष विशारद’ एवं ‘हस्तरेखा विशारद’
ICAS द्वारा ज्योतिष अध्यापन एवं शोध के लिए ‘ज्योतिष वाचस्पति’
ज्योतिष अध्यापन एवं प्रशिक्षण का दो दशकों से अधिक का अनुभव
राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में शोध पत्रों की प्रस्तुति
भारत सहित 100 से अधिक देशों में क्लाइंट्स
निजी, पारिवारिक, वैवाहिक और कॉरपोरेट परामर्श
मीडिया एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए ज्योतिषीय विश्लेषण
राष्ट्रिय समाचार पत्रों के संपादकीय पृष्ठ पर लेख प्रकाशित
चुनाव, मौसम, मानसून, युद्ध, फिल्म जगत, प्रमुख व्यक्तियों और व्यावसायिक संस्थानों से संबंधित विषयों पर सटीक भविष्यवाणियां
प्रमुख सम्मान
वैदिक ज्ञान के संरक्षण, नैतिक आध्यात्मिक परामर्श और एक वैश्विक संस्थान के निर्माण में योगदान के लिए ‘वर्ष की महिला उद्यमी’—इंटरनेशनल वुमन अवॉर्ड्स 2026
टॉप वुमन एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर—2022 - ग्रेट कंपनीज और थिंक टैंक डीबीसी
ज्योतिष वाचस्पति सहित विभिन्न ज्योतिषीय उपाधियां
एक्सीलेंसी आइक्निक अवार्ड 2025 में ‘भारत की सर्वश्रेष्ठ ज्योतिषी’ अवॉर्ड
विभिन्न राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों और संस्थाओं द्वारा सम्मान
विशेषज्ञता
वैदिक एवं फलित ज्योतिष
कुंडली मिलान और वैवाहिक सामंजस्य
प्रेम एवं पारिवारिक परामर्श
रत्न, रुद्राक्ष और यंत्र संबंधी परामर्श
वास्तुशास्त्र एवं पिरामिड वास्तु
अंकशास्त्र
कॉरपोरेट ज्योतिष एवं वास्तु परामर्श
जन्म-समय संशोधन
वैदिक यज्ञ एवं ज्योतिषीय उपाय
लोगो शास्त्र


